For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

साल 2023 में ट्रेंड में रहेंगी ये स्टाइलिश साड़ियां: 2023 Saree Trend

11:00 AM Dec 08, 2022 IST | Nidhi Goel
साल 2023 में ट्रेंड में रहेंगी ये स्टाइलिश साड़ियां  2023 saree trend
2023 Saree Trend
Advertisement

2023 Saree Trend: साड़ी तो हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही है। साड़ी के बिना तो वार्डरोब अधूरा है। और यदि आने वाले साल 2023 की बात की जाए तो फैशन डिजाइनर साड़ी में अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरते नजर आएंगे। साड़ी को इस तरह लुक दिया जाता है कि आप फैशनेबल नजर आएं। अब वो समय नहीं रह गया कि साड़ी ज्यादा उम्र की महिलाएं ही पसंद करती थी। आजकल कम उम्र की युवतियों को भी साड़ी बेहद पसंद आती है। बस वह साड़ी बॉडी हगिंग होनी चाहिए। आईए एक नजर डाले 2023 साल के हिसाब से फेमस होने वाली साड़ियों की कलेक्शन पर-

सिल्क साड़ी

2023 Saree Trend
2023 Saree Trend

हमेशा से एवरग्रीन फैब्रिक है सिल्क। सिल्क साड़ी जो कभी आउटडेटट होती नहीं है। लेकिन सिल्क साड़ी तभी अच्छी लगती है जब उसका फैब्रिक प्योर हो। क्योंकि बिना प्योर फैब्रिक के उस साड़ी का लुक आपको उतना खास नहीं बना पाएगा। साथ ही कपड़ा बॉडी हंगिग होना चाहिए नहीं तो कपड़ा फूला हुआ नजर आता है। देखा जाए तो 2023 में सिल्क साड़ियों में पेस्टल कलर देखने को मिलेंगे लेकिन उनका फैब्रिक प्योर होने के कारण इन्हें खास बनाएगा।

ओरगंजा साड़ी

2023 Saree Trend
Organza Saree

आजकल यंग गर्ल्स में तो ओरगंजा साड़ी का क्रेज देखते ही बनता है। क्योंकि ओरगंजा साड़ी का लुक इस तरह का है यदि युवतियां या जिनकी अभी शादी हुई है जब वे इन्हें पहनती है तो ये ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक देती है। इसलिए इस कपड़े का क्रेज अधिक है। इनमें पेस्टल कलर और प्रिंट बहुत आकर्षक होते हैं जिससे लड़कियों का इन पर दिल आ ही जाता है। कमाल यह है कि ये कोई भारी भरकम वर्क में नहीं होती है सिंपल और सोबर प्रिंटस में ये आपको स्टाइलिश बना देती है।

Advertisement

फ्लोरल एम्ब्रायडरी

2023 Saree Trend
Floral Embroidery

फ्लोरल प्रिंट तो वैसे भी बहुत पसंद किया जाता है सूट हो या साड़ी सभी में फ्लोरल प्रिंट के क्या ही कहने। लेकिन जब फ्लोरल एम्ब्रायडी हो तो ये काफी हटके लुक देती है। आपकी पूरी साड़ी में फ्लोरल एम्ब्रायडरी होने पर ये आपको एक डिसेंट और रॉयल लुक देगी। फ्लोरल एम्ब्रायडरी हमेशा शिफॉन या साटिन साड़ी पर ही अच्छी लगती है क्योंकि इन साड़ियों पर ये एम्ब्रायडरी उभर कर आती है। ये साड़ी बॉडी हगिंग होने के कारण महिलाओं को बेहद पसंद आती है। यदि आपकी पूरी साड़ी एम्ब्रायडरी वाली है तो आप ध्यान रखें ऐसे में आपका ब्लाउज सिंपल फैब्रिक में होना चाहिए।

सिक्वेंस साड़ी

2023 Saree Trend
Sequnce Saree

आपको पता ही है कि ज्यादातर जो भी फैशन जब ट्रेंड में आता है तो वह सबसे पहले सैलिब्रिटीज के बीच फेमस होता है और फिर हमारे बीच में वह अट्रैक्शन बनता है। सिक्वेंस साड़ी की भी एंट्री सबसे पहले बॉलीवुड में हुई जहां दिपीका पादुकोंण और जाहनवी कपूर इन साड़ियों में नजर आई और फिर ये ट्रेंड बन गई। सिक्वेंस साड़ी की खासियत ये है कि इसे पहने के बाद आपको हैवी ज्वलेरी की जरूरत नहीं होती है हल्की फुल्की ज्वलेरी भी इन पर बेस्ट नजर आती है। साथ ही में न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आईज मेकअप अच्छा लगता है।

Advertisement

ओमब्रे साड़ी

Sarees have always been the first choice of women. Wardrobe is incomplete without saree
ombre saree

यदि आप अपने कलीग या दोस्त की शादी में जा रही हैं तो ओमब्रे साड़ी एक अच्छा विकल्प है। इतना ही नहीं गिफ्ट देने के पर्पस से ये भी अच्छा विकल्प है क्योंकि ये फैशन ट्रेंड के मुताबिक होने के साथ बजट फ्रेंडली भी है। ये जॉर्जट और क्रेप फैब्रिक में मार्केट में उपलब्ध है। यदि वर्क की बात की जाए तो जरी, लेस वर्क और एम्ब्रायडरी वर्क में आपको ये मिल जाएगी। ये साड़ी कम उम्र की महिलाओं को बेहद पसंद आती है। इनमें कलर्स और डिजाइन की भरमार है।

नेट साड़ी

Sarees have always been the first choice of women. Wardrobe is incomplete without saree
net saree

2023 में यदि आप कुछ नया पहनना चाहती हैं तो आप नेट साड़ी पहने। ये साड़ी पहले से ही काफी पसंद की जाती है। बॉलीवुड में तो इनका खासा क्रेज देखा जाता रहा है और आने वाले नए साल में तो इसका क्रेज और बढ़ जाएगा। इसमें एक से बढ़कर एक रेंज आप अपनी बजट के अकोर्डिंग ले सकती है। इनमें कलर्स और डिजाइन की भरमार है और डिजाइनर्स तो इनमें कुछ न कुछ चेजेंस लाकर इनको डिफरेंट बना देते है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement