For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सावन में बनारस घूमने जाएं तो जरुर खाएं ये 5 लाजवाब पकवान: Banaras Best Food

04:30 PM Jun 27, 2023 IST | Sudhanshu Tiwari
सावन में बनारस घूमने जाएं तो जरुर खाएं ये 5 लाजवाब पकवान  banaras best food
Sawan 2023
Advertisement

Banaras Best Food: यह तो हम सब जानते हैं कि बनारस विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। यह शहर ना केवल अपने मशहूर गंगा घाट बल्कि मंदिरों के लिए भी बहुत प्रचलित है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं और यहां की खूबसूरती का मजा उठाते हैं। यह एक बहुत ही ज्यादा जाना माना ज्योतिर्लिंग भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि बनारस जितना ज्यादा अपने मंदिर और घाटों के लिए जाना जाता है उतना ही वह अपने खाने के लिए मशहूर है। बनारस का लोकल फूड यानी स्ट्रीट फूड बहुत ज्यादा ही मशहूर है। यदि आप बनारस जाते हैं और इसे खाए बिना वापस आ जाते हैं तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। तो आज हम आपको बनारस के 5 ऐसे मशहूर पकवानों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको जिंदगी में एक ना एक बार जरूर चखना चाहिए।

पूड़ी सब्जी और जलेबी

Banaras Best Food
Aloo ki Sabzi or Puri

बनारस (Banaras Best Food) में हर गली में सुबह के वक्त आपको लोग पूड़ी सब्जी और जलेबी खाते ही दिखेंगे। यह बनारस का एक बहुत ही जाना माना नाश्ता माना जाता है। यह कोई बहुत महंगा भी नहीं होता है और आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यूं तो लोग सब्जी पूड़ी या फिर दही जलेबी खाते हैं किंतु बनारस में सब्जी पूड़ी और जलेबी को मिलाकर ही एक खाने का पदार्थ बना दिया गया है। ज्यादातर आलू की सब्जी होती है जो कि ना ज्यादा सूखी होती है ना ज्यादा रसीली। इसके साथ आपको गरम-गरम पूड़िया दी जाती हैं। जलेबी भी गरम-गरम ही दी जाती है। इस जलेबी को पूड़ी सब्जी के साथ खाने में एक नए तरीके का स्वाद आता है। जलेबी बेहद रस भरी होती है और इसमें शीरा और घी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वाकई में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। इससे आपको मीठा और तीखा दोनों का स्वाद चखने को मिलता है।

ओस की बूंदों से बनी मलाइयां

क्या आपने पहले कभी सुना है कि कोई मलाई ओस की बूंदों से बनी हो? नहीं, तो बनारस में की एक बहुत ही मशहूर स्वीट डिश मानी जाती है ओस की बूंदों से बनी मलाईया। यह आपको बनारस (Banaras Best Food) के हर घाट पर मिल जाती है। पर्यटकों में यह बहुत ही मशहूर मानी जाती है और इसे बनाने का तरीका बहुत अनोखा है। इसे बनाने के लिए दूध में चीनी मिलाकर उसे ओस में रख दिया जाता है। इसको बनाने की पूरी प्रक्रिया वैसे ही होती है जैसे मलाई को बनाया जाता है। लेकिन आखिर में जब इसे ठंडी ओस में रख दिया जाता है तब इससे इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।

Advertisement

मलाई पूड़ी

Malai Puri
Malai Puri

बनारस में मिलने वाली मलाई पूड़ी भी बहुत ज्यादा मशहूर है। यह एक स्वीट डिश मानी जाती है जिसमें आपको मलाई के साथ पूड़ी दी जाती है। जब भी आप बनारस जाए तो मलाई पूड़ी जरूर खाएं। मलाई को बनाने के लिए फ्रेश दूध का उपयोग किया जाता है। यह मलाई न तो ज्यादा मीठी होती है ना फीकी। इसका स्वाद एकदम उचित मात्रा में होता है। और फिर इसे गरमा गरम पूड़ियों के साथ खाया जाता है जिससे बहुत अच्छा स्वाद आता है। मलाई पूड़ी बनारस (Banaras Best Food) के स्ट्रीट फूड का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है।

बनारसी टमाटर चाट

अभी तक इस लिस्ट में हमने आपको सारी स्वीट डिश ही बताई है। तो आइए जानते हैं एक बेहद ही चटपटी डिश के बारे में। अगर आप बनारस जाने का प्लान कर रहे हैं तो वहां की टमाटर चाट खाना बिल्कुल ना भूलें। यह चाट बेहद ही मशहूर है और यह बहुत ही ज्यादा चटपटी और तीखी होती है। जो लोग चटपटा और तीखा खाने के शौकीन हैं उन्हें तो किसी भी हालत में इसे छोड़ना नहीं चाहिए। टमाटर चाट (Banaras Best Food) को बनाने के लिए कुछ खास नहीं किया जाता है। फिर भी इसका स्वाद बहुत ज्यादा खास होता है। इस चाट में आलू, बेसन के सेव, खट्टी और मीठी चटनी, चटपटी नमकीन, मटर, चना, मसाले, दही इत्यादि डाला जाता है। सबसे ज्यादा इसमें टमाटर का स्वाद आता है इसीलिए इसका नाम टमाटर चाट है।

Advertisement

बनारसी लस्सी

Lassi
Lassi

वैसे तो पूरे भारत में बहुत सी जगह पर आपको अच्छी लगती मिल जाएगी। और सबसे अच्छी लस्सी तो हो ना हो लेकिन पंजाब में ही मिलेगी। फिर भी बनारस (Banaras Best Food) जाए तो बनारस की लस्सी जरूर चखें। बनारस की लस्सी बहुत मशहूर है और यह दूध दही रबड़ी मेवा इत्यादि को मिलाकर बनाई जाती है। इस लस्सी को बनाने के लिए दही को फेंटा जाता है और उसमें चीनी या गुड़ मिलाया जाता है। उसके बाद इसमें खूब सारी मेवा डाली जाती है। इसके बाद बर्फ डालकर भी फेटा जाता है। आखिर में लस्सी को रबड़ी और मेवा के साथ सर्व किया जाता है। कुछ जगहों पर इसमें केसर भी डाला जाता है और फिर कुल्हड़ में सर्व किया जाता है।

गर्मियों में बनारस की रस्सी का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है। आखिर बिना लस्सी के गर्मियों में कैसे काम चलेगा। बनारस की लस्सी देश की जानी-मानी लस्सी में से एक है। जिसका स्वाद जीवन में एक बार लेना ही चाहिए। यह बहुत ज्यादा ही रिफ्रेशिंग होती है और इतनी हैवी होती है कि आराम से इंसान का पेट भी भर सकता है। कई बार इसकी ज्यादा क्वांटिटी होने की वजह से लोग एक बार में इसे पूरा नहीं खा पाते हैं। तो यह थे पांच ऐसे बनारस के मशहूर पकवान जो कि बहुत ज्यादा ही स्वादिष्ट माने जाते हैं। अगर आप बनारस जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन्हें खाना ना भूले वरना आपका सफर आधा अधूरा रह जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement