For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जांघ की चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज: Exercise for Thigh Fat

07:30 AM Sep 03, 2023 IST | Nikki Mishra
जांघ की चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज  exercise for thigh fat
Exercise for Thigh Fat
Advertisement

Exercise for Thigh Fat: शरीर में जमा चर्बी आपकी पर्सनैलिटी पर असर डालती है। शरीर के हर एक हिस्से की चर्बी आपके लुक के लिए अच्छी नहीं होती है। खासतौर पर जांघ के आसपास की चर्बी के कारण आपका बॉडी शेप बिगड़ जाता है। मुख्य रूप से जब आप गर्मियों में स्कर्ट या फिर शॉर्ट पहनते हैं, तो जांघ की चर्बी के कारण आपको लोगों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में जांघ की चर्बी को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप जांघ की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। खासतौर पर कुछ एक्सरसाइज जांघ की चर्बी को घटाने में असरदार होते हैं। आइए जानते हैं जांघ की चर्बी को कम करने वाले कुछ असरदार एक्सरसाइज के बारे में-

रनिंग से थाई फैट होगा कम

Exercise for Thigh Fat
running

जांघ की चर्बी को कम करने के लिए रनिंग काफी ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसके साथ ही यह जांघ की मांसपेशियों की मजबूती को भी बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना 30 से 40 मिनट रनिंग करते हैं, तो घुटनों को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही जांघ की चर्बी की काफी कम हो सकती है।

थाई प्रेस एक्सरसाइज

Exercise for Thigh Fat
Exercise for Thigh Fat-Thigh Press Exercise

जांघ की चर्बी घटाने में थाई प्रेस एक्सरसाइज काफी अच्छा मानी जाती है। इस एक्सरसाइज में जांघ पर दबाव उत्पन्न होता है, जिससे जांघ की चर्बी कम होती है। साथ ही यह बेली फैट को भी कम करने में असरदार साइज मानी जाती है।

Advertisement

ब्रिस्क वॉक है प्रभावी

थाई फैट को कम करने के लिए ब्रिस्क वॉक भी आपके लिए प्रभावी मानी जाती है। इस वॉक से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो शरीर की चर्बी को घटाने में प्रभावी होता है। साथ ही यह शरीर में जमा कैलोरी को तेजी से कम कर सकता है। अगर आप रोजाना ब्रिस्क वॉक का अभ्यास करते हैं, तो इससे आपकी काफी बेहतर तरीके से टोंड होती है।

Brist Walk
Exercise for Thigh Fat-Brisk Walk

जपिंग जैक

जांघ की चर्बी को कम करने के लिए जंपिंग जैक एक्सरसाइज काफी प्रभावी होता है। इसमें आपके हवा में छलांग लगानी होती है। छलांग लगाने के लिए आपको अपने पैरों को कुल्हे की चौड़ाई से अलग करके रखना होता है। इससे आपकी थाई की चर्बी कम होती है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप जपिंग जैक को दिन में 25 से 30 बार दोहराएं।

Advertisement

Jump Rope
Jump Rope

स्वीमिंग

शरीर की चर्बी को घटाने के लिए स्वीमिंग काफी ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज में से एक है। यह न सिर्फ आपके जांघ की चर्बी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है, बल्कि इस एक्सरसाइज की मदद से आप पेट, बाजू, कंधे, चेहरे के आसपास की चर्बी को भी कम कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके जांघ की चर्बी तेजी से कम हो, तो सप्ताह में कम से कम 3 बार स्वीमिंग जरूर करें।

Swimming
Exercise for Thigh Fat-Swimming

शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज के कैलोरी इनटेक पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपको मोटापा महसूस हो रहा है, तो इस स्थिति में किसी अच्छे डायटीशियन की मदद लेकर डाइट प्लान को बेहतर करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे कमर, पेट, जांघ के आसपास की चर्बी आसानी से कम हो सकती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement