For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

50 साल पुराना बिक रहा है उल्टा घर, जानिए अंदर के इसके ठाठ: Ulta Ghar

12:00 PM Jun 07, 2024 IST | Nikki Mishra
50 साल पुराना बिक रहा है उल्टा घर  जानिए अंदर के इसके ठाठ  ulta ghar
Ulta Ghar
Advertisement

Ulta Ghar: घर को आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्य आपने कभी उल्टा घर देखा है? जी हां, चुड़ैलों के उल्टे पैर जिस तरह होतते हैं, उसी तरह उल्टा घर भी होता है। शायद आपने अपनी लाइफ में कभी न देखा हो, लेकिन ऐसा भी घर इस दुनिया में है, जिसकी छत नीचे और फ्लोर ऊपर है। यह अनोखा घर भारत में नहीं, बल्कि ब्रिटेन में है। फिलहाल यह घर बिक रहा है। इस घर की खास बात यह है कि यह करीब 50 साल पुराना है, जिसे काफी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस घर की काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। 50 साल पुराने इस घर के राजसी ठाठ देखकर आप चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं इस घर के बारे में विस्तार से-

Also read: कब्रिस्तान के अंदर दिखा सीक्रेट दरवाजा, सर्वे करते साइंटिस्ट हुए हैरान: Cemetery Hidden Door

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म रेडिट पर एक व्यक्ति द्वारा इस जानकारी को शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि चार बेडरूम वाला यह अनोखा घर बिकने वाला है, जो ब्रिटेन के साउथ वेल्स में स्थित है।

Advertisement

इस शानदार घर को प्रसिद्ध वेल्श वास्तुकार और डिजाइनर इफान प्रिस एडवर्ड्स द्वारा बनाया गया है। इस घर की कीमत सिर्फ 400,000 पाउंड यानी 4 करोड़ रुपये रखी गई है। यह काफी अत्‍याधुन‍िक ढंग से तैयार किया गया है। इस घर के अंदर इंटरकॉम भी लगा है। वहीं, फर्श पर इतालवी कालीन बिछे हुए हैं, जो इस घर के लुक को राजसी बनाते हैं।

रेडिट यूजर द्वारा सोशल मीडिया पर इस घर की तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें लिखा है कि 70 के दशक में बना यह उल्टा घर बिकने वाला है। इस सुंदर से घर में सर्पिल सीढ़ी है, जो काफी मजेदार है। वहीं, बेडरूम की वॉल्स को करीने से सजाया गया है। इसके फर्नीचर के डिजाइन्स आपके मन को मोह लेंगे। वहीं, घूमने-फिरने के लिए बगीचा भी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement