For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आंखों में दिख रहे हैं ये 7 लक्षण तो हो जाएं सावधान! तुरंत डॉक्टर के पास जाएं: Eye Health Tips

03:00 PM Apr 21, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
आंखों में दिख रहे हैं ये 7 लक्षण तो हो जाएं सावधान  तुरंत डॉक्टर के पास जाएं  eye health tips
7 Eye Health Tips
Advertisement

Eye Health Tips: हमारा शरीर कितना भी बलशाली क्यों न हो। अगर हमारी आंखें ही कमजोर होंगी तो हमारा ये शरीर भी अपने आप को कमजोर ही लगने लगेगा। आंखें ही हमारी दुनिया देखने का एक मात्र जरिया होती हैं। ऐसे में अगर इनमें कोई तकलीफ होती है तो परेशानी अपने आप ही बढ़ जाती है। हमें समय रहते उन परेशानियों को पहचान लेना चाहिए और तुरंत ही इलाज के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए। सही समय पर कराया गया इलाज आंखों की रोशनी को बचा सकता है और हमारा भविष्य भी संवार सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वे लक्षण जिनका पहचानना बेहद जरूरी है।

आजकल की व्यस्त जिंदगी में हमारे पास एक-दूसरे के पास बैठने का समय नहीं है। मगर हम सोशल मीडिया के माध्यम से रील्स और चैट करते रहते हैं। रात-रात भर बंद लाइट में फोन चलाना और फोन की ब्राइटनेस का अधिक होना हमारी आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है। ऑफिस में देर तक लैपटॉप पर काम करते रहना भी आंखों के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। हमें कंप्यूटर पर काम करके समय या फिर मोबाइल फोन चलाते समय एक गैप लेना चाहिए, जिससे कि हमारी आंखों को आराम मिल सके और वे अधिक तनाव में काम न करें। अधिक तनाव की स्थिति में हमारी आंखों को नुकसान पहुंचता है।

Also read : लाइफस्टाइल के ये बदलाव, आंखों की रोशनी रखेंगे बरकरार

Advertisement

क्या आपको हो रही हैं ये तकलीफें?

  • कागज या किताब पर लिखे छोटे अक्षरों को पढ़ने में परेशानी हो रही है।
  • मोबाइल फोन के फॉन्ट पढ़ने के लिए आपको जूम करके पढ़ना पड़ रहा है।
  • किसी भी काम को करते समय यानी पढ़ते या स्क्रीन देखते समय आंखों पर प्रेशर देना पड़ रहा है।
  • आपको मोबाइल फोन, कंप्यूटर की स्क्रीन और कमरे की लाइट की रौशनी तेज चाहिए होती है।
  • पढ़ने के लिए आपको उस चीज को आंखों के पास लेकर आना पड़ता है, तब आप पढ़ सकते हैं।
  • फोकस करने में परेशानी होना और कुछ देर कंप्यूटर चलाने या बारीक काम करने के बाद सिर दर्द और आंखों में तनाव होता है।
  • आंखों से लगातार पानी आता रहता है और धुंधला दिखता है। साथ ही साथ सिर में दर्द के साथ आंखों में जलन भी होती है।

अगर आप इन सभी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आपकी आंखों की दिक्कत बढ़ चुकी है और आपको अब डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। इसके साथ ही साथ आपको अपनी आंखों का ध्यान रखने की भी जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले तो आपको अपना रूटीन बदलना होगा और आंखों को आराम देने की आदत अपनानी पड़ेगी। अधिक स्क्रीन टाइम को कम करना होगा, जिससे कि आंखों पर स्क्रीन लाइट का तनाव न रहे और आपको अच्छी नींद भी आ सके। अच्छी नींद भी आंखों की सेहत के लिए लाभदायक होती है।

आंखों की ताकत बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

7 Eye Health Tips
7 Eye Health Tips
  • आखों की रौशनी बढ़ाने के लिए शकरकंद और बादाम खाएं।
  • आंखों की नजर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गाजर और संतरे का जूस पीएं।
  • सूरजमुखी के बीज और मेथी भी सहायक होते हैं। मेथी का पानी सुबह खाली पेट पीएं और सूरजमुखी के बीज का प्रयोग खाने और सलाद में कर सकते हैं।
  • तेज आंखों के लिए पालक और चुकंदर का सेवन लाभदायक होता है।
  • बिना नमक की मूंगफली और मटर को आंखों के लिए सेहतमंद माना जाता है। इसका भी सेवन कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement