For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हंसी का एक अतरंगी अंदाज 'मैडनेस मचाएंगे': Madness Machayenge Show

05:14 PM Mar 19, 2024 IST | Yasmeen Yasmeen
हंसी का एक अतरंगी अंदाज  मैडनेस मचाएंगे   madness machayenge show
Madness Machayenge Show
Advertisement

Madness Machayenge Show: आज के समय हंसना, खिलखिलाना भी किसी वरदान से कम नहीं। कुछ ऐसे ही हंसी ठहाको से भरपूर शो मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे लोगों को एंटरटेनमेंट और लाफ्टर का फुल डोज देने के लिए काफी है। यह शो सोनी टीवी पर 9 मार्च से ऑन एयर हो चुका है। इसका पहले एपिसोड में मुन्नवर फारुकी आए थे। वहीं उफी जावेद भी गेस्ट के तौर पर आ चुकी हैं। यह शो वीकएंड पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें होस्ट के तौर पर हर्ष गुजराल नजर आ रहे हैं। हर्ष अपनी पंच लाइन और वन लाइनर के लिए जाते हैं। इसमें मैडनेस की मालिकन के तौर पर हुमा कुरैशी को प्रजेंट किया गया है। इसके अलावा कॉमेडियन स्नेहिल मेहरा दीक्षित, केतन सिंह, गौरव दुबे, इंदर सहानी भी नजर आ रहे हैं।

Also read : इन 3 अभिनेत्रियों की खूबसूरती सिर्फ़ अपने दौर तक सीमित नहीं: Bollywood Actress Beauty

ऑडियंस को नहीं पसंद आ रहा शो

सोनी का यह नया शो फिलहाल फैंस को पसंद नहीं आ रहा। लोग लिख रहे हैं कि हम कपिल के शो को मिस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शो नहीं टॉर्चर है। लोग पूछ रहे हैं कि इसमें कॉमेडी कहां है? सारे अच्छे कॉमेडियन बहुत बोरिंग हो रहे हैं। कह सकते हैं कि ऑडियंस कपिल के शो को मिस कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कॉमेडी का यह अंदाज फिलहाल समझने में देर लग रही है।

Advertisement

अमीषा पटेल ने की तारीफ

इस बार शो में अमीषा पटेल भी आई थीं। कॉमेडियंस ने गेस्ट के लिए गदर पर एक एक्ट किया था। यह एक्ट अमीषा को काफी पसंद आया। उन्होंने स्नेहिल मेहरा उर्फ बीसी आंटी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने सोशल मीडिया पर आपका बहुत कंटेंट देखा है। आपके फिल्म रिव्यूज भी कमाल के होते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement