इन बॉलीवुड डिवाज का पिंक साड़ी लुक आपको भी कर देगा दीवाना, जरूर करें ट्राय: Actress Pink Saree Look
Actress Pink Saree Look: शायद ही ऐसी कोई महिला हो, जिसे पिंक कलर न भाता हो। फिर चाहे वो बेबी पिंक हो या फूशिया पिंक या फिर मैजेंटा पिंक। इन दिनों सॉर्बेट पेस्टल टोन काफी चलन में हैं। दुल्हन से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स तक सभी युवतियां अपने पिंक लुक को लेकर काफी सजग रहती हैं। पिंक कलर सिर्फ फैशन में ही इन नहीं है बल्कि बॉडीवुड डिवाज पर भी इसका फीवर देखा जा सकता है। माधुरी दीक्षित से लेकर नोरा फतेही तक, अधिकांश अभिनेत्रियां पिंक कलर की साड़ी में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। यदि आप भी किसी डिवा के लुक और स्टाइल को फॉलो करती हैं, तो आपको उनके पिंक साड़ी लुक को जरूर ट्राय करना चाहिए क्योंकि साड़ी को परफेक्ट आउटफिट माना जाता है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड हसीनाओं के पिंक साड़ी लुक में क्या है खास।
कंगना का पेस्टल पिंक लुक
पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में अभिनेत्री कंगना रनौत का लुक एकदम खास और रॉयल लगता है। हाल ही में कंगना एयरपोर्ट पर पेस्टल पिंक साड़ी में स्पॉट की गई थीं। प्लेन साड़ी के साथ कंगना ने पर्ल ईयररिंग पहना था। साथ ही बिग ब्लैक शेड्स उनके लुक को और अधिक एलिगेंट बना रहे थे। सिंपल लुक और मेकअप में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यदि आप भी कंगना से इस लुक से इंस्पायर हैं तो आज ही प्लेन पेस्टल पिंक साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।
कैटरीना का ट्रांसपेरेंट पिंक
अब बात करते हैं खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ की ट्रांसपेरेंट पिंक कलर की साड़ी के बारे में। वैसे तो कैटरीना पर साड़ी बेहद जचती है लेकिन मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में कैटरीना यूनीक नजर आ रही थीं। कैटरीना ने एक फंक्शन में पिंक कलर की शिफॉन साड़ी पहनी थी जिसके बॉर्डर पर सोने और चांदी का काम किया गया था। इसके साथ अभिनेत्री ने स्लीवलेस स्क्वेंस ब्लाउज मैच किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कैटरीना ने स्टोन रिंग, ब्रेसलेट और मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स का चुनाव किया था। किसी फंक्शन या ओकेजन पर आप भी कैटरीना के इस लुक को ट्राय कर सकती हैं।
क्यारा फ्लोरल लुक
इनदिनों फ्लोरल लुक काफी ट्रेंड में है। स्टाइलिश और एलिगेंट लुक के लिए आप भी क्यारा का पिंक फ्लोरल लुक ट्राय कर सकती हैं। क्यारा ने सिंपल फ्लोरल साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया हुआ है। लुक को कंप्लीट करने के लिए क्यारा ने हैवी ईयररिंग और सॉफ्ट मेकअप का चुनाव किया। आप अपने लुक और पर्सनेलिटी के अनुसार एसेसरीज का सिलेक्शन कर सकते हैं।
यह भी देखें-मूवी Project K में होगी कमल हासन की एंट्री, अमिताभ और दीपिका भी आएंगे नजर: Project K Cast
नोरा का ब्लश पिंक लुक
नोरा फतेही की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। वे हर ड्रेस में बेहद आकर्षक और स्टाइलिश लगती हैं लेकिन साड़ी में उनका लुक काफी एलिगेंट और डिफ्रेंट नजर आता है। नोरा का ब्लश पिंक एम्बेलिश्ड साड़ी लुक बेहद जुदा था। उनकी प्री-प्लेटेड साड़ी में रेशम की कढ़ाई वाला ब्लाउज था जो उन्हें काफी आकर्षक बना रहा था। इसके अलावा नोरा ने स्टेटमेंट पर्ल इयररिंग्स के साथ सिंपल मेकअप किया था। इस प्रकार की साड़ी का चुनाव आप कॉकटेल या रिसेप्शन पार्टी के लिए कर सकती हैं।