For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए बिना मेकअप के कैसी दिखती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां: Actresses No Makeup Looks

10:30 PM May 24, 2023 IST | Ayushi Jain
जानिए बिना मेकअप के कैसी दिखती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां  actresses no makeup looks
Advertisement

Actresses No Makeup Looks: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर आपने मेकअप लुक्स में ही देखा होगा। वहीं उन्हें आमतौर पर मेकअप लुक में ही सपोर्ट किया जाता है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में यह भी सवाल आते हैं कि क्या बिना मेकअप के भी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी ही दिखती है? आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा।

आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक उन सभी के बिना मेकअप लुक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेसेस के बिना मेकअप के लुक भी बेहद खूबसूरत है। हर कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाता है। उनकी फ्लॉलेस स्किन और फिटनेस हर किसी के लिए इंस्पिरेशन साबित होती है। आप भी उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए देखते हैं तस्वीरें -

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नो मेकअप लुक्स

दीपिका पादुकोण

वैसे तो दीपिका पादुकोण टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है जो बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। आए दिन उन्हें स्टाइलिश लुक्स में कहीं ना कहीं स्पॉट किया जाता है। ऐसे में कई बार वह बिना मेकअप लुक में भी स्पॉट की जाती हैं। उनका बिना मेकअप वाला लुक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है। हालांकि उनका मेकअप वाला लुक और बिना मेकअप वाला लुक आमतौर पर एक जैसा ही दिखता है। इसलिए फैंस कई बार कंफ्यूज भी हो जाते हैं।

करीना कपूर

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर बिना मेकअप के ही स्पॉट की जाती हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी अपनी बिना मेकअप वाले लुक्स की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी खूबसूरती का राज उनकी एक्सरसाइज, डाइट और योगा है। आप भी उनके फिटनेस सीक्रेट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक रुख करने वाली सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो उन्हें आमतौर पर मेकअप लुक में ही स्पॉट किया जाता है। लेकिन कई बार वह बिना मेकअप लुक्स की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर देती हैं। जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप भी उनके फोटोस को देखकर हैरान रह जाएंगे। क्योंकि समय के साथ-साथ उनका लुक और उनकी खूबसूरती बढ़ते ही जा रही है। वह बिना मेकअप लुक के भी बेहद खूबसूरत और जवां दिखती हैं।

सोनम कपूर

बी टाउन की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर कई बार बिना मेकअप लुक के अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस हमेशा मेकअप का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि एक्ट्रेस के आंखों के नीचे काफी ज्यादा डार्क सर्कल्स है जिन्हें वह मेकअप की मदद से ही छुपाती है। हालांकि फिर भी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement