For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

भारत में रोड ट्रिप के लिए चुनें यह 8 बेस्ट रास्ते: Road Trip Ideas

07:30 PM Jul 31, 2023 IST | Priyanka Sharma
भारत में रोड ट्रिप के लिए चुनें यह 8 बेस्ट रास्ते  road trip ideas
Road Trip Ideas in India
Advertisement

Road Trip Ideas: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब दो पल सूकून का चाहते हैं, और ऐसे में जब भी मौका मिलता है, निकल जाते हैं पहाड़ी वादियों में या वाइल्ड लाइफ का नजारा देखने, जहां लोगों को थोड़ा सुकून का पल मिलता है, मन को शांति और नई ऊर्जा मिलती है। जब भी हम कही छुट्टी मनाने जाना चाहते हैं तो मन में बड़ी दुविधा होती है कि कहां जाना है, जहां खूबसूरती देखने के लिए मिले, मन को शांति मिले, दिल को खुशी मिले और सबसे महत्वपूर्ण सफर बहुत अच्छा बिते।

आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक शानदार रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। सफर के दौरान आप कई सारी खूबसूरत जगहें, पहाड़ियां, जंगल, स्थानीय जगहों का लजीज खाना सबका अनुभव लेंगे। चलिए भारत की कुछ बेस्ट रोड ट्रिप डेस्टिनेशन की ओर आपको लेकर चलते हैं।

दिल्ली से आगरा

Road Trip Ideas
Road Trip Ideas -Delhi to Agra

दिल्ली से आगरा की दूरी 242.9 कि.मी है, यही कारण है कि लोग सबसे पहले आगरा का प्लान करते हैं, दिल्ली से पास का लोकेशन। अगर आप दिल्ली में हैं और नौकरी से फुरसत नहीं मिल रही है, लेकिन रोड ट्रिप का मन है तो इसके लिए आगरा परफेक्ट लोकेशन है। इसके लिए आप दिल्ली से मथुरा-वृंदावन होते हुए आगरा की सैर पर निकल सकते हैं। इस यात्रा में आपको मिलेगा यमुना एक्सप्रेस वे, जो देश के सबसे अच्छे एक्सप्रेस वे में से एक है। इस एक्सप्रेस वे पर आप रोड ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली से लेह

Delhi to leh
delhi to leh

रोड ट्रिप की जब भी बात आती है तो लेह का नाम आ ही जाता है। दिल्ली से लेह का सफर आपको एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। दिल्ली से लेह की दूरी लगभग 1020 किलोमीटर है। इसके साथ ही अगर आप लंबा रोड ट्रिप प्लान करते हैं तो रास्ते में आने वाली जगहों को भी एक्सप्रोलर कर सकती हैं। लेह जाने के लिए दिल्ली से मनाली और फिर मनाली से लेह के लिए रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से कसोल

chandigarh to kasol
Road Trip Ideas -chandigarh to kasol

रोड ट्रिप के लिए आप कसोल का रुख कर सकते हैं, विकेंड पर छुट्टी का प्लान बने तो दिल्ली से कसोल तक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं।  इसके लिए आप दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए भी कसोल जा सकते हैं। रास्ते में आपको रोड ट्रिप का बेहतरीन अनुभव होगा। इस रास्ते पर आप दोस्तों या परिवार के साथ खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

Advertisement

जयपुर से जैसलमेर

jaipur to jaiselmer
jaipur to jaiselmer

राजस्थान अपने कई शहरों की खूबसूरत, शाही माहौल, किले और सुंदर नजारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में रोड ट्रिप के लिए आपके पास एक बढ़िया विकल्प जयपुर से जैसलमेर है।जयपुर से जैसलमेर की दूरी लगभग 555 किलोमीटर है। जहां रास्ते में रेगिस्तान से पहाड़ों तक के बीच का सफर आपको एक अलग और सुखद अनुभव देगा।

दिल्ली से मोरनी हिल्स

delhi to morni hills
delhi to morni hills

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और लंबी दूरी नहीं करना चाहते पर रोड ट्रिप पर जाना है, तो आपके लिए मोरनी हिल्स बेस्ट है। यहां पर आप दिल्ली से पांच घंटे की ड्राइव कर पहुंच सकते हैं यह हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है। तो सोचना क्या बैग उठाओ और निकल जाइए, एक मजेदार सफर पर। जहां आपको प्रकृति का खूबसूरत नजारा मिलेगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement