For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

डिलीवरी के बाद नई मां को हेल्दी रहने के लिए जरूर फॉलो करने चाहिए ये आयुर्वेदिक टिप्स: After Delivery Health

08:30 AM Jun 21, 2023 IST | Vandana Pandey
डिलीवरी के बाद नई मां को हेल्दी रहने के लिए जरूर फॉलो करने चाहिए ये आयुर्वेदिक टिप्स  after delivery health
Ayurvedic tips for after delivery
Advertisement

After Delivery Health: प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी हर महिला के लिए अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। इस समय में एक महिला के लिए अपनी हेल्थ का बहुत ख्याल रखना आवश्यक है। ज्यादातर महिलाएं बच्चे की केयर करने के चक्कर में अपनी हेल्थ को भूल ही जाती हैं। इससे वक्त के साथ बढ़ती उम्र में उन्हें इस लापरवाही के चलते कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यह भी देखें-सोशल मीडिया पर ऐसे करें फेक प्रोफाइल की पहचान, जानें ये गजब के ट्रिक्स: Fake Social Media Account

ये लापरवाही जच्चा-बच्चा दोनों के लिए ही सही नहीं होती। बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आते हैं, ऐसे में ठीके केयर ना मिले, तो सेहत गिरने लगती है। इस सब के अलावा कई बार पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी नई मां के लिए मुसीबत बन जाती है। आयुर्वेद की मानें तो बच्चे को जन्म देने के बाद एक मां को पूरा आराम लेने की जरूरत होती है।

Advertisement

बहुत ज्यादा भारी काम करने से भी बचना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे एक नई मां खुद को हेल्दी रख सकती हैं। इस विषय को लेकर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।

कैसी रखनी चाहिए डाइट

After Delivery Health
how to maintain diet

बच्चे के जन्म के बाद एक महिला को अपनी डाइट पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए। इस वक्त में आपकी डाइट में फल और सब्जियां ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे में डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें होनी चाहिए और ऐसी चीजें जो आसानी से पचाई जा सके। हाइ़ड्रेशन पर भी ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। इस वक्त में एक नई मां को ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। ये बच्चे के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है।

Advertisement

अभ्यंग क्रिया करना है जरूरी

आयुर्वेद की मानें तो डिलीवरी के बाद एक मां के लिए अभ्यंग क्रिया करना भी बहुत ही जरूरी है। अभ्यंग क्रिया में गरम तेल की मदद से शरीर की अच्छी से मालिश की जाती है। इस क्रिया से शरीर का तापमान सही बना रहता है और ताकत भी आती है।

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज है जरूरी

आयुर्वेद में भी एक नई मां को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इस एक्सरसाइज की मदद से जल्द रिकवर होने में मदद मिलती है। साथ ही इससे पेल्विक फ्लोर को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisement

मेडिटेशन करना भी है बहुत जरूरी

योग और मेडिटेशन
Meditation is also very important

बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। इसी तरह से हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। इसके बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन होना भी काफी आम हो चुका है। इस कंडीशन में आयुर्वेद के अनुसार एक मां को हेल्दी रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करनी चाहिए। मेडिटेशन के अभ्यास से महिलाओं में स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। इससे अलावा इससे मूड स्विंग्स भी कम होते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement