स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

होली के रंग से घर हो गया है गंदा, इन तरीकों से करें क्लीन: After Holi Cleaning

04:00 PM Mar 08, 2023 IST | Nikki Mishra
Advertisement

After Holi Cleaning: होली मौज-मस्ती से भरा त्यौहार है। इस मौके पर हम किसी को भी रंग लगाने से मना नहीं कर पाते हैं। खासतौर से बच्चे बेफिक्र होकर होली की खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं। होली के मौके पर न सिर्फ आपके शरीर पर इसका रंग चढ़ता है, बल्कि कपड़े से लेकर घर पर भी होली का रंग चढ़ता है। अक्सर हम होली के रंगों भले त्यौहार में इतने ज्यादा डूब जाते हैं कि रंग कहां-कहां जा रहा है, इसकी परवाह नहीं करते हैं। जब होली खत्म हो जाती है, तो इन रंगों पर हमारा ध्यान जाता है। ऐसे में इन रंगों को हटाने में सारा दिन निकल जाता है। खासतौर पर घर की दीवारों और खिड़कियों पर लगा रंग हमें काफी ज्यादा परेशान कर सकता है। अगर आपके घर के चारों ओर होली का रंग बिखरा है, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे घर को एकदम चकाचक कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी देखे-बाजार के रंगों से स्किन हो गई है खराब, इस बार ये काम करें

Advertisement

Holi Cleaning: दीवारें साफ कैसे करें

Holi Cleaning Tips

घर की दीवारों पर अगर होली का रंग लग गया है, तो इस स्थिति में रंग को न रगड़ें। ऐसा करने से आपके दीवार का ओरिजनल रंग उतर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि हाथों पर हल्का सा पानी और शैंपू का घोल लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से इसे साफ करने की कोशिश करें। आप चाहें तो वाशेबल पेंट की दीवारों पर साबुन के घोल का भी प्रयोग कर सकते हैं। ऑयल बाउंड डिस्टैंपर वाली दीवारों की सफाई खुद से न करें, इससे दीवारों का रंग खराब हो सकता है।

Advertisement

फर्श की कैसे करें सफाई?

Floor Cleaning

होली खेलने के दौरान फर्श पर लगे रंग को जहां तक संभव हो सके, तुरंत साफ कर दें। अगर आप तुरंत साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो रंग पर फौरन पानी डाल दें। ऐसा करने से फर्श पर रंग का धब्बा नहीं पड़ेगा। इसके बाद हल्के धब्बों को आप साबुन के पानी की मदद से साफ कर सकते हैं। अगर दाग जिद्दी हो गए हैं, तो एक नायलॉन ब्रश की मदद से इसे हल्के हाथों से रगड़ें। इससे फर्श पर स्क्रैच नहीं लगेंगे। साथ ही आपके फर्श का रंग भी साफ हो जाएगा।

Advertisement

अगर फर्श पर रंग पक्का हो गया है, तो इस स्थिति में आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें 1 छोटा चम्मच पानी मिक्स करें। इसके बाद इसे धब्बों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साबुन के पानी से फर्श को धोएं। इससे दाग तुरंत हट जाएगा।

लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों की कैसे करें सफाई

After Holi Cleaning

होली खेलने के दौरान अगर आपके घर की लकड़ी के दरवाजों और खिड़कियों पर रंग के निशान लग रहे हैं, तो इस स्थिति में आप नेलपॉलिश रिमूवर यानी थिनर का प्रयोग कर सकते हैं। थिनर की मदद से होली के रंग तुरंत साफ हो सकते हैं। इसके अलावा अगर कांच पर रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में आप बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण को रंग के निशान पर लगाकर रगड़ें। इससे रंग तुरंत उतर जाएगा। खिड़की तथा दरवाजों के कलर को उतारने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

होली खेलने के दौरान घर की दीवारों और फर्श पर लगे रंगों के निशान को हटाने के लिए आप इन आसान से तरीकों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि होली खेलने के दौरान अगर आप घर की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, तो आपको होली खेलने के बाद अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए होली घर के अंदर खेलने के बजाय बाहर पार्क या फिर गार्डन में खेलें।

Tags :
घर की सफाई कैसे करेंघर से होली के रंग के धब्बे कैसे हटाएंHoli 2023holi celebrationhome cleaning tipsPost Holi
Advertisement
Next Article