For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आगरा के स्मारक और पर्यटन स्थल जो आपका भी मन मोह लेंगे: Agra Tourism

07:00 PM Jan 28, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
आगरा के स्मारक और पर्यटन स्थल जो आपका भी मन मोह लेंगे  agra tourism
Agra Tourism
Advertisement

Agra Tourism: आगरा का नाम हमारे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह इस जगह पर ताजमहल का होना है। आगरा का नाम आते ही ताजमहल की याद आ जाती है। यमुना नदी के किनारे बसा यह शहर अपने आपमें कई तरह की विशेषताओं को समेटे हुए है। आगरा में ताजमहल और आगरा किला के अलावा भी बहुत सारे स्मारक और हवेलियाँ हैं जहां पर जाकर आप एक अच्छा समय बिता सकते हैं। इस जगह पर आपको मध्यकालीन युग की कई ऐसी संरचनायें देखने को मिल जायेंगी जिसकी वजह से यह देश के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में गिना जाता है। इतिहास में यदि आपकी दिलचस्पी है तब तो यह नगर आपको और भी ज़्यादा रास आएगा। इस जगह पर ज्यादातर मुगलों का शासन रहा है। जिसकी वजह से यहाँ पर मुगलों द्वारा बनवाई गई कई लाजवाब इमारते आपको देखने के लिए मिल जाएँगी।

Also read : स्थापत्य कला से निर्मित शहर आगरा

Agra Tourism
taj Mahal

आगरा का नाम आए और ताजमहल का ज़िक्र ना हो तो कुछ ना कुछ अधूरा सा लगता है। यह आगरा रेलवे स्टेशन से महज़ 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां आप अपनी गाड़ी अथवा सार्वजनिक परिवहन से बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। बस याद रखें कि ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है। इस जगह को प्रेम का प्रतीक कहा जाता है जोकि मुग़लकालीन वास्तुकला का एक बहुत ही ख़ूबसूरत नमूना है। इस जगह पर आपको ज़रूर जाना चाहिए।

Advertisement

Fatehpur Sikri
Fatehpur Sikri

आगरा को घूमने के साथ आप जिस एक और ख़ूबसूरत जगह को देखने के बारे में सोच सकते हैं वह फतेहपुर सीकरी है। यह आगरा रेलवे स्टेशन से 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस शहर की स्थापना सन 1559 में अकबर ने किया था जोकि तक़रीबन चौदह साल तक मुग़लों की राजधानी रहा। फतेहपुर सीकरी की क़िले का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है। यह इस्लामिक वास्तुकला का एक ख़ूबसूरत उदाहरण है।

Agra Fort
Agra Fort

यमुना नदी के किनारे पर स्थित आगरा किला आगरा में स्थित एक बहुत ही बड़ा क़िला है जिसका निर्माण सम्राट अकबर ने सन 1565 में करवाया था। यह जितना बड़ा और भव्य है उतना ही ख़ूबसूरत और ताजमहल के बाद आगरा का दूसरा विश्व धरोहर है। लाल बलुआ पत्थर से बना यह क़िला काफ़ी हद तक दिल्ली के लाल किला से मिलता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के स्मारकों को देख सकते हैं।

Advertisement

Tomb of Itmad-ud-Daula
Tomb of Itmad-ud-Daula

इत्माद-उद-दौला का मकबरा पूरी तरह से सफेद संगमरमर का बना हमारे देश का पहला मकबरा है। जिसकी वजह से इसे ‘बेबी ताज महल’ भी कहा जाता है। यमुना नदी के किनारे बने इस मकबरा का निर्माण नूरजहां ने करवाया था। मुग़ल शैली में बने इस मक़बरे की वास्तुकला बहुत ही ख़ूबसूरत है। इसकी दीवारों पर तरह तरह की नक़्काशी की गई है। इस जगह पर आकर इस्लामिक कारीगरी का नमूना देखा जा सकता है।

Akbar's tomb
Akbar's tomb

अकबर का मकबरा मुगल साम्राज्य की एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थापत्य कला माना जाता है। यह मक़बरा मथुरा रोड पर आगरा के बाहरी इलाके में स्थित है। यह काफ़ी बड़ा और भव्य है जिसकी वजह से इसे देखने के लिए देश भर से लोग आते हैं। बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बने इस स्मारक का निर्माण अकबर ने खुद करवाया था। इस जगह पर आकर आप इस्लामिक वास्तुकला की झलक देख सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement