For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ अहमदाबाद में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Jan 23, 2024 IST | Ankita A
20  अहमदाबाद में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ahmedabad Me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Ahmedabad Me Ghumne ki Best Jagah:अहमदाबाद शहर गुजरात के प्रमुख शहरों में से एक हैI यह साबरमती नदी के किनारे स्थित हैI अहमदाबाद शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के खिताब से भी नवाजा जा चूका हैI इस शहर को भारत के एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में भी जाना जाता हैI प्राचीन शहर अहमदाबाद की स्थापना सुल्तान अहमद शाह ने सन 1411 में साबरमती नदी के पूर्वी तट पर की थीI यह शहर छह शताब्दियों तक गुजरात राज्य की राजधानी के रूप में फलता-फूलता रहा हैI यह शहर शांत झीलों, संग्रहालयों, प्राचीन मंदिरों, सस्ते बाजारों, मनोरंजक चीजों का मिश्रण हैI आइए इस शहर के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि जब आप यहाँ जाएँ तो घूमने का भरपूर आनंद अच्छे से ले सकेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर

साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram)6.4
स्टेच्यु ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)197.9
गिरनार किला (Girnar Fort)315
परिमल गार्डेंन (Parimal Garden)1.8
झूलता मीनार (hanging tower)169
ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय (Auto World Vintage Car Museum)15.4
कांकरिया झील (Kankaria Lake) 4.8
भद्रा किला (Bhadra Fort)1.2
जामा मस्जिद (JAMA Masjid)1.9
लॉ गार्डन का रात्रि बाज़ार (Law Garden Night Market) 1.8
पतंग संग्रहालय (Kite Museum) 1.9
मानेक चौक (Manek Chowk) 2.1
अडालज बावड़ी (Adalaj stepwell)18.8
अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) 30.8
ज़ांज़ारी झरना (Zanjari Waterfall)75.7
कैलिको वस्त्र संग्रहालय (Calico Textile Museum)8 Km
कमला नेहरू चिड़ियाघर (Kamala Nehru Zoo)4.3
वैष्णो देवी मंदिर(Vaishno Devi Temple)17.8
गुजरात साइंस सिटी (Gujarat Science City)12.8
हुथीसिंग जैन मंदिर (Hutheesing Jain Temple) 4
20+ अहमदाबाद में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ahmedabad Me Ghumne ki Best Jagah
Ahmedabad Me Ghumne ki Best Jagah-Sabarmati Ashram

साबरमती नदी के किनारों पर स्थित साबरमती आश्रम अहमदाबाद का सबसे प्रसिद्ध स्थान हैI यह स्थान एक स्मारक स्थल है, जहाँ आप महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी चीजें और स्वतंत्रता आंदोलन की कई प्रेरक अवशेष देख सकते हैंI

Advertisement

साबरमती आश्रम देखने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह स्थान सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता हैI

Statue of Unity
Statue of Unity

जब आप अहमदाबाद घूमने जाएं तो स्टेच्यु ऑफ यूनिटी जरूर देखेंI यह देश के गृहमंत्री रह चुके सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति हैI इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है और यह नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर बनाई गई हैI

Advertisement

स्टेच्यु ऑफ यूनिटी देखने के लिए आपको टिकट लेना पड़ता हैI यहाँ बड़ों के लिए 120 रूपए और बच्चों के लिए 60 रूपए का टिकट लगता हैI यह हफ्ते के हर दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Girnar Fort
Girnar Fort

गिरनार किला का निर्माण 15 वीं शताब्दी में सुलतान मुहम्मद बेगड़ा के द्वारा किया गया थाI यह किला अहमदाबाद का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल माना जाता हैI यहाँ की खूबसूरती, ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला पर्यटकों का मन मोह लेती हैंI

Advertisement

आपको यहाँ किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है, यहाँ प्रवेश बिलकुल निशुल्क हैI यह सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Parimal Garden
Parimal Garden

परिमल गार्डेंन अहमदाबाद का सबसे खूबसूरत पार्क हैI इस पार्क के अंदर बच्चों के लिये कई झूले और खूबसूरत फव्वारे भी हैं, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आते हैंI अगर आप अहमदाबाद में एक शांति पूर्ण जगह पर घूमना चाहते हैं तो यहाँ एक बार जरूर आएंI

परिमल गार्डेंन में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह के 6 बजे से दोपहर के 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI

hanging tower
hanging tower

अहमदाबाद का झूलता मीनार की मीनारें यहाँ की सबसे ऊंची संरचनाओं में से एक मानी जाती हैI इस मीनार की सबसे खास बात ये है कि जब आप इसकी एक मीनार को धीरे से हिलाते हैं तो कुछ सेकंड के भीतर ही दूसरी मीनार अपने आप खुद से कंपन करने लगती हैI इस रहस्य का अभी तक शोधकर्ता भी पता लगाने में असफल रहे हैंI

यहाँ प्रवेश निशुल्क है और यह सुबह 5:30 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI

Auto World Vintage Car Museum
Auto World Vintage Car Museum

अहमदाबाद में ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार संग्रहालय घूमने के लिए एक अच्छी जगह हैI यहाँ आपको खास रूप से संरक्षित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित ऑटो मोबाइल्स देखने को मिलेंगीI इस आउटडोर संग्रहालय में रोल्स रॉयस, मर्सिडीज, कैडिलैक, पैकर्ड, लिंकन, मेबैक और लैंसिया सहित और कई प्रसिद्ध ब्रांडों के वाहन भी आप देख सकते हैंI

यहाँ घूमने के लिए आपको 50 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI यह सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI

Kankaria Lake
Kankaria Lake

ऐसा कहा जाता है कि कांकरिया झील अहमदाबाद की दूसरी सबसे बड़ी झील हैI यहाँ आप चिड़ियाघर, टॉय-ट्रेन, हॉट-एयर बैलून की सवारी, पानी पर आधारित खेलों का भी आनंद ले सकते हैंI

यहाँ बड़ों के लिए 25 रूपए का टिकट और बच्चों के लिए 10 रूपए का टिकट लगता हैI यह झील सुबह 9 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI

Bhadra Fort
Bhadra Fort

यह किला जामा मस्जिद के पास ही स्थित हैI इसका निर्माण सन 1411 में किया गया थाI आप इस किले में अहमदाबाद शहर की सुंदरता की झलक नजदीक से देख सकते हैं और यहाँ के इतिहास के बारे में भी जान सकते हैंI

यह किला देखने के लिए किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

JAMA Masjid
JAMA Masjid

अहमदाबाद शहर का जामा मस्जिद अनोखी वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण हैI इस मस्जिद को पहले भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिद का खिताब भी हासिल थाI इस मस्जिद की वास्तुकला की एक आकर्षक विशेषता यह है कि इसकी मीनारें काफी ज्यादा खूबसूरत हैंI

इस मस्जिद में प्रवेश बिलकुल निशुल्क है और यह सुबह 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI

Law Garden Night Market
Law Garden Night Market

अहमदाबाद का यह बाजार यहाँ का मुख्य आकर्षण केंद्र हैI यदि आप गुजराती कपड़े और हस्तशिल्प वाली चीजों को खरीदना पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी जगह हैI इसके साथ-साथ यह बाज़ार अपने टेस्टी स्ट्रीट फ़ूड के लिए भी लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI

यहाँ घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI वैसे तो यह बाजार दिन के समय भी खुला रहता है, लेकिन यह बाजार रात के लिए ही प्रसिद्ध है, इसलिए यहाँ रात के समय ही घूमने आएंI

Kite Museum
Kite Museum

भानुभाई शाह ने 21 साल की उम्र से ही सक्रिय रूप से पतंग इकट्ठा करना शुरू किया था और इस स्थान का निर्माण कियाI इस संग्रहालय में अब 125 अलग-अलग तरह की पतंगें हैं और अब यह अहमदाबाद का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी बन चूका हैI

इस संग्रहालय को देखने के लिए किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और फिर शाम में 4 बजे से 6 बजे तक खुला रहता हैI

Manek Chowk
Manek Chowk

अगर आपको अहमदाबाद के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना है तो आप मानेक चौक घूमने जरूर जाएँI रात के समय अहमदाबाद में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगह हैI यहाँ आप स्ट्रीट फ़ूड के साथ-साथ सबसे स्वादिष्ट और असली गुजराती खानों का भी आनंद ले सकते हैंI

यहाँ आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ रात के समय घूमने के लिए ही आएंI

Adalaj stepwell
Adalaj stepwell

अडालज बावड़ी को अडालज नी वाव के नाम से भी जाना जाता हैI यह बावड़ी इंडो-इस्लामिक वास्तुकला और डिजाइन का एक खूबसूरत उदाहरण हैI यह बावड़ी पांच तल्ले की हैI जैसे ही आप इस जगह पर घूमने के लिए नीचे उतरते हैं तो यहाँ की हवा अपने आप बहुत ठंडी हो जाती है, जिससे बाहर की गर्मी का एहसास ही नहीं होता हैI

इस बावड़ी को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI

Akshardham Temple
Akshardham Temple

अहमदाबाद का अक्षरधाम मंदिर खूबसूरत वास्तुशिल्प का एक उत्कृष्ट नमूना हैI यह मंदिर गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है और स्वामीनारायण मंदिर परिसर का ही एक हिस्सा हैI

इस मंदिर को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 6 बजे से लेकर रात के 7 बजे तक खुला रहता है, आप यहाँ दर्शन के लिए कभी भी आ सकते हैंI

Zanjari Waterfall
Zanjari Waterfall

अहमदाबाद में देखने के लिए जांजारी झरना एक प्रसिद्ध जगह हैI मानसून के मौसम में इस झरने की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती हैI ज्यादातर स्थानीय लोग यहाँ पर पिकनिक मनाने के लिए आना पसंद करते हैंI

यहाँ आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, केवल आपको यहाँ गाड़ी पार्क करने के लिए ही भुगतान करना पड़ता हैI यह हर दिन खुला रहता हैI

Calico Textile Museum
Calico Textile Museum

विश्वभर में अहमदाबाद में स्थित यह संग्रहालय काफी ज्यादा लोकप्रिय है और यह भारत में बनने वाले अलग-अलग प्रकार के कपड़ों का एक अनूठा स्थान ग्रहण भी हैI इस संग्रहालय के परिसर में 2 संग्रहालय बने हुए हैं एक वस्त्रों संग्रहालय का और दूसरा धार्मिक कला का संग्रहालयI ये दोनों ही देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैंI

इस संग्रहालय में किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 10:30 बजे से दिन के 1 बजे तक खुला रहता है और यह संग्रहालय हर बुधवार के दिन बंद रहता हैI

Kamala Nehru Zoo
Kamala Nehru Zoo

अगर आप अहमदाबाद बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो यहाँ का कमला नेहरू चिड़ियाघर देखना बिलकुल भी ना भूलेंI इस चिड़िया घर को कांकरिया चिड़िया घर के नाम से भी जाना जाता हैI यहाँ कई अलग-अलग प्रकार के जानवर, पंछी, सरीसृप और स्तनधारी मौजूद हैंI

इस चिड़िया घर को देखने के लिए बड़ों के लिए 20 रूपए का और बच्चों के लिए 10 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक खुला रहता हैI

Vaishno Devi Temple
Vaishno Devi Temple

अहमदाबाद के सरखेज और गांधीनगर हाईवे पर वैष्णो देवी मंदिर स्थित हैI इस  मंदिर को जम्मू कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के समान ही एक सच्ची प्रतिकृति माना जाता हैI यहाँ हर दिन हजारों पर्यटक माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैंI इस मंदिर में एक छोटा सा गार्डन भी है और इसके पीछे पहाड़ी नजारा नज़र आता है, जो काफी ज्यादा मनमोहक लगता हैI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI लेकिन अगर आप वीआईपी माध्यम से मंदिर के अन्दर प्रवेश करना चाहते हैं तो आपको 500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 5 बजे से दिन के 12 बजे तक और फिर शाम में 4 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI

Gujarat Science City
Gujarat Science City

गुजरात साइंस सिटी अहमदाबाद में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक हैI यह विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों को एक अनूठा व अलग अनुभव प्रदान करता हैI अत्याधुनिक ऑडियो-विज़ुअल तकनीक का उपयोग कर यहाँ आपको साइंस से जुड़ी काफी चीजें देखने को मिलती हैंI

यहाँ बड़ों के लिए 20 रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपए का टिकट लगता हैI अगर स्कूल के बच्चे ग्रुप में आते हैं तो केवल 5 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक खुला रहता हैI

Hutheesing Jain Temple
Hutheesing Jain Temple

हुथीसिंग जैन मंदिर सफेद संगमरमर से बनी हैI यह मंदिर एक बड़े प्रांगण के अंदर स्थित हैI अमीर व्यापारी शेठ हथीसिंग ने इस मंदिर को 1848 में 15वें जैन तीर्थंकर श्री धर्मनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया थाI यहां हाल ही में महावीर स्तंभ का भी निर्माण किया गया है, जिसे चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध विजय टॉवर के अनुरूप बनाया गया हैI

यह मंदिर सुबह 9 बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता हैI इस मंदिर को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

गर्मियों के मौसम में अहमदाबाद का तापमान बहुत ज्यादा रहता है और बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा बारिश होने के कारण साबरमती में बाढ़ आने का खतरा बना रहता है, इसलिए अहमदाबाद शहर घूमने आने का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम बहुत अच्छा होता हैI आप यहाँ बड़े आराम से घूम सकते हैं और यहां के सभी पर्यटक स्थल का अच्छे से आनंद भी उठा सकते हैंI

रेल मार्ग से- अहमदाबाद में दो से तीन रेलवे स्टेशन हैंI अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन यहाँ का बहुत ही बड़ा रेलवे स्टेशन हैI यहाँ से हर बड़े शहर के लिए ट्रेनें चलती हैंI

हवाई मार्ग से – अगर आप अहमदाबाद फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैI यह देश भर के सभी लोकप्रिय शहरों से जुड़ा हुआ हैI

सड़क मार्ग से- आप निजी व सरकारी बसों द्वारा या अपनी खुद की गाड़ी से भी सड़क के रास्ते आसानी से अहमदाबाद घूमने के लिए जा सकते हैंI

रेडिसन ब्लू होटल, अहमदाबाद

पंचवटी क्रॉस रोड के पास, चिमनलाल गिरधरलाल रोड, अंबावाड़ी, अहमदाबाद, गुजरात

हयात रीजेंसी, अहमदाबाद

17/ए, आश्रम रोड, उस्मानपुरा, अहमदाबाद, गुजरात

क्राउन प्लाजा अहमदाबाद सिटी सेंटर

सरखेज - गांधीनगर हाईवे, शपथ वी के पास, प्रह्लाद नगर, अहमदाबाद, गुजरात

FAQ | अहमदाबाद में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अहमदाबाद  घूमने में कितना दिन लगता है?

आप अहमदाबाद 2 से 3 दिन में अच्छे से घूम सकते हैंI

अहमदाबाद घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप अच्छे से बजट बना कर घूमते हैं तो आप 3000 रूपए में अहमदाबाद  शहर बड़े आराम से घूम सकते हैंI

अहमदाबाद घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अहमदाबाद घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी सुहावना होता है, जिससे घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता हैI

मुझे अहमदाबाद में कहाँ रहना चाहिए?

अहमदाबाद में रहने के लिए आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार इन होटलों का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय अहमदाबाद में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

अहमदाबाद में आप रात के समय आप मानेक चौक जा सकते हैंI

हम रात में अहमदाबाद में क्या कर सकते हैं?

अहमदाबाद में आप रात के समय शहर की खूबसूरती को देख सकते हैं और यहाँ के खानों का लुफ्त उठा सकते हैंI रात के समय आप लॉ गार्डन के रात्रि बाज़ार से सस्ती-सस्ती शॉपिंग भी कर सकते हैंI

Advertisement
Advertisement