For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अजिंक्य देव बनेंगे रामायण मूवी का हिस्सा,रणबीर संग तस्वीर अपलोड कर दी जानकारी: Ajinkya Deo in Ramayana

11:53 AM May 03, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
अजिंक्य देव बनेंगे रामायण मूवी का हिस्सा रणबीर संग तस्वीर अपलोड कर दी जानकारी  ajinkya deo in ramayana
Ajinkya Deo in Ramayana
Advertisement

Ajinkya Deo in Ramayana: एनिमल मूवी की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अब अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में ब्यस्त हो गये हैं। इस मूवी को फिल्म मेकर नितेश तिवारी बना रहे हैं। आपको बता दें कि नितेश तिवारी इससे पहले 'दंगल', 'बवाल' और 'छिछोरे' जैसी सफल मूवी बना चुके हैं। ऐसे में रामायण फिल्म से उन्हें बहुत ज्यादा आशा है। इसलिए नितेश तिवारी अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' के सभी किरदार को जाँच परख कर फाइनल कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'रामायण' फिल्म के लिए एक और कलाकार का चयन फाइनल कर लिया। इसकी जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके दी। आपको बता दें कि रामायण फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर राम और साउथ की अभिनेत्री साईं पल्लवी सीता का रोल करेंगी।

Also read : नितेश तिवारी की रामायण में राम से लेकर रावण तक का किरदार निभाएंगे ये कलाकार: Ramayan Star Cast

अजिंक्य देव बने रामायण का हिस्सा

अभिनेता अजिंक्य देव ने नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'रामायण' में अपनी एंट्री को खुद कन्फर्म किया है। अभिनेता अजिंक्य देव ने फिल्म रामायण में राम का रोल निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा 'फोटो के साथ एक बात और शेयर कर रहा हूँ कि अभिनेता रणबीर कपूर के साथ महान फिल्म रामायण में शानदार भूमिका निभा रहा हूँ।' आपको बता दें कि अपलोड की गई फोटो में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेता अजिंक्य देव मुस्कुरा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होने के बाद फैंस अभिनेता रणबीर कपूर के लुक पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। और उनकी आने वाली फिल्म को लेकर काफ़ी ज्यादा उत्साहित हैं।

Advertisement

कपूर फैमिली के साथ लगातार कर रहे फिल्में

अभिनेता अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रामायण फिल्म में अभिनय करने की घोषणा के साथ यह भी कहा कि वो इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि उन्हें कपूर फैमिली के साथ लगातार काम करने का मौका मिल रहा है। इससे पहले अभिनेता अजिंक्य देव ने अभिनेता रणबीर कपूर की माँ और बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ एक वेब सीरीज में काम किया था। बता दें कि अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ काम करने के बाद अजिंक्य देव ने रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर के साथ काम किया था। और अब अजिंक्य रामायण मूवी में रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं। हालाँकि रामायण मूवी में वह कौन सा रोल निभा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement