For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

एलोवेरा जेल लगाने से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान, जानिए इसका इस्तेमाल का तरीका: Aloe Vera Gel Benefits-Effects

Aloe Vera Gel in Hindi : एलोवेरा स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसकी मदद से बढ़ते मोटापे से लेकर कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं एलोवेरा के फायदे और नुकसान क्या हैं?
08:00 AM Oct 15, 2023 IST | Nikki Mishra
एलोवेरा जेल लगाने से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान  जानिए इसका इस्तेमाल का तरीका  aloe vera gel benefits effects
Aloe Vera Gel Benefits-Effects
Advertisement

Aloe Vera Gel Benefits-Effects: एलोवेरा जिसे मेडिकल भाषा में एलो बार्बडेंसिस कहा जाता है। इस पौधे की पत्तियां अपने अंदर पानी को जमा करती हैं। इसे कई लोग 'घृतकुमारी' भी कहा जाता है। एलोवेरा हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। कई लोग इसकी पत्तियों का जूस बनाकर पीते हैं, इससे पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही इससे स्वास्थ्य की कई तरह की परेशानियों को कम किया जा सकता है।

एलोवेरा में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी9 और विटामिन बी12 मौजूद होता है। इसमें कैल्शियम, तांबा, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, जिंक इत्यादि मिनरल्स होते हैं, जो आपकी कई परेशानियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं एलोवेरा जेल से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान क्या हैं?

एलोवेरा जेल से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे - Aloe vera Health benefits in Hindi

गैस्ट्रो-ओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) का करे इलाज

Advertisement

एलोवेरा जेल का सेवन करने से गैस्ट्रो-एसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज की परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह सीने में जलन, पेट फूलना, भोजन के बाल ब्लोटिंग की परेशानी होना, मतली, उल्टी, एसिडिटी जैसे लक्षणों को कम करने में काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

एलोवेरा सिरप का सेवन करने पर जीईआरडी के अधिकांश लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से एलोवेरा जेल का प्रयोग करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज की परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह काफी ज्यादा प्रभावी उपायों में से एक है।

Advertisement

पाचन तंत्र की परेशानी करे दूर

एलोवेरा हमारे पाचन तंत्र के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह हमारे पाचन तंत्र को साफ करने में काफी मदद कर सकता है। नियमित रूप से एलोवेरा के प्रयोग से आप कब्ज की परेशानी को कम कर सकते हैं। साथ ही यह मल त्याग की समस्याओं को भी दूर कर सकता है। एलोवेरा में सूजनरोधी गुण होता है, जो इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) के इलाज में काफी हद तक प्रभावी है।

Advertisement

Aloe Vera Gel Benefits-Effects
Digestive System

बॉडी को करे डिटॉक्स

खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। यह पाचन तंत्र को साफ करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा जेल का सेवन करते हैं, तो इससे प्राकृतिक रूप से बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिल सकती है।

ओरल हेल्थ के लिए है फायदेमंद

एलोवेरा माउथवॉश का एक प्रभावी घटक है। यह हमारे मसूड़ों जमा में प्लाक और सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इसकी मदद से मसूड़ों में होने वाली ब्लीडिंग को भी कम किया जा सकता है। एलोवेरा की रोगाणुरोधी गतिविधि मुंह के अंदर संक्रमण को बढ़ने से रोकने में काफी हद तक मददगार हो सकता है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

एलोवेरा का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही इसकी मदद से टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज होने की संभावना है, तो एलोवेरा का जूस नियमित रूप से जरूर पिएं।

Blood Sugar
Blood Sugar

स्किन की परेशानियों को करे कम

त्वचा पर एलोवेरा लगाने से स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है। यह स्किन की लोच में सुधार ला सकता है और झुर्रियों के विकास को रोका जा सकता है। एलोवेरा आपकी स्किन को  चमकदार और मुलायम रख सकता है। साथ ही इससे मुंहासों की परेशानियों को भी दूर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। नियमित रूप से एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से सनबर्न के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

sun tan
sun tan

इतना ही नहीं, कुछ रिसर्च से पता चलता है कि एलोवेरा में मौजूद यौगिक में सूजनरोधी गुण होता है, जो स्किन पर होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इसके अलावा, एलोवेरा त्वचा को नमी को बरकरार रखता है और धूप की वजह से होने वाली टैनिंग की परेशानी को कम कर सकता है। सनबर्न के लिए एलोवेरा का उपयोग करने के लिए आप या तो अपने बगीचे के पौधे की पत्ती से जेल निकाल सकते हैं या फार्मेसी से एलोवेरा जेल खरीदकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। सनबर्न की वजह से होने वाली झनझनाहट को भी कम करने में यह प्रभावी हो सकता है। स्किन पर इसे लगाने से पहले कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। इसे पूरे दिन प्रभावित क्षेत्र पर कई बार लगा सकते हैं।

सोरायसिस का करे इलाज 

एलोवेरा जेल स्किन की नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकता है। यह सोरायसिस के रोगियों की स्किन पर होने वाली लालिमा और पपड़ीदार स्किन की परेशानी को कम कर सकता है।

बालों को करे सॉफ्ट

एलोवेरा हमारे बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह हमारे बालों को मजबूत और चमकदार बना सकता है। नियमित रूप से एलोवेरा जेल बालों में लगाने से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार किया जा सकता है, जिससे बालों के विकास में सुधार हो सकता है। यह डैंड्रफ से छुटकारा पाने में भी मददगार हो सकता है। इसे आप अपनी शैंपू और तेल में मिक्स करके लगा सकते हैं।

Hair Care
Hair Care

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

एलोवेरा एक शक्तिशाली प्रतिरक्षा बूस्टर है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है। इसमें बैक्टीरिया, वायरस और कवक को मारने का गुण होता है। इससे घाव भरने को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही यह प्रभावित क्षेत्र में रक्त संचार को बढ़ावा दे सकता है।

वजन घटाने में कर सकता है मदद

एलोवेरा जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को कम करके पाचन तंत्र में सुधार करता है। इस जूस को पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा-भरा रहता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही एलोवेरा हमारे चयापचय को भी बढ़ावा देता है, जिससे फैट को तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। यह आपके बढ़ते वजन को घटाने में काफी हद तक मददगार हो सकता है।

एलोवेरा का कैसे करें इस्तेमाल - How to Use Aloe Vera in Hindi

व्यक्ति की स्थिति के हिसाब से इसका प्रयोग अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। आइए जानते हैं एलोवेरा का प्रयोग करने का तरीका क्या है?

स्किन पर लगाएं एलोवेरा फेस पैक

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें शहद, हल्दी को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। नियमित रूप से इस फेसपैक को लगाने से स्किन की खूबसूरती को बढ़ावा मिल सकता है।

एलोवेरा जूस

गट हेल्थ में सुधार से लेकर मोटापा कम करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करें। इसके लिए 1 से 2 एलोवेरा की पत्तियां लें। इसे मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करके इसे छान लें। अब इस जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर खाली पेट पिएं। इससे स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार किया जा सकता है।

Aloe vera Juice
Aloe vera Juice

बालों पर लगाएं एलोवेरा

बालों पर एलोवेरा जेल लगाने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर लगा सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों में चीरा लगाकर इससे जेल निकाल लें। इसके बाद इसे अपने बालों में एप्लाई करें। इससे बालों की चमक बेहतर होगी। साथ ही इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

एलोवेरा जेल के नुकसान - Side Effects of Aloe vera in Hindi

एलोवेरा स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इसके नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

  • एलोवेरा जेल विभिन्न तरह की स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी की परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से खुजली, रैशेज और लालिमा की शिकायत हो सकती है। ऐसे में एलोवेरा का प्रयोग न करना ही आपकी स्किन के लिए बेहतर हो सकता है।
  • किसी भी सर्जरी के दौरान या फिर सर्जरी होने से पहले एलोवेरा का उपयोग न करें।
  • 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मौखिक रूप से एलोवेरा का सेवन करने से बचना चाहिए। 
Breastfeeding
Breastfeeding
  • एलोवेरा जेल का सेवन लगातार 2 से 3 महीने तक न करें। इसके बीच में कुछ समय तक अंतराल जरूर दें। 
  • एलोवेरा में रेचक गुण होते हैं जो पेट में ऐंठन और दस्त का कारण बन सकते हैं, मौखिक रूप से एलोवेरा का सेवन करते समय सावधानी बरतें।

DISCLAIMER

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI

GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या एलोवेरा जेल लगाने से बाल अधिक झड़ने लगते हैं?

नहीं, एलोवेरा जेल लगाना बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसे नियमित रूप से बालों पर लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।

क्या एलोवेरा जेल का उपयोग लंबे समय तक कर सकते हैं?

एलोवेरा जेल का प्रयोग 2 से 3 महीने तक लगातार किया जा सकता है। इससे लंबी अवधि तक इसका प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

क्या किशोरावस्था में एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं? 

जी हां, टीनएजर्स एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इससे स्किन पर होने वाली परेशानियां जैसे- कील-मुंहासों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement