For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आस्था के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है वैष्णो देवी, जरुर देखनी चाहिए ये जगहें: Vaishno Devi Darshan

07:30 PM May 28, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
आस्था के साथ साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है वैष्णो देवी  जरुर देखनी चाहिए ये जगहें  vaishno devi darshan
Vaishno Devi Darshan
Advertisement

Vaishno Devi Darshan: वैष्णो देवी मंदिर हमारे देश के सबसे प्रमुख दर्शनीय मंदिरों में आता है। माता का यह मंदिर जम्मू कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित है, जहां पहुंचने के लिए कटरा से लगभग 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यह एक बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। इस जगह पर देश भर से हज़ारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए लगभग 13 किमी का लम्बा रास्ता पैदल चलना होता है। इस जगह पर आने वाले ज़्यादातर लोग सिर्फ़ धार्मिक यात्रा के लिहाज़ से इस जगह पर आते हैं लेकिन यात्रा के अलावा भी काफ़ी कुछ है। कुछ लोग इसे इसी दृष्टिकोण से देखते हैं। इस जगह पर कई अन्य मंदिर, नदियां सहित और भी खूबसूरत जगहें शामिल हैं। वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर आने वाले पर्यटक और तीर्थयात्री इन जगहों पर भी घूमने के लिए जाते है। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपनी इस ट्रिप में वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घूम सकते हैं।

Also read : माता के भक्त हैं, तो वैष्णो देवी कब जाएं?

Vaishno Devi Darshan
Ardhkuwari Gufa

अर्धकुवारी गुफ़ा एक बहुत ही सुंदर गुफा है। जिसे आप अपनी वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान घूम सकते हैं। यह आसपास की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह ख़ूबसूरत गुफा वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर ही पड़ती है और तीर्थयात्रियों के लिए एक तरह से विश्राम भवन के रूप में भी काम करती है। इस 52 फीट लंबीगुफा को कुछ लोग गर्बाजून गुफा के रूप में भी जानते हैं। एक पौराणिक कथा के अनुसार-  जब माता वैष्णो ने भैरव का वध किया था तो उसका सिर उड़ गया और शरीर अर्ध कुवारी गुफा में ही रह गया था।

Advertisement

चरण पादुका मंदिर कटरा में स्थित एक बहुत ही सुंदर मंदिर है। वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रि इस जगह पर भी आना पसंद करते हैं। इस जगह पर ऐसा माना जाता है कि माता जी के पैरों के निशान बने हुए हैं। जिन्हें वजहन स्थित एक चट्टान पर देखा जा सकता है। कुछ साल पहले तक यह एक छोटा मंदिर था लेकिन अब एक दर्शनीय स्थल में तब्दील हो गया है। इसलिए, जब भी आप माता के दरबार में आयें तो कुछ समय निकालकर चरण पादुका मंदिर के भी दर्शन करें।

Trikuta Parvat 
Trikuta Parvat 

त्रिकुटा पर्वत कटरा का एक बहुत ही पवित्र दर्शनीय स्थल है। यह जगह हमेशा माता के दर्शन के लिए आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। इस पर्वत को कुछ लोग त्रिकूटाचल के नाम से भी जानते हैं। इस जगह पर एक भगवान शिव का मंदिर भी बना हुआ है। इस मंदिर में शिव भगवान और देवी देवी त्रिशूली की पूजा की जाती है। आप अपनी वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान थोड़ा सा समय निकालकर त्रिकुटा पर्वत घूमने के लिए भी जा सकते हैं। यह आसपास की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है।

Advertisement

Bhairon Temple
Bhairon Temple

भैरों मंदिर त्रिकुटा के समीप स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। यह वैष्णो देवी मंदिर के बाद अगले तीर्थस्थल के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि वैष्णो देवी की यात्रा तभी पूरी मानी जाती है, जब भक्त भैरों मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसीलिए, जो लोग वैष्णो माता के दर्शन के लिए आते हैं वह भैरों मंदिर भी जाना पसंद करते हैं। आप भी इस जगह पर जा सकते हैं। इस जगह पर भैरव मंदिर का एक हवन कुंड भी है जो एक महत्वपूर्ण आकर्षण के रूप में काम करता है, इसकी राख को पवित्र माना जाता है।

Ban Ganga River
Ban Ganga River

बाण गंगा नदी कटरा में बहने वाली एक बहुत ही सुंदर और पवित्र नदी है। वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्त अक्सर मंदिर जाने से पहले इसमें स्नान करना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो माता की यात्रा के बाद इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं। यह हिमालय की शिवालिक श्रेणी के दक्षिणी ढलान से निकली यह नदी दो सबढ़ों के संयोजन से बनी है। बान और गंगा, जिसकी वजह से इस नदी को गंगा नदी का जुड़वां भी कहा जाता है। बाण गंगा नदी पर दो घाट बने हुए हैं जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं।

Advertisement

Geeta Mandir 
Geeta Mandir 

गीता मंदिर वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा में पड़ने वाला एक और लोकप्रिय मंदिर है। यह पवित्र मंदिर बान गंगा पुल के करीब स्थित है और अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को में कुछ लोग दर्शन के लिए आते हैं तो कुछ लोग इसका उपयोग अपनी वैष्णो देवी यात्रा के दौरान विश्राम स्थल के रूप में करते हैं। इस मंदिर के नज़दीक एक और मंदिर है जिसे चरण मंदिर कहा जाता है।

Patnitop 
Patnitop 

पटनीटॉप को देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह वैष्णो का मंदिर कटरा से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक ऐसा स्थल है जिसे अपने प्राकृतिक सौंदर्य, घने देवदार के जंगल और हरे-भरे परिदृश्य के लिए जाना जाता है। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको तो बहुत ही ज़्यादा पसंद आएगी। सर्दियों के दौरान इस जगह पर बर्फ़बारी भी ख़ूब होती है।

Jhajjar Kotli 
Jhajjar Kotli 

झज्जर कोटली कटरा की एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है। यह अपने सैलानियों के बीच शांत वातावरण और सुन्दरता के लिए जानी जाती है। इस जगह पर लोग माँ वैष्णो की कठिन यात्रा के बाद विश्राम के लिए चुनते हैं। इस जगह पर आकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। इस जगह को एक कैम्प साइट और पिकनिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है।

Sanasar
Sanasar

सनासर एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। यह कटरा से महज़ 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। यह अपने खूबसूरत दृश्यों और साहसिक खेलों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं और अपनी इस यात्रा को और रोमांचक बना सकते हैं। इस जगह पर आकर आप पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और बोट राइड जैसी थ्रिलर एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement