For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ अमृतसर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

03:00 PM Jan 08, 2024 IST | Ankita A
20  अमृतसर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Amritsar Me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Amritsar me Ghumne ki Best Jagah: ‘अमृतसर’ एक ऐसा खूबसूरत शहर है, जिसे यहाँ के स्वर्ण मंदिर के लिए खास तौर पर जाना जाता हैI अमृतसर को आम बोलचाल में अम्बरसर भी कहा जाता हैI  यह सिख धर्म का सबसे पवित्र शहर हैI यहाँ स्थित स्वर्ण मंदिर को अमृतसर का हृदय भी माना जाता हैI अमृतसर को ऐतिहासिक रूप से रामदासपुर भी कहा जाता हैI इतिहासकारों का ऐसा दावा है कि सिखों के चौथे गुरु राम दास जी ने अमृतसर की स्थापना की थीI आइए अमृतसर शहर के बारे में और यहाँ के प्रसिद्ध जगहों के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं ताकि जब आप अमृतसर घूमने जाएँ तो इन जगहों पर घूमने का लुफ्त जरूर उठा सकेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
स्वर्ण मंदिर (Golden Temple)2 Km
जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh)3.7 Km
दुर्गियाना मंदिर (Durgiana Temple)2.5 Km
अकाल तख्त (Akal Takht)2 Km
गोबिंदगढ़ किला (Gobindgarh Fort) 2.1 Km
पार्टीशन म्यूजियम अमृतसर (Partition Museum)2.2 Km
महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय (Maharaja Ranjit Singh Museum)1.7 Km
हॉल बाजार (Hall Bazaar)1.1 Km
केसर दा ढाबा अमृतसर (Kesar Da Dhaba)1.8 Km
वाघा बॉर्डर (Wagah Border)1.8 Km
पुल कंजारी (Pul Kanjari) 37 Km
तरण तारण साहिब (Tarn Taran Sahib)25.1 Km
साड्डा पिंड (Sadda Pind)8 Km
पंजाब स्टेट वॉर हीरोज़ मेमोरियल एंड म्यूजियम (Punjab State War Heroes Memorial and Museum)12.6 Km
गुरुद्वारा छहरता साहिब (Gurudwara Chheharta Sahib)8.2 Km
मस्जिद खैरुद्दीन (Masjid Khairuddin)800m
महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति (Statue of Maharaja Ranjit Singh)2.6 Km
सेंट्रल सिख म्यूजियम अमृतसर (Central Sikh Museum)2.1 Km
राम तीर्थ मंदिर (Ram Teerth Temple)15.7 Km
खालसा कॉलेज (Khalsa College)4 Km
20+ अमृतसर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Amritsar me Ghumne ki Best Jagah
Golden Temple

स्वर्ण मंदिर पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित हैI इसे सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता हैI यह भारत में सबसे ज्यादा आवासीय आश्रय प्रदान करने वाला मंदिर हैI स्वर्ण मंदिर का निर्माण सिखों के गुरु, गुरु अर्जुन देव जी द्वारा शुरू किया गया था और इसे चौथे सिख गुरु, गुरु रामदास जी ने पूरा करवाया थाI मंदिर के अन्दर स्थित सरोवर को अमृत सरोवर भी कहा जाता है, जिससे सिख धर्म के अनुसार मृत्यु के बाद आत्मा को मुक्ति मिलती हैI

स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने के लिए किसी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर हर दिन खुला रहता हैI आप यहाँ 24 घंटे में किसी भी समय दर्शन करने के लिए और लंगर सेवा के लिए आ सकते हैंI

Advertisement

Jallianwala
Jallianwala Bagh

जलियांवाला बाग एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अमृतसर शहर में स्थित हैI इस जगह का नाम देश के इतिहास में सबसे दर्दनाक घटना से जुड़ा हैI इसी बाग में ही 13 अप्रैल 1919 को ब्रिटिश सेना ने निरंकुश फायरिंग कर दी थी, जिससे कई नागरिकों की मौत हुई थीI यह बाग दो एकड़ जमीन में फैला हुआ हैI

जलियांवाला बाग  सुबह 6:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक हर दिन खुला रहता हैI यहाँ प्रवेश करने के लिए आपको कोई टिकट नहीं लेना पड़ता हैI

Advertisement

Durgiana Temple
Durgiana Temple

दुर्गियाना मंदिर, अमृतसर का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर हैI यह मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है, इस मंदिर को "लक्ष्मी नारायण मंदिर" भी कहा जाता हैI इस मंदिर के नजदीक एक खूबसूरत सा तालाब है जो मंदिर के वातावरण को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता हैI

अमृतसर  के दुर्गियाना मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI

Advertisement

Akal Takht
Akal Takht

अकाल तख्त अमृतसर में स्थित हैI अकाल तख्त को सिखों का सबसे पवित्र स्थान माना जाता हैI यहाँ रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैंI यहाँ अनेक उत्सवों और परंपराओं का आयोजन किया जाता हैI अकाल तख्त बहुत ही सुंदर है और इसका निर्माण लाल पत्थर से किया गया हैI

अकाल तख़्त में दर्शन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैI यह हर दिन रात के 2:30 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI

Gobindgarh Fort
Gobindgarh Fort

गोबिंदगढ़ किला का नाम दसवें  गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया हैI गोबिंदगढ़ किले में अभी भी कई इतिहास से जुड़े विशाल और खूबसूरत इमारतें मौजूद हैंI इनमें से सबसे लोकप्रिय किला है महाराजा रणजीत सिंह का समाधि स्थलI

यह हर दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ  भारतीय पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति 150 से 649 रूपए तक का पैकेज और विदेशी पर्यटक के लिए प्रति व्यक्ति 250 से 1000 रूपए तक का पैकेज मिलता हैI

Partition Museum
Partition Museum

पार्टीशन म्यूजियम भारत-पाकिस्तान के विभाजन से संबंधित स्मृतियों और इतिहास का एक अनूठा संग्रहालय हैI इस संग्रहालय में पर्यटकों  को विभिन्न प्रकार की गैलरियों के माध्यम से भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानियों को देखने का अवसर मिलता हैI

यह म्यूजियम देखने के लिए भारतीय पर्यटन को 10 रूपए का और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI

Maharaja Ranjit Singh Museum
Maharaja Ranjit Singh Museum

महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय सिख प्रमुख सम्राट महाराजा रणजीत सिंह को समर्पित हैI इस संग्रहालय से महाराजा रणजीत सिंह के इतिहास, उनकी सेना और उनकी विजयों के बारे में जानकारी मिलती हैI

यह संग्रहालय देखने के लिए आपको 10 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता है और सोमवार और सार्वजनिक छुट्टियों वाले दिन बंद रहता हैI

Hall Bazaar
Hall Bazaar

हॉल बाजार अमृतसर का एक प्रसिद्ध और सबसे पुराना बाजार हैI यह बाजार शहर के मध्य में स्थित हैI यहां आपको अनेक चीजों जैसे फैशन ज्वेलरी, लकड़ी के काम की वस्तुएं, चाय और मिठाई की कई दुकानें मिल जाएंगीI हॉल बाजार को "शुक्रवार बाजार" के नाम से जाना जाता हैI इस दिन इस बाजार में बेहद सस्ती चीजें मिलती हैंI इस दिन अधिकांश दुकानें अपने उत्पादों को डिस्काउंट पर बेचते हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को बहुत फायदा मिलता हैI

यह एक बाजार है, इसलिए यहाँ कोई शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI

Kesar Da Dhaba
Kesar Da Dhaba

केसर दा ढाबा अमृतसर का एक बहुत ही फेमस और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला लोकप्रिय रेस्टोरेंट हैI इस ढाबे की शुरुआत 1916 में हुई थी और तब से लेकर आज तक यह खाने का एक फेमस स्थान बना हुआ हैI इस ढाबे की सबसे प्रसिद्ध डिश खास मिर्ची वाले छोले व अमृतसरी कुलचे हैंI

यहाँ जाने के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ अमृतसर के खानों का लुफ्त उठा सकते हैंI

Wagah Border
Wagah Border

वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा नक्शे का एक हिस्सा हैI यह बॉर्डर पंजाब के अमृतसर शहर से तक़रीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI इस सीमा के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए देश के जवान तैनात रहते हैंI वाघा बॉर्डर पर रोज शाम को सुनहरी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तिरंगा समारोह का आयोजन किया जाता हैI

वाघा बॉर्डर देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई टिकट नहीं लेना पड़ता हैI आप शाम में यहाँ होने वाले कार्यक्रम का लुफ्त बिलकुल निशुल्क उठा सकते हैंI यह कार्यक्रम केवल दो बार ही किया जाता है, एक शाम के 4:15  बजे से 5 बजे तक और दूसरा 5:15 से 6 बजे तकI

Pul Kanjari
Pul Kanjari

पुल कंजारी की खूबसूरती और इतिहास काफी मनमोहक हैI पुल कंजारी का नाम पुल और कंजरी दो शब्दों से बना हैI यहां एक पुल हुआ करता था जो एक गांव को दूसरे किनारे से जोड़ता था, जो रानी कंजरी नाम की एक राजपुतनी के नाम पर रखा गया थाI

पुल कंजारी देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह हर दिन सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Tarn Taran Sahib
Tarn Taran Sahib

तरण तारण साहिब एक गुरुद्वारा है, जिसे गुरु अर्जुन देव जी की याद में बनाया गया हैI यह गुरुद्वारा सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला हैI यह गुरुद्वारा दो तालाबों के बीच में स्थित है, जिसके कारण इसकी खूबसूरती देखते ही बनती हैI

तरण तारण साहिब गुरुद्वारा में प्रवेश निशुल्क है और यह हर दिन सुबह 5 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI

Sadda Pind
Sadda Pind

साड्डा पिंड, पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित एक ऐसा मंच है जो अपने विभिन्न पंजाबी गांवों और यहाँ की संस्कृति को प्रस्तुत करता हैI यहाँ आप पंजाब के गांवों की वास्तविकता, संस्कृति का नजदीक से अनुभव कर सकते हैं, साथ ही पंजाबी खानों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

यहाँ अन्दर जाने के लिए आपको टिकट लेना पड़ता है और इस टिकट के आधार पर आप यहाँ खाने-पीने के साथ घूमने का भी आनंद ले सकते हैंI यहाँ बड़ों के लिए 850 रूपए और बच्चों के लिए 700 रूपए का टिकट लगता हैI

Punjab State War Heroes Memorial and Museum
Punjab State War Heroes Memorial and Museum

पंजाब स्टेट वॉर हीरोज़ मेमोरियल एंड म्यूजियम अमृतसर, यह म्यूजियम देश के उन वीरों को समर्पित है, जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा करते हुए देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दीI

इस म्यूजियम को देखने के लिए आपको 100 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI यह म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Gurudwara Chheharta Sahib
Gurudwara Chheharta Sahib

यह गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी की याद में बनाया गया हैI ऐसा माना जाता है कि यहाँ मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैंI इस गुरुद्वारा के नजदीक ही एक छोटा नहर भी बहता है, जिसे बांगला नहर के नाम से जाना जाता हैI

गुरुद्वारा छहरता साहिब में दर्शन निशुल्क हैI

Masjid Khairuddin
Masjid Khairuddin

मस्जिद खैरुद्दीन अमृतसर में स्थित एक प्रसिद्ध मस्जिद हैI इस मस्जिद का निर्माण उस समय किया गया था, जब अमृतसर का पूरा इलाका महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में थाI इस मस्जिद को बनाने में संगमरमर का उपयोग किया गया था जो इस मस्जिद को और भी ज्यादा सुन्दर बनाता हैI यहाँ की जमीन का नक्शा अरबी में बनाया गया है जो इस जगह और भी ज्यादा खास बनाती हैI

मस्जिद खैरुद्दीन में आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Statue of Maharaja Ranjit Singh
Statue of Maharaja Ranjit Singh

महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति अमृतसर के उन खास स्थानों में से एक है, जो पर्यटकों को उनकी अद्भुत व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके समृद्ध इतिहास के बारे में भी जानने का मौका प्रदान करती हैI यह मूर्ति लगभग 100 फीट ऊँची है और इसे खुले आसमान के नीचे स्थापित किया गया हैI

यहाँ घूमने के लिए बड़ों के लिए 40 रूपए और बच्चों के लिए 20 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI

Central Sikh Museum
Central Sikh Museum

सेंट्रल सिख म्यूजियम अमृतसर का सबसे प्रमुख म्यूजियम हैI इस म्यूजियम में श्री गुरु नानक देव जी से लेकर अमृतसर के इतिहास, जलियांवाला बाग हत्याकांड, शहीदों की प्रतिमाएं, और अन्य कई वस्तुओं का भी संग्रह किया गया हैI

यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 7:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता हैI

Ram Teerth Temple
Ram Teerth Temple

अमृतसर घूमने के दौरान राम तीर्थ मंदिर का दर्शन करना आपके लिए एक सुखद अनुभव साबित होगा, क्योंकि इस मंदिर की खूबसूरती देखने लायक हैI यह मंदिर महर्षि वाल्मीकि जी को समर्पित हैI पौराणिक कथाओं के अनुसार वाल्मीकि जी इसी स्थान पर तप किया करते थे और इसी स्थान पर भगवान राम के द्वारा माता सीता के त्यागने पर माता सीता ने आश्रय लिया थाI लव कुश का जन्म भी इसी भूमि पर हुआ थाI यहीं पर वाल्मीकि जी ने लव कुश को शिक्षा प्रदान की थीI

राम तीर्थ आश्रम में दर्शन करने आने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह आश्रम सुबह 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक हर दिन खुला रहता हैI

Khalsa College
Khalsa College

अमृतसर में स्थित खालसा कॉलेज भारत का एक ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान हैI यह कॉलेज 300 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ हैI यह कॉलेज लगभग 124 साल पुराना हैI इस कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सर्वोच्च सिख संस्थान का दर्जा भी प्राप्त किया हुआ हैI

प्रवेश शुल्क

खालसा कॉलेज देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है आप कॉलेज के समय में यहाँ कभी भी आ सकते हैं और यह कॉलेज रविवार को बंद रहता हैI

अमृतसर शहर पंजाब के उत्तरी हिस्से में स्थित हैI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने तक का होता हैI मई से सितंबर तक के महीने में यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी और ज्यादा नमी वाला मौसम होता हैI अगर आप गर्मी के मौसम में यहाँ आयेंगे तो घूमने का आनंद नहीं ले पाएंगेI

हवाई मार्ग - अमृतसर पहुँचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा विमानतल (श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) हैI आपको  इस विमानतल हवाई अड्डे से अमृतसर तक के लिए टैक्सी या बस सेवाएं लेनी पड़ेगीI

रेल मार्ग - अमृतसर पहुँचने के लिए अमृतसर का रेलवे स्टेशन एक मुख्य रेलवे स्टेशन है, जो शहर के केंद्र में बसा हुआ हैI भारत के अन्य हिस्सों से रेलवे के माध्यम से यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता हैI

सड़क मार्ग - अमृतसर, देश के प्रमुख हिस्सों से भी सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ हैI नाशिक, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और अमृतसर  जैसे और कई महत्वपूर्ण शहर हैं, जहाँ से सड़क मार्ग के माध्यम से अमृतसर आसानी से पंहुचा जा सकता हैI

हयात रीजेंसी अमृतसर

एमबीएम फार्म, ग्रैंड ट्रंक रोड, राजिंदर नगर, मकबूल पुरा, अमृतसर, अमृतसर कैंट, पंजाब

रेडिसन ब्लू होटल अमृतसर

अजनाला रोड, एयरपोर्ट रोड, 8वां माइल स्टोन, अमृतसर, पंजाब

हॉलिडे इन अमृतसर

रंजीत एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रंजीत एवेन्यू, अमृतसर, पंजाब

FAQ | अमृतसर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अमृतसर घूमने में कितना दिन लगता है?      

अमृतसर आप 2 से 3 दिन में आसानी से घूम सकते हैंI

अमृतसर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप अपना बजट बना कर घूमने की प्लानिंग करते हैं तो आप 6000 रूपए में आराम से अमृतसर में घूमने का आनंद ले सकते हैंI

अमृतसर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अमृतसर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का समय होता हैI इस समय यहाँ ठंडी होती है, और मौसम सुहावना होता है, जिससे घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता हैI

मुझे अमृतसर में कहाँ रहना चाहिए?

अमृतसर  में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट व सुविधानुसार अच्छे होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय अमृतसर  में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

अमृतसर में आप रात के समय स्वर्ण मंदिर, रानी का बाग बाजार, जलियावाला बाग, लाहौरी गेट मार्केट घूम सकते हैंI रात में इन जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में अमृतसर में क्या कर सकते हैं?

अमृतसर में कई प्रसिद्ध जगह और बाजार हैं, जहाँ आप रात के समय घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI अमृतसर अपने स्वादिष्ट खानों के लिए काफी प्रसिद्ध हैI

Advertisement
Tags :
Advertisement