लेटेस्ट अनारकली कुर्ती के ये डिजाइन्स पहनकर आप भी लगेंगी सबसे खूबसूरत, आज ही करें ट्राई: Anarkali Kurti Designs
Anarkali Kurti Designs: वेडिंग हो या फेस्टिव सीजन एथनिक आउटफिट्स की बात ही कुछ अलग है। अगर आप भी एथनिक आउटफिट्स कैरी करना पसंद करती हैं, तो आपको अनारकली सूट को अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। आजकल अनारकली सूट के कई डिजाइन मार्केट में आपको मिल जाएंगे। इसके कई लेटेस्ट डिजाइन आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे।
यह भी देखें-वट सावित्री व्रत में ये ट्रेंडिंग साड़ी करें स्टाइल, दिखेंगी सबसे खूबसूरत: Vat Savitri Puja 2023
अगर आप भी सिंपल सलवार-सूट पहनकर अब बोर हो चुके हैं, तो आपको कुछ नया ट्राई करने की जरूरत है। आज हम आपको ऐसे ही अनारकली के लेटेस्ट डिजाइन दिखाएंगे, जिनसे आपको भी प्यार हो जाएगा। आइए देखें लेटेस्ट अनारकली सूट।
अनारकली सूट विद शरारा
View this post on InstagramAdvertisement
पहले अनारकली सूट फिटिंग पजामी के साथ पहने जाते थे, खासकर चूड़ीदार पजामी के साथ। अब फैशन पूरी तरह से बदल चुका है। अब अनारकली सूट को शरारा के साथ पहनने का ट्रेंड है। इसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। आप भी इस तरह के शिमरी अनारकली सूट को किसी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। अगर आप एक नई दुल्हन हैं, तो आपके लिए ये डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसके साथ आपको बहुत ज्यादा हैवी एक्सेसरीज भी कैरी करने की जरूरत नहीं है।
फुल स्लीव स्टोनवर्क अनारकली सूट
अगर आप किसी शादी में जा रही हैं, तो आपको इस तरह के हैवी स्टोन अनारकली जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे आप चाहें, तो अपनी इंगेजमेंट में भी पहन सकती हैं। पाकिस्तान में इस तरह के अनारकली सूट काफी चलन में है। ऐसे ही इंडिया में भी इनका ट्रेंड फैलता जा रहा है। इसके साथ सिंपल सा चोकर नेकपीस और दुपट्टा आपके लुक में भी चार-चांद लगा सकता है। यकीन मानिए इसे पहनकर आप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी।
पीच नेट अनारकली सूट
पीच कलर हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रहा हैं। ऐसे में पीच कलर का ये नेट अनारकली सूट आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये देखने में भी बहुत ही क्लासी लगते हैं। इसके साथ आप बन या फिर सिंपल हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा कैरी करने की भी जरूरत नहीं होगी। इस तरह का सूट आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। इस सूट के साथ लाइटमेकअप और ज्वैलरी आपके लुक को कंप्लीट कर देगी।
जरकन वर्क में हैवी अनारकली कुर्ती
क्लासी और स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस तरह के अनारकली सूट को ट्राई कर सकती हैं। अगर आप पार्टी या किसी फंक्शन के लिए आउटफिट सेलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो आपको जरकन वर्क में हैवी अनारकली कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइ जरूर देखने चाहिए। इस तरह के अनारकली सूट पार्टी के लिए बेस्ट हैं। साथ में एक प्लेन दुपट्टा लुक में वॉल्यूम एड कर सकता है। इस तरह के अनारकली सूट आपको मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे।
लाइटवेट फ्लोरल अनारकली
आप उन लोगों में से हैं, जो लाइटवेट अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं, तो आपको इस तरह के डिजाइन पर जरूर नजर डालनी चाहिए। इसके साथ शरारा पैंट्स बहुत ही प्यारा लुक देती हैं। फुल स्लीव वाले इस तरह के फ्लोरल अनारकली सूट को आपको अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे पहनकर आप भी किसी परी से कम नहीं लगेंगी।