For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Anemia in Kids: बच्चों में खून की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, आप भी जानें

12:30 PM Aug 29, 2023 IST | Pratima Singh
anemia in kids  बच्चों में खून की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण  आप भी जानें
Anemia in Kids
Advertisement

Anemia in Kids: जन्म के बाद कुछ बच्चों की बॉडी में खून की कमी पाई जाती है। ये समस्या लंबे समय तक भी रह सकती है। जब शरीर में खून की कमी हो जाती है तो उसको एनीमिया की बीमारी कहते हैं। बड़ों की तुलना में बच्चों में एनीमिया की समस्या अधिक देखी जाती है। जो बच्चे एनीमिया से पीड़ित होते हैं उनमें कई प्रकार के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसकी समय रहते पहचान करके इलाज़ करना आवश्यक है। बच्चों में एनीमिया तीन प्रकार का होता है। जिसमें माइल्ड, मॉडरेट और सीवियर शामिल है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चे के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कितना है। अगर बच्चे में हीमोग्लोबिन का लेवल 10 से 11 g/dL के आसपास है तो ये माइल्ड एनीमिया माना जाएगा। वहीं 8 से 9 g/dL के स्तर तक हीमोग्लोबिन होना मॉडरेट है और अगर शरीर में हीमोग्लोबिन 8 g/dL से कम है, तो ये खतरनाक चरण होता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को तुरंत खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है।

बच्चों में एनीमिया के लक्षण

Iron deficiency in children
Iron deficiency in children

डॉक्टर्स के मुताबिक, छोटे बच्चों में ज्यादातर एनीमिया के मामले देखे जाते हैं। एनीमिया के अधिकांश लक्षण कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी के कारण होते हैं। विशेष रूप से जिन बच्चों का जन्म समय से पहले हो जाता है और जो बच्चे जन्म के समय काफी कमजोर रहते हैं, उनमें एनीमिया की समय देखने को मिलती है। इस बीमारी के चलते शरीर में पर्याप्त संख्या में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती हैं, जिसकी वजह से शरीर में खून की कमी होने लगती है और एक गंभीर तरह की स्थिति हो सकती है क्योंकि इसके कारण बच्चों के दिमागी विकास पर पर इसका सीधा असर पड़ता है।

एनीमिया के मुख्य 7 लक्षण क्या हैं?

Hemoglobin Level In body
Hemoglobin Level In body

-हॉर्टरेट बढ़ना, सांस फूलना, या सांस लेने में परेशानी होना

Advertisement

-ऊर्जा की कमी या जल्दी थकान होना

-चिड़चिड़ापन, सिरदर्द या खड़े होने पर बार-बार चक्कर आना

Advertisement

-बार-बार बीमार होना

-गले में खराश या सूजन वाली जीभ

Advertisement

-त्वचा, आंखें और मुंह का पीला पड़ना (पीलिया)

-जल्दी-जल्दी हाथों-पैरों में झनझनाहट होना

इनमें से कई लक्षण अन्य रक्त समस्याओं या स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हो सकते हैं। एनीमिया अक्सर किसी अन्य बीमारी का लक्षण होता है। अगर बच्चे को चक्कर आते है और वह हमेशा थका हुआ महसूस करता है या स्किन ठंडी पड़ जाती है तो ये सभी एनीमिया के संकेत हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरों से सलाह लेनी चाहिए।

बच्चों में खून बढ़ाने के उपाय

Best Diet Plan for Anemia
Best Diet Plan for Anemia

बच्चों में पोषक की कमी के कारण भी एनीमिया हो सकता है। आयरन को खून से जोड़े रखने के लिए विटामिन सी और अधिक आयरन की आवश्यकता होती है। जिन बच्चों में खून की कमी पाई जाती है उनके लिए बेहतर होगा कि उनमें खून बढ़ाने के लिए घरेलू उपचारों की मदद ली जाए। दरअसल ये असरकारी होते ही हैं साथ ही बच्‍चों पर इनका कोई दुष्‍प्रभाव भी नहीं पड़ता है। इसके लिए चुकंदर और सेब का रस, ​पालक, ​टमाटर, किशमिश, अनार, तिल आदि फूड्स को आहार में शामिल करके एनीमिया का इलाज कर सकते हैं। इन सभी चीजों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement