For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या है एंजिल थेरेपी: Angel Therapy

07:30 PM May 25, 2023 IST | Srishti Mishra
क्या है एंजिल थेरेपी  angel therapy
Advertisement

Angel Therapy: विश्व भर में मनुष्य की सुख-समृद्धि एवं भलाई के लिए कई पद्धतियां हैं जिनका उपयोग हम नहीं कर पाते क्योंकि हम उस पद्धति से अपरिचित होते हैं। एन्जिल थैरेपी उन्हीं में से एक पद्धति का नाम है जिसका चलन आज कल खूब जोरों पर है। क्या है यह थैरेपी? जानिए इस लेख से।

एन्जिल का इतिहास

एन्जिल को देवदूत के रूप में ईस्लाम, इजिप्ट, बेबीलॉन, पॢसया, अमेरिका, भारत इत्यादि देशों में उपस्थित माना गया है जिसे 3000 वर्षों (ईसा पूर्व) से पहले के इतिहास में दर्शाया गया है। इजिप्ट की ऐतिहासिक कलाकृतियों में एन्जिल को पंख सहित चित्रित किया गया है। एन्जिल का परिचय विशेष रूप में बाईबल, बुद्धिज्म, हिन्दुज्म में मिलता है। बाईबल में 300 से अधिक ऐसे संकेत दिए गए हैं जो एन्जिल को ईश्वर का देवदूत व संदेश सूचक मानते हैं। कुरान में भी उन्हें फरिश्तों के नाम से सम्बोधित किया गया है। एन्जिल को प्रकाशीय शक्ति के रूप में भी स्वीकारा गया है। सभी धर्मों में यह मान्यता है कि ईश्वरीय शक्ति और मनुष्य के बीच का संबंध इन्हीं देवदूतों द्वारा बनता है। देवदूत ईश्वरीय शक्ति का प्रकाशीय स्रोत बनकर शक्ति का संचार करते हैं। माना गया है कि लोग इनकी पूजा भी करते हैं।
वर्तमान समय में एन्जिल पर 100 से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। अमेरिका में 'एन्जिल थैरेपी का विशेष चलन है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका में 69 प्रतिशत लोग आर्क (पृथ्वी के नजदीक एन्जिल) एन्जिल में विश्वास रखते हैं और 31 प्रतिशत लोग अपनी अभिभावक एंजिल से जुड़े रहते हैं। कुछ वर्षों से भारत में भी यह पद्धति बहुत प्रसिद्ध हुई है। जिस तरह से रेकी पद्धति शक्ति और ऊर्जा का स्रोत है उसी तरह एन्जिल जिसे देवदूत भी कहा जाता है यह पद्धति भी उपचार और संरक्षण देने में मददगार है। जो लोग रेकी मास्टर या रेकी प्रशिक्षित हैं वे भली-भांति इस पद्धति से अवगत हैं। एन्जिल पद्धति को उसुई रेकी के साथ या फिर अलग से भी सीखा जा सकता है। हम में से हर कोई चाहे वो किसी भी उम्र या जाति का हो, एन्जिल पद्धति को सीखने में सक्षम है।
साधारणत: एन्जिल का दो कारणों से आवाहन किया जाता है या तो रेकी उपचार के लिए जो रेकी शक्तिपात देने के साथ ही आपके साथ जुड़ जाते हैं या फिर जिन्हें आप खुद जानते हैं और उनकी उपस्थिति को अनुभव करते हैं।

एन्जिल परिचय

एन्जिल को गाइड, स्वर्णदूत, देवदूत, मास्टर आत्मा, फरिश्ता, परी इत्यादि भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। एन्जिल व देवदूत ईश्वर द्वारा बनाई गई एक शुद्ध शक्तिशाली मास्टर आत्मा है। यह ईश्वरीय दूत मानव जाति को परम लाभ पहुंचाने में क्रियान्वित रहते हैं। यह ईश्वर और मनुष्य के बीच की कड़ी हैं जो कि जवाब और संदेश द्वारा हमारा मार्गदर्शन करती हैं। एन्जिल ईश्वरीय शक्ति और उनके आदर्शों का सम्मिश्रण है। अधिकांशत: एन्जिल मनुष्य के साथ व्यवहार नहीं रखती जब तक उनसे मदद एवं प्रार्थना न की जाए। वैसे तो एन्जिल अदृश्य होती हैं उन्हें भौतिक आंखों से देखा नहीं जा सकता लेकिन उनसे संपर्क बनाने के बाद उनकी उपस्थिति को महसूस किया जा सकता है। एन्जिल हमेशा मनुष्य की मदद करने में रुचि रखती हैं और बुलाए जाने पर मदद और सुरक्षा प्रदान करती हैं। साधारणत: लोग एन्जिल से मदद मांगने में असमर्थ रहते हैं क्योंकि एन्जिल के विषय में पूर्ण जानकारी न होने के कारण उन्हें कोई ठोस परिणाम प्राप्त नहीं होते, जिससे उनका इन शक्तियों पर विश्वास और जुड़ाव नहीं बनता। पर, यकीन मानें हम हमेशा से ही देवदूतों/एन्जिल्स से घिरे हुए हैं वे भी हमारी मदद के लिए तैयार है। बस हम अपने को पूर्ण रूप से सक्षम बनाएं। बड़ी श्रद्धा और विश्वास से उनसे संपर्क बनाकर उनकी शक्तियों व गुणों को अपने भीतर समाविष्ट करें। जब भी हम उन्हें सच्चे दिल से याद करते हैं तो वे हमें ईश्वरीय संदेश भेज देती हैं। ये बहुत ही कोमल हृदय, दयावान, प्रेममय और उदारचित्त हैं। हर एन्जिल में पुरुष और स्त्री गुण की प्रकृति विद्यमान रहती है। एंजिल हमारी परिस्थितियों के अनुसार पुरुष और स्त्री रूप में व्यवहार करती हैं।
महत्त्वपूर्ण बात केवल यह है कि एन्जिल को कैसे बुलाया जाता है? उनसे हमारा संबंध एवं वार्तालाप कैसे बन सकता है? किस-किस प्रकार से वे हमारी मदद व सुरक्षा करती हैं? अनुभव में कैसे एन्जिल हमें संकेत देती हैं? इन सबकी पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद ही हम एन्जिल के द्वारा की जाने वाली मदद से अपने गुणों और मानसिक योग्यता का विकास कर सकने में सक्षम बन सकते हैं। एन्जिल हमारे जीवन की जटिलता को शान्तमय और सुगम बनाकर हमें आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Advertisement

आर्क एन्जिल

Angel Therapy
Arch Angel Therapy

एन्जिल को कई जगह सामूहिक रूप से दर्शाया गया है। कुछ एन्जिल सिर्फ आकाश (ब्रह्मïांड) में ही अपने क्षेत्र में कार्य करती हैं और कुछ एन्जिल मंगल ग्रह के नजदीक रहकर ही अपना कार्यभार संभालती हैं। पृथ्वी के सबसे नजदीक आर्क एन्जिल और अभिभावक एन्जिल ही मुख्य रूप से मनुष्यों के साथ संपर्क में रहती हैं। आर्क एन्जिल भी अलग-अलग विशेषताएं लिए भिन्न-भिन्न आकार और प्रकार की अद्वितीय/बेजोड़ सामूहिक शक्ति का स्रोत है। आर्क एन्जिल आमतौर पर मुख्यमंत्री या प्रमुख दूत की भूमिका निभाती है। मुख्यत: सात आर्क एन्जिल ही विशेष रूप से प्रचलित हैं। इन्हें सात इन्द्रधनुष रंगों, सप्ताहिक दिनों, सातों चक्रों के द्वारा दर्शाया गया है। हर आर्क एन्जिल अपनी एक विशेष गुणवत्ता और अपने विशेष रंग-रूप से पहचानी जाती है। इनकी गुणवत्ता के आधार पर ही उसी प्रार्थना द्वारा इनका आवाहन किया जाता है। इनके द्वारा उपचार में सहायक क्रिस्टल का भी वर्णन है जिन्हें पहनकर हम उनकी शक्तियों को अपने साथ जोड़ने में सक्षम रहते हैं। इनमें से कुछ आर्क एन्जिल उपचार में सहयोग करती हैं और कुछ शक्ति और मजबूती प्रदान करने में सहायक होती हैं। कुछ आर्क एन्जिल निर्देश और सुरक्षा तो कुछ विशेष आर्क एन्जिल के संपर्क में आने पर हम दया और क्षमा भाव से भर जाते हैं।

अभिभावक एन्जिल

व्यक्तिगत तौर से ये हमारे जन्म से ही हमारे साथ रहती हैं। अक्सर आपने नवजात बच्चों को अपने आप हंसते-खेलते, मुस्कुराते एवं किलकारियां भरते देखा होगा, उस समय उनकी अभिभावक एन्जिल उनका मनोरंजन करती हैं। ये अक्सर हमारे साथ ही रहती हैं। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, बाहर के भौतिक जगत के शोरगुल में हमारी जागरुकता इनकी सूक्ष्म उपस्थिति को खो देती है।
हर मनुष्य की अपनी व्यक्तिगत अभिभावक एन्जिल होती हैं। कभी-कभी ये स्त्री-पुरुष दोनों रूप लिए एक या दो या फिर उससे भी अधिक एंजिल हमसे संपर्क स्थापित करती है और पुकारे जाने पर ताउम्र हमारे साथ ही रहती हैं। व्यक्ति के जीवन-उद्देश्य और उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ये विशेष कौशल के आधार पर एक विशिष्ट अभिनय निभाती हैं। जो समय-समय पर हमें निर्देश देती हैं अपितु वह हमें अपने जीवन के उद्देश्य को समझने और उसे ठीक प्रकार से लक्ष्य तक पहुंचाने में प्रोत्साहित करती हैं। ये हमारे आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखने में सहायक हैं।
जब भी हम श्रद्धा व प्रेम सहित इन्हें बुलाते हैं तो वे बहुत उत्साहित और सहर्ष भाव से भरकर हमें प्रसन्नता, प्रेम, उपचार, चमत्कार व ईश्वरीय कृपा से भर देती हैं। इसके प्रभाव से हमें जीवन में अच्छे-अच्छे एवं अद्भुत अनुभव प्राप्त होते हैं। समय-समय पर ये हमारी भौतिक जरूरतों एवं इच्छाओं को भी पूरा करती हैं। अभिभावक एन्जिल के साथ संपर्क बनाने व दोस्ताना व्यवहार बनाए रखने के लिए, हृदय की शुद्धि एवं पवित्रता का होना बहुत आवश्यक है। उनसे संपर्क साधने के लिए मन को शांत, निर्मल और केन्द्रित करने की आवश्यकता है तभी हम उनके द्वारा दिए गए निर्देश सुन व समझ पाने में सफल होंगे। प्रार्थना-ध्यान द्वारा उनसे संपर्क एवं संवाद करना एक बेहतर और सरल तरीका है। आइए, हम सब प्रार्थना-ध्यान द्वारा अपनी अभिभावक एन्जिल का आवाहन करें।

Advertisement

प्रार्थना-ध्यान

  • नियमित रूप से एक शांत व पवित्र जगह और एक ही निर्धारित समय पर इस प्रार्थना-ध्यान को करें।
  • वातावरण को सुगंधित करने के लिए अगरबत्ती जलाएं या गुलाब जल का छिड़काव करें।
  • मी आवाज में मधुर संगीत बजाएं (मार्केट में एन्जिल संगीत की सीडी भी उपलब्ध है)।
  • कुर्सी पर आराम की अवस्था में बैठ जाएं और अपनी आंखों को बंद कर लें।
  • अपने दोनों हाथों को जोड़कर प्रार्थना मुद्रा में हृदय पर रखें।
  • कुछ गहरी व लंबी सांस लेते और छोड़ते हुए अपने सारे शरीर को सिर से पांव तक ढीला छोड़ते जाएं।
  • महसूस करें कि आपके आसपास आपकी अपनी अभिभावक एन्जिल आ चुकी है और आपके इर्द-गिर्द घूम रही है, नाच रही है और मधुर गीत गाती हुई खुशी से झूम रही है। उसकी उपस्थिति के एहसास को अपने भीतर भर लें।

अब मन ही मन प्रार्थना करें-

हे होली (पवित्र) एन्जिल, मेरे हृदय में प्रवेश करो और मेरे पूरे शरीर में शक्ति के रूप में विचरण करो। मेरे अंग-प्रत्यंग को शक्ति से भर दो।
हे होली एन्जिल मुझमें ईश्वरीय दिव्य प्रकाश-ऊर्जा का संचार करो, जिससे मेरे जीवन में आशीर्वाद, करुणा व चमत्कार घटित हो।
हे होली एन्जिल आपके दिव्य ज्ञान व प्रकाश से मेरे मन व बुद्धि का विकास हो और उचित निर्देश देकर आप मुझे अपनी सुरक्षा प्रदान करें।
हे होली एन्जिल आप मुझे आगे-पीछे, दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे चारों तरफ से अपने सुरक्षा कवच में घेरे रहें। मैं जहां भी जाऊं, वहां ही आप अपने प्रेम रूपी प्रकाश द्वारा मेरी रक्षा करें, रक्षा करें, रक्षा करें।

तथास्तु/आमीन…

कुछ देर इस ध्यान की अवस्था में बैठे रहेें। अब धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलें और अपनी अभिभावक एन्जिल की दिव्य ऊर्जा को कृतज्ञता व सुरक्षित भाव से भरते एवं आनन्दित महसूस करते हुए उनका धन्यवाद करें। हर रोज उन्हें बुलाएं और उनके साथ अपना संपर्क स्थापित करें। अपने मन की बातों को व्यक्त करें। इस तरह आपका अपनी अभिभावक एन्जिल से संबंध बना रहेगा और विश्वास रखें आप भी व्यवहारिक तौर से संकेत/प्रतीक/चित्र द्वारा उनका संदेश व निर्देश प्राप्त करते रहेंगे। आप जहां कहीं भी होंगे वो आपकी मदद के लिए पहुंच जाएंगी। कुछ ही समय बाद आपको उनके द्वारा उनकी उपस्थिति के संकेत प्राप्त होने लगेंगे। वो अपने होने के एहसास को अपने कोमल पंख द्वारा और चित्रों द्वरा दर्शाएंगी। कभी-कभी उनका रूप बादलों में भी प्रकट होता हुआ देखा गया है तो कभी वो कमरे की दीवारों पर अपनी छवि को प्रकट करती हैं। यदि आपके कभी पंख मिले तो समझ लें कि आपकी एन्जिल आपके बिल्कुल करीब है और आप उनके सुरक्षा घेरे में हैं।
मार्केट में एन्जिल कार्ड भी उपलब्ध है जिससे आप हर दिन का एक कार्ड निकालकर अपनी एन्जिल के संदेश को प्राप्त कर सकते हैं। यकीन मानें उस समय आपका हाथ उसी कार्ड पर होगा जिसके द्वारा आपको आपकी एन्जिल संदेश देना चाहती है। पत्र लिखकर भी आप अपनी एन्जिल के साथ संपर्क बनाकर, दिव्य मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। एक सुन्दर सा एन्जिल कार्ड बनाएं। उस पर एक विशेष छवि का उपयोग कर सुन्दर एन्जिल चित्र बनाएं और उस कार्ड के पीछे एक पत्र लिखें। अपनी समस्या के बारे में एवं उससे संबंधित सुझाव/मदद के लिए पूछें। इस पत्र को आप अपने घर के पवित्र स्थान पर रखें। इस पत्र का जवाब आप को किसी समाचार पत्र में किसी लेख द्वारा, टीवी में किसी प्रोग्राम द्वारा, किसी व्यक्ति द्वारा, भेजी सूचना द्वारा शीघ्र ही प्राप्त होगा। कभी-कभी हमें अन्य मनुष्यों के अभिभावक एन्जिल से भी सहायता प्राप्त हो जाती है। लेकिन ये तभी संभव है जब वह व्यक्ति और हम अपनी अभिभावक एन्जिल के साथ संपर्क में रहें।
खुले हृदय से अपने भीतर इस संबंंध का संपर्क और जुड़ाव को स्वीकार करें। इन स्वर्गदूतों व उच्च आत्माओं का सम्मान करते हुए अपने जीवन में देवी हस्तक्षेप के चमत्कार का अनुभव करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement