For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वेब शो में आम्रपाली के तौर पर नजर आएंगी अंकिता लोखंडे: Ankita in Amrapali

05:25 PM Apr 22, 2024 IST | Yasmeen Yasmeen
वेब शो में आम्रपाली के तौर पर नजर आएंगी अंकिता लोखंडे  ankita in amrapali
Ankita in Amrapali
Advertisement

Ankita in Amrapali: कुछ चीजें किसी को बहुत सूट करती हैं। अंकिता लोखंडे की बात करें तो बिग बॉस उनके लिए बहुत लकी साबित हुआ है। इस शो में आने के बाद वो एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक नए वेबशो का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। इसमें अंकिता आम्रपाली के तौर पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वह नगरवधू के रुप में हैं। वेबशो के निर्देशक संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसका पहला लुक अाउट किया है। इस शो का नाम आम्रपाली है। यह एक ऐसी महिला पर आधारित शो है जिसने अपने जीवन में बहुत से उतार- चढ़ाव का सामना किया है। उसे वैशाली की नगर वधू बना दिया गया है। इसके बाद कुछ ऐसी परिस्थती हुई कि वह बौद्ध भिक्षु बनी। इस शो में आम्रपाली के अनुभव और उसकी भावनाओं को एक अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

Also read : अंकिता लोखंडे का इस तरह का साड़ी कलेक्शन होता है लाजवाब, आप भी कर सकते हैं इसे रीक्रिएट: Ankita Lokhande Saree Collection

इस्माइल दरबार का भी कम बैक

इस शो के फर्स्ट लुक में जहां अकिता लोखंडे की खूबसूरती देखते ही बनती है। वहीं इस शो का म्यूजिक भी खास है। इस्माइल दरबार एक लंबा समय का ब्रेक लेकर इस शो के साथ के साथ वापसी कर रहे हैं। वह संजय लीला भंसाली की मूवी हम दिल दे चुके सनम, देवदास आदि में संगीत दे चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने बहुत सी फिल्मों में संगीत दिया लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई।

Advertisement

अपने सपनों को जीती हैं अंकिता

अंकिता लोखंडे की बात करें तो वह टीवी की दुनिया का एक जाना- माना नाम हैं। उन्हें एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक पहचान मिली थी।आज वह बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में रणदीप हुड्‌डा की मूवी स्वातंत्र्यवीर सावरकर में वो एक मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया है। रही बात उनके आने वाले वेबशो की तो इसके पहले लुक में ही अंकिता अपनी खूबसूरती के मोहपाश में अपने फैंस को बांधने में कामयाब रही हैं। वैसे भी अंकिता अपने सपनों में जीने वाली एक लड़की हैं। जिन्होंने कम समय में सिर्फ टीवी ही नहीं बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement