For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बालों में रोजाना इन 3 तरीकों से लगाएं अलसी, उलझे और बेजान बालों में मिलेगा छुटकारा: Flaxseed for Hair Problems

02:00 PM Mar 25, 2024 IST | Nikki Mishra
बालों में रोजाना इन 3 तरीकों से लगाएं अलसी  उलझे और बेजान बालों में मिलेगा छुटकारा  flaxseed for hair problems
Flaxseed for Hair Problems
Advertisement

Flaxseeds For Hair Problems: अलसी के बीजों का इस्तेमाल सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इससे मोटापा से लेकर यूरिक एसिड की परेशानी को कम किया जा सकता है। लेकिन क्या आरप जानते हैं कि अलसी का बीज बालों के लिए भी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसके प्रयोग से आप अपने बेजान और उलझे बालों की परेशानी को दूर कर सकते हैं। बालों में अलसी के बीजों का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं बालों में किस तरह अलसी के बीजों का प्रयोग करें?

Also read : बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत देगा रोजमेरी ऑयल

उलझे और बेजान बालों की परेशानी को दूर करने के लिए दही और अलसी का हेयर पैक लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच करीब अलसी लें, इसमें 1 चम्मच करीब दही मिक्स कर लें। इसके बाद इसका मास्क अपने बालों में लगा लें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे बालों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Advertisement

उलझे बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप अलसी के जेल का प्रयोग करें। अलसी जेल तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच अलसी का बीज डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छानकर बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट के लिए इसे बालों में लगा हुआ छोड़ दें। इससे उलझे बालों की परेशानी को कम किया जा सकता है।

बालों में अलसी और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच अलसी का बीज लें, इसे नारियल तेल में डालकर 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को नियमित रूप से अपने बालों में लगाएं। इससे काफी हद तक डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Advertisement

अलसी के बीजों से बालों की खूबसूरती बढ़ सकती है। हालांकि, अगर आपको इससे किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह लें।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement