For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

महिलाएं रोज इन 5 एक्सरसाइज को करके अपने आर्म पर जमी चर्बी को करें कम: Arm Fat Exercise

बढ़ती उम्र के साथ साथ हमारे शरीर पर चर्बी भी जमना लगती है। साथ ही ये कई महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी समस्‍या होती है।
10:00 AM Jun 13, 2023 IST | Sufia Parveen
महिलाएं रोज इन 5 एक्सरसाइज को करके अपने आर्म पर जमी चर्बी को करें कम  arm fat exercise
Arm Fat Exercise
Advertisement

Arm Fat Exercise: बढ़ती उम्र के साथ साथ हमारे शरीर पर चर्बी भी जमना लगती है। साथ ही ये कई महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी समस्‍या होती है। महिलाएं अपने बढ़ते वजन की वजह से कई बार अपने पसंदीदा कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। साथ ही उन्हें जल्‍दी थकान भी महसूस होने लगती है।

खासतौर पर महिलाओं के लिए उनके हाथ पर के बढ़ते फैट को कम करना सबसे बड़ा काम लगता है। वैसे तो इस चर्बी को खत्म करने के कई उपाय हैं। कई महिलाओं के पास जिम तक जाने का वक्‍त नहीं होता है और ना ही उनके घर में किसी तरह का एक्‍सरसाइज मशीन मौजूद होती है। ऐसे में निराश होने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है। आप घर पर कुछ सिंपल एक्‍सरसाइज करके भी अपने हाथों की चर्बी कम करके उन्हें आसानी से टोन्‍ड और फिट बना सकती हैं।

यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies

Advertisement

पहली एक्‍सरसाइज

Arm Fat Exercise
First Arm Fat Exercise

सबसे पहले आप बिलकुल सीढ़ी कड़ी हो जाएं। और अपने दोनों हाथों को अपनी बॉडी से करीब एक बित्‍ते की दूरी पर हटाकर अपनी पोजीशन सेट कर लें। अब अपने हाथों को एक साथ ऊपर ले जाएं और दोनों हाथो से ताली बजाकर दोबारा पहले पोजीशन में वापस आ जाएं। इसको कम से कम एक मिनट तक लगातार करते रहें। इससे आपके हाथो की अच्छी मूवमेंट होगी और उनपे जमी चर्बी भी कम होगी।

दूसरी एक्‍सरसाइज

अपने दोनों हाथों की कोहनियों को बिलकुल 90 डिग्री के एंगल पर फोल्‍ड करें। अब अपने हाथो की मुट्ठी बांधकर करके अपने हाथों को एक बार सामने लाएं और एक दूसरे से सटाएं। इसको करने के बाद फिर से पहली पोजीशन में वापस आ जाएं। ऐसा आप लगातार कम से कम एक मिनट तक करें फिर रिलैक्‍स हो जाएं। आप इसको रिपीट करते रहे इससे आपके हाथो की चर्बी खत्म होने में काफी मदद मिलती है और आपके हाथ टोंड हो जाते हैं।

Advertisement

तीसरी एक्‍सरसाइज

Third Exercise
Third Exercise

अब अपने दोनों हाथों को सीधा करें और अपनी उंगलियों को सीधा करते हुए पीछे नीचे की तरफ कर लें। अब तीन बार अपने दोनों हाथों को फोल्‍ड करते हुए आगे आपने सीने के पास आगे पीछे करते रहें और फिर चार बोलते हुए नीचे पीछे की तरफ अपने हाथो को झटककर ले जाएं। इसको आप कम से कम दो मिनट तक रिपीट करते रहे। रेस्ट लेने के बाद आप फिर से इसको सेशन में कर सकते हैं।

चौथी एक्‍सरसाइज

अपने दोनों हाथों को दोनों तरफ से पंख की तरह सीधा कर लें और एक बार उठाएं और फिर एक बार थोड़ा नीचे की तरफ बेन्‍ड कर लें। ऐसा आपको कम से कम 1 मिनट तक करना है। आप इसको लगातार रिपीट भी कर सकते हैं। इसको रेगुलर अपनी एक्ससरसाइज में शामिल करने से आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है। इसको लगातार करने से आपके हाथो पर जमी चर्बी धीरे धीरे कम होने लगेगी। और आपके दोनों हाथ बिलकुल टोंड नज़र आएंगे।

Advertisement

पांचवीं एक्‍सरसाइज

Fifth Exercise
Fifth Exercise

अपने दोनों हाथों को कोहनियों से बेन्‍ड करें और आकाश की तरफ प्‍वांइट करना शुरू करें। अब अपने हाथ को एक मिनट तक ऊपर नीचे करते रहें। इस एक्ससरसाइज की मदद से आपके हाथ लगभग हफ्तेभर में टोंड होने शुरू हो जाएंगे। आपको खुद अपने हाथों में अंतर देखने को मिलेगा। धीरे धीरे आप अपनी क्षमता के अनुसार इस व्‍यायाम के समय को बढ़ाकर 3 से 4 मिनट तक भी कर सकते हैं। आप चाहें तो दोनों हाथों में पानी के बोतलों को लेकर भी इसे प्रैक्टिस क्र सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement