For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और आशना, सरप्राइज प्रपोजल की स्टोरी की शेयर: Armaan and Aashna Wedding

11:46 AM Jan 09, 2024 IST | Manisha Jain
2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और आशना  सरप्राइज प्रपोजल की स्टोरी की शेयर  armaan and aashna wedding
Armaan and Aashna Wedding
Advertisement

Armaan and Aashna Wedding: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक इस समय अपनी लाइफ के गोल्डन फेज में हैं, जिन्होंने 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ सगाई की थी। अब, अरमान ने आखिरकार अपनी शादी के प्लान पर खुलकर बात की है।

Also read : अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत नज़र आये अरमान और आशना: Armaan Malik Engagement

एक इंटरव्यू में अरमान मलिक ने बताया कि साल 2023 उनके लिए काफ़ी अच्छा रहा है। 9 साल के ब्रेक के बाद अरमान ने अपना एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया। पर्सनल लाइफ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की। इसलिए 2023 अरमान के लिए यादगार रहा है। वहीं अरमान ने यह भी बताया कि फ्लो-फ्लो में कैसे उन्होंने आशना को प्रपोज किया था। असल में उन्होंने आशना को झूठ बोला कि वो लंदन में सपोर्ट इवेंट में जा रहे है और वहां उन्होंने सबके सामने वेन्यू पर ही नी-डाउन होकर आशना को प्रपोज कर दिया। मजे की बात यह थी कि वहां दोनों की फैमिली भी थी।

Advertisement

इंटरव्यू में जब अरमान से उनकी शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हम इस साल में शादी कर सकते है। लेकिन इस समय कुछ भी पक्के तौर पर नहीं बता सकता हूं, लेकिन यह पक्का हैं कि शादी इस साल ही होगी। कब और कैसे ? इस बारे मे अभी कुछ फाइनल नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement