For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मी आते ही मच्छरों से होने वाले रोगों का बढ़ जाता है रिस्क, जानिए कैसे पाएं छुटकारा मच्छरों से: Get Rid of Mosquitoes

08:00 AM Apr 06, 2024 IST | Madhu Goel
गर्मी आते ही मच्छरों से होने वाले रोगों का बढ़ जाता है रिस्क  जानिए कैसे पाएं छुटकारा मच्छरों से  get rid of mosquitoes
Get Rid of Mosquitoes
Advertisement

Get Rid of Mosquitoes: मच्छर छोटे और उड़ने वाले ऐसे जीव होते हैं, जो गंभीर रोगों के कारण बन सकते हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया इनके कारण होने वाली बीमारियां हैं। इनके कारण होने वाले रोग जानलेवा हो सकते हैं।  इनसे पूरी तरह से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल है। इसके लिए हम मच्छर मारने वाले स्प्रे, कॉइल्स या तरल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनमें से अधिकतर में बहुत अधिक केमिकल होते हैं और इनसे शरीर को नुकसान हो सकता है। कुछ अन्य तरीके इनसे छुटकारा पाने में आपके काम आ सकते हैं। पाएं जानकारी इन आसान और प्रभावी तरीकों के बारे में।

Also read: ज़िद्दी मच्छरों से बच्चे की सुरक्षा के लिए अपनाएं यह टिप्स

कुछ पौधों का करें इस्तेमाल

Get Rid of Mosquitoes
Plants to get rid of mosquitos

कुछ प्लांट्स भी मच्छरों से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं। यह पौधे आराम से बाजार में मिल जाते हैं और इन्हें घर के अंदर लगाना चाहिए। इन पौधों में पुदीना, तुलसी, गेंदा आदि शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों से भी मच्छर दूर रहते हैं जैसे नींबू और लौंग का मेल, लहसुन का जूस आदि।

Advertisement

आसपास पानी जमा न होने दें 

जैसा कि कहा जाता है इलाज से बेहतर रोकथाम है। इसलिए अपने घर में या आसपास पानी जमा न होने दें ताकि मच्छर उनमें अंडे न दे सकें। हफ्ते में एक बार आपने आसपास की चीजों जैसे टायर, बाल्टियों, गमलों या खाली बर्तनों को खाली करें और अच्छे से उन्हें साफ करें। पानी जमा करने वाले बर्तनों को अच्छे से बंद कर के रखें। गंदे और जमा हुए गटर में भी मच्छरों के पनपने का जोखिम अधिक रहता है। ऐसे में इनकी सफाई समय-समय पर करवाएं।

मच्छरों को घर में न आने दें

home safe from mosquitoes
home safe from mosquitoes

अगर आप मच्छरों से मुक्त घर चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि मच्छर घर के अंदर प्रवेश न कर पाएं। शाम होते ही अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें, खासतौर पर अगर उनमें नेट नहीं लगी हो तो। नेचुरल मच्छर भगाने वाली चीजों जैसे नीम, कपूर, पुदीना आदि का इस्तेमाल करना भी प्रभावी माना गया है। घर और अपने आसपास की सफाई करना भी इनसे छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय है।

Advertisement

साबुन वाले पानी का इस्तेमाल

क्या आपको पता है कि साबुन के पानी से भरी बाल्टी भी मच्छरों को दूर भगाने का काम कर सकती है? घर पर मच्छरों को कंट्रोल करने के लिए अपने घर में साबुन के पानी से भरी एक बाल्टी रखें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें इतना साबुन का पानी हो, ताकि पानी बुलबुलों से ढक जाए। आप डिटर्जेंट का प्रयोग भी कर सकते हैं। मच्छर पानी की तरफ आकर्षित होते हैं। एक बार जब वो इस पानी पर बैठ जाएं तो वो बुलबुलों में फंस पर मर जाएंगे।

मच्छरों के लिए ट्रैप 

मच्छरों को पकड़ने वाले ट्रैप से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। बाजार में आपको यह मिल जाएगा आप चीनी के घोल और यीस्ट को मिला कर आप इसे बना सकते हैं।

Advertisement

Mosquito trap
Mosquito trap

इसके अलावा आप बाजार में उपलब्ध मच्छरों के लिए तरल या स्प्रे आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रहे इनसे आपको नुकसान भी हो सकता है खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों को बीमार लोगों को। ऐसे में, जितना हो सके इनका कम इस्तेमाल करें या कुछ देर के लिए इन्हें प्रयोग करें। जिस मौसम में मच्छर अधिक होते हैं, उस मौसम में घर से बाहर निकलते हुए अपनी स्किन को कवर कर के रखें और हरियाली में कम जाएं क्योंकि यहां मच्छर अधिक पनपते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement