क्या आपको भी घर में दिखती है एक साथ दो छिपकलियां? जानें ये शुभ है या अशुभ: Lizards at Home
Lizards at Home: छिपकली का घर में दिखना सामान्य बात है। अक्सर हम लोग छिपकलियों को घर में देखते हैं लेकिन इग्नोर कर देते हैं या डर के कारण उसे भगा देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है छिपकलियों का दिखना हमें किसी न किसी बात का संकेत देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो कुछ जीवों का घर के अंदर दिखना शुभ संकेत देता है तो कुछ जीवों का दिखना अशुभ संकेत देता है। इन्हीं में से एक है छिपकली का दिखाई देना जो हमें कई बार शुभ तो कई बार अशुभ संकेत देता है। आज हम आपको इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में विस्तार से इस लेख में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।
दो छिपकलियां

अगर आपको अपने घर में दो छिपकलियों लड़ती नजर आती हैं तो यह एक अशुभ संकेत देता है। यह संकेत होता है जीवन में आने वाले कोई बड़े खतरे का। ऐसा कहा जाता है कि अगर दो छिपकलियों लड़ती नजर आती है तो यह किसी तरह के विवाद में फंसने का इशारा हो सकता है।
तीन छिपकलियां
अगर तीन छिपकलियां साथ में दिखाई देती है तो यह शुभ समाचार प्राप्ति का संकेत हो सकता है। यह संकेत माना जाता है कि भविष्य में कुछ अच्छे प्रोजेक्टस मिल सकते हैं या तरक्की हो सकती है। साथ ही साथ यह जीवन में आने वाली खुशहाली का संकेत होता है।
अगर छिपकली पूजा घर में दिखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना गया है कि अगर छिपकली पूजा घर में दिखाई देती है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। मंदिर में या मंदिर के आसपास छिपकली का दिखना इस बात का संकेत देता है कि जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
नए घर में छिपकली दिखना
अगर आप नए घर में शिफ्ट हुए हैं और आपको वहां दो छिपकली दिखती है तो यह आपके पूर्वजों के आगमन का संकेत है। पूर्वजों का आप पर आशीर्वाद है।
अगर दिवाली के दिन छिपकली दिखें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के अंदर छिपकलियों को देखना एक शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि दिवाली के दिन आपको घर में छिपकली दिखाई दे, तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ हो सकता है।
मरी हुई छिपकली दिखना
यदि आपको अपने घर में मरी हुई छिपकली या मिट्टी में दबी मरी छिपकली दिखाई दे तो यह आपके लिए अशुभ संकेत होता है।