For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हसीनाओं के आकर्षक कुर्ती सेट्स: Kurti Sets

04:30 PM Jun 10, 2024 IST | Pinki
हसीनाओं के आकर्षक कुर्ती सेट्स  kurti sets
Celebrities Kurti Sets
Advertisement

Kurti Sets: अगर आप अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन के कुर्ती सेट्स लेना चाहती हैं या दर्जी से बनवाना चाहती हैं, तो यहां उसके लिए सुन्दर डिजाइन दिए जा रहे हैं।

Also read: पार्टी वेयर ड्रेसेज गर्मी में बना देंगे दीवाना: Summer Party Dress

सारा अली खान

सारा अली खान का यह गरारा सेट सफेद रंग में है। इस पर काले धागे से कढ़ाई और मिरर वर्क है। आजकल इस तरह के गरारा सेट काफी ट्रेंड में हैं।

Advertisement

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे का यह प्रिंटेड ग्रीन शरारा सेट स्लीवलेस पैटर्न और गोटापट्टी वर्क के साथ सुन्दर दिख रहा है। इसका ऑर्गंजा दुपट्ट हल्का होने के साथ काफी सुंदर है।

मृणाल ठाकुर

गर्मी की शादी में पहनने के लिए परफेक्ट है मृणाल ठाकुर का यह बेज शरारा सेट, जो ब्रोकेड फैब्रिक से बना हुआ है। अगर आप कुछ हैवी नहीं पहनना चाहतीं तो ये बेस्ट है।

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी का यह डार्क ग्रीन शरारा सेट गोल्डन वर्क की वजह से बहुत सुन्दर दिख रहा है। यह शादी में पहनने के लिए सही है। इसको पहनकर आप काफी हल्का महसूस करेंगी।

अदिति राव हैदरी

अदिति का यह बॉटल ग्रीन फुल लेंथ कुर्ता सेट नेवी ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन की वजह से रिच लुक दे रहा है।अगर आप किसी शादी में रॉयल लुक चाहती हैं तो ये बेस्ट है।

Advertisement

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित का यह पिंक फ्लोरल जैकेट सेट इंडो-वेस्टर्न लुक में शानदार दिख रहा है। इसे रिसेप्शन में पहना जा सकता है। इसको पहनकर आप स्टाइलिश और स्मार्ट लुक पा सकती हैं।

प्राची देसाई 

प्राची का यह रेड फ्लोरल अनारकली सूट बड़े साइज के गुलाब के फूलों वाले प्रिन्ट की वजह से खूबसूरत दिख रहा है। इसके लटकन तो देखिए! आजकल वैसे भी फ्लोरल प्रिंट ट्रेंड में है।

Advertisement
Tags :
Advertisement