For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सर्दी में इन फूड्स के सेवन से बचें वरना बढ़ेगा वजन: Foods to Avoid in Winter

09:30 AM Jan 10, 2024 IST | Nidhi Mishra
सर्दी में इन फूड्स के सेवन से बचें वरना बढ़ेगा वजन  foods to avoid in winter
Foods to Avoid in Winter
Advertisement

Foods to Avoid in Winter: सर्दी का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में कंबल में बैठे- बैठे गरमा गर्म खाना खाने में मजा आता है। लेकिन ऐसा करना आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ये सभी चीजें करने में बहुत अच्छी लगती है, उस समय हमे इसका हरजाना भी नही पता होता है। लेकिन ऐसा करने से आप अपना वजन बढ़ा रहे होते है। गर्मी के अपेक्षा सर्दी में वजन घटाना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि ज्यादा ठंड होने की वजह से एक्सरसाइज और वर्कआउट नही कर पाते है, जिस कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ- साथ हेल्दी डाइट भी बहुत जरूरी है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हम काफी सारी चीजें खा लेते है, जिस वजह से वजन बढ़ जाता है। इसलिए आज हम उन फूड्स के बारे में बताने वाले जिनका सर्दियों में सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। तो चलिए जानते है।

Also read: वेट लॉस के लिए 7 तरह की डिशेज़ को मिनी मील में करें शामिल

Foods to Avoid in Winter
Foods to Avoid in Winter-Creamy Soup

सर्दियों के दिनों में अधिकतर लोगों को सूप पीना बहुत पसंद होता है। सूप शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। साथ ही सूप में शरीर को ठंड से बचाने के लिए कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते है। लेकिन अगर आप सर्दी के दिनों में क्रीमी आधारित सूप ज्यादा पीते है, तो वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए आप हरी सब्जियों से बना हुआ सूप पीएं। इसमें फाइबर ज्यादा होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है।

Advertisement

Paratha
Paratha

सर्दी में ही आलू, मूली और गोभी के परांठे खाने में मजा आता है। इसको बनाते समय काफी ज्यादा मात्रा में घी का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से इसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। खासकर सर्दी में अगर आप स्टफड परांठा खाना ज्यादा पसंद करते है, तो वजन बढ़ना लाजमी है। ये तो है की परांठे में फेट ज्यादा होता है और यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना आपके बॉडी वेट को बढ़ा सकता है। इसलिए परांठे का सेवन कम करें और अगर कभी खाए भी तो घी या तेल कम वाला परांठा खाएं।

Gajar Ka Halwa
Gajar Ka Halwa

गाजर के हलवे के बिना सर्दियों का मौसम जैसे अधूरा सा लगता है। लेकिन इसमें कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में होती है। हलवे को बनाते समय चीनी और घी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। चीनी और घी ज्यादा मात्रा में लेने से वजन तो बढ़ता ही है। साथ ही डायबिटीज होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आप गाजर के हलवा को सीमित मात्रा में ही खाएं। ध्यान रहें रात में गाजर के हलवे का सेवन नही करना चाहिए, क्योंकि रात में खाने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है।

Advertisement

Coffee and Tea
Coffee and Tea

सर्दियों में चाय और कॉफी का सेवन शरीर को गर्म रखने के लिए किया जाता है। इस मौसम में इसे पीने से शरीर काफी एक्टिव रहता है। लेकिन चाय और कॉफी में इस्तेमाल होने वाली दूध और चीनी की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। आप सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हर्बल चाय, काली चाय, लेमनग्रास टी, हिबिस्कस टी और ग्रीन टी पी सकते है। इन सभी चीजों से वजन बढ़ने का खतरा नही रहता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement