फेशियल करते हुए भूल से भी ना करें ये पांच गलतियां, वरना स्किन को होगा नुकसान: Avoid Mistakes After Facial
Avoid Mistakes After Facial: बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर गंदगी जम सकती है, जो आपकी खूबसूरती को कम कर सकती है। ऐसे में महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए फेशियल करती हैं। फेशियल स्किन को डल होने से बचाता है।
इसके साथ ही फेशियल स्किन को पिंपल और रिंकल जैसी समस्याओं से भी बचाता है। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे का नेचुरल ग्लो बना रहता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फेशियल करते हुए की गई कुछ गलतियां आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं।
इन गलतियों के कारण आपका निखार बढ़ने की जगह कम हो सकता है। इसके अलावा इनसे चेहरे पर झुर्रियों की समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं आपकी किन गलतियों की वजह से फेशियल का असर फीका पड़ जाता है और स्किन डील दिख सकती हैं।
चेहरे को बार-बार छूना

अगर आप फेशियल करने के बाद बार-बार चेहरे पर हाथ लगाते हैं, तो ये गलती बिल्कुल ना करें। इससे आपकी स्किन पर बैक्टीरिया आ सकते हैं, जो पिंपल्स की समस्या पैदा कर सकते हैं। इससे चेहरे पर कई और दिक्कतें भी हो सकती हैं। ऐसे में चेहरे पर हाथ लगाने से बचें।
गंदे टूल्स या हाथों का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी
अगर आप एक्सफोलिएशन और मसाज के लिए किसी ब्यूटी टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसकी सफाई का पूरा ध्यान रखें। अगर आप हाथों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हाथों का सफाई का भी पूरा ख्याल रखें। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और मुंहासों की दिक्कत हो सकती है।
सिर्फ चेहरे पर फेशियल करना

बहुत से लोग मार्केट जाकर फेशियल करना पसंद नहीं करते और घर पर खुद ही करते हैं। ऐसे में महिलाएं केवल चेहरे पर ही फेशियल करती हैं, ये ठीक नहीं है। फेशियल को चेहरे के साथ-साथ गर्दन और गले पर भी अच्छे से अप्लाई करना चाहिए। इससे चेहरे और गले के रंग में अंतर आ जाता है, जो बहुत ही अजीब लग सकता है।
हार्श स्क्रब करना बढ़ा सकता है मुसीबत

फेशियल के दौरान क्लींजिंग के बाद स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करते हुए हम कई बार बहुत जोर से चेहरे को रगड़ने लगते हैं। इससे चेहरे को नुकसान हो सकता है। जोरों से चेहरा रगड़ने पर स्किन पर झुर्रियां आने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में फेशियल करते हुए हार्श तरीके से स्क्रब का इस्तेमाल ना करें। इससे स्किन ड्राई और बेजान भी हो सकती है।
स्टीमिंग को अवॉयड करना है गलत
बहुत से लोग फेशियल के दौरान स्टीमिंग करने से बचते हैं। स्टीमिंग करने से स्किन को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप फेशियल के बेस्ट रिजल्ट चाहती हैं तो फेस मसाज करने के बाद स्टीमिंग भी जरूर लें।
प्रोडक्ट को जरूर करें चेक

मार्केट में कई तरह की फेशियल किट मिलती है, लेकिन हमें हमारी स्किन के हिसाब से ही प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए। अपनी स्किन टाइप व उसकी जरूरतों को समझना चाहिए। साथ ही साथ, प्रोडक्ट के इंग्रीडिएंट व उसकी एक्सपायरी डेट आदि को भी अवश्य चेक करना चाहिए।
आपको भी फेशियल करते हुए इन सभी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया, तो स्किन ग्लो करने की जगह और भी ज्यादा डल हो सकती है।