For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गार्डनिंग करते समय इन 5 गलतियों से बचें: Gardening Mistakes

10:00 PM Apr 07, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
गार्डनिंग करते समय इन 5 गलतियों से बचें   gardening mistakes
Advertisement

Gardening Mistakes: हम सब अपने आसपास हरियाली देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि हम अपने घर और बालकनी में एक छोटी सी जगह पेड़ पौधों के लिए भी रखते हैं। यह पेड़ पौधे ना सिर्फ़ हमारे आसपास के वातावरण को हरा भरा रखते हैं। बल्कि मन को भी स्वस्थ्य और ख़ुशहाल रखते हैं। यदि आपको भी पेड़ पौधों से लगाव है, आप भी गार्डनिंग करना पसंद करते हैं तो कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखने के साथ साथ इन गलतियों को करने से भी बचना चाहिए। ताकि आपके पौधे को किसी तरह की बीमारी आदि नहीं लगे और बहुत अच्छे से विकसित हो सके।

Also read: ऑर्गेनिक गार्डनिंग के सही तरीके और उपाय, जरूर आजमाएं: Organic Gardening

give proper space

शहरों में निसंदेह जगह कि कमी होती है। यही वजह है कि लोग टैरेस और बालकनी गार्डेन करना पसंद करते हैं। लेकिन स्पेस बचाने के लिए ऐसा भी नहीं करना चाहिए कि एक ही गमले में चार- पांच पौधे लगा दें। यह सही तरीक़ा नहीं है। इससे पौधे की ग्रोथ प्रभावित होती है। यह अच्छे से विकसित नहीं हो पाते हैं। यह पौधे बड़े होने के बाद भी कमज़ोर नज़र आते हैं और इनमें सही समय पर फल फूल नहीं आता है।

Advertisement

lack of sunlight

हमने जैसा कि बताया हम सबके पास सबसे ज़्यादा विकल्प बालकनी गार्ड्निंग का रहता है। ऐसे में कई बार हम आउटडोर प्‍लांट को अपने घर अथवा बालकनी में रख लेते हैं। जिसकी वजह से उसे पर्याप्‍त धूप नहीं मिल पाती है। ऐसे में उस पौधे की पत्तियाँ धीरे धीरे मुरझा जाती हैं। इसलिए, आपको यह पहले से सुनिश्चित करना है कि पौधों को ऐसी जगह पर रखना है जहां पर प्रॉपर धूप आती हो।

chemical fertilizer

खाद पौधे के लिए बहुत ही ज़रूरी होती है। लेकिन आप यदि कैमिकल फर्टिलाइजर का इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो आपको थोड़ी एहतियात बरतनी होगी। सम्भव है कि कुछ दिनों तक बेहतर फायदा दिखे लेकिन लॉन्‍ग टर्म के लिए यह सही नहीं है। अच्छा होगा कि आप अपने पौधों के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करें। इसे घर पर आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। यह काफ़ी किफ़ायती होती है और इसका कोई नुक़सान भी नहीं होता है।

Advertisement

planting in the wrong season

हर फ़सल का अपना एक उपयुक्त मौसम होता है। ठीक यही बात प्लांट के लिए भी उपयुक्त और सही उतरती है। कई बार हम महंगे और अच्छे क्वालिटी के बीज लाकर ग़लत मौसम में लगा देते हैं। जिसकी वजह से उस पौधे की ग्रोथ अच्छे तरीक़े से नहीं हो पाती है। ऐसे पौधों में फल और फूल भी नहीं लगते हैं। इसलिए, पौधा लगाने से पहले उस पौधे के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी पहले से रख लें।

watering more or less

किसी भी पौधे को अधिक या कम पानी देना दोनों ही ख़तरनाक है। यह आपके पौधों की सेहत को नुकसान पहुचा सकता है। इसलिए, पौधे को उसकी ज़रूरत के मुताबिक़ पानी देना चाहिए। कम पानी देने से पौधों के सूख जाने का डर रहता है, ज़्यादा पानी देने पर पौधे की जड़े सड़ने लगती हैं। किसी भी पौधे के लिए यह दोनों ही स्थितियाँ सही नहीं हैं। इसलिए पौधे को सही समय पर उपयुक्त मात्रा में पानी देना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement