For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शादी के बाद नहीं बढ़ाना वजन तो अपनाएं ये नुस्खे: Avoid Weight Gain

08:00 PM May 26, 2023 IST | Rani
शादी के बाद नहीं बढ़ाना वजन तो अपनाएं ये नुस्खे  avoid weight gain
Avoid Weight Gain
Advertisement

Avoid Weight Gain: अकसर शादी के बाद लड़कियों का 'हैप्पी फैट' बढ़ जाता है। घर के बड़ों का कहना है कि ये खुशी का मोटापा है, जो सब पर चढ़ता है। लेकिन इस मोटापे को लंबे समय तक न रहने दें और इन 7 चीजों से परहेज करें। अब आप इसे हॉर्मोनल लोचा कहें या फिर दिली खुशी लेकिन मानी बात है कि शादी के बाद लड़कियां अक्सर मोटी हो जाती हैं। फिर यह वजन समय के साथ बढ़ता ही चला जाता है इसलिए इसे अभी से रोक लें। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों से परहेज करने की जरूरत है।

1) शादी के बाद वजन

शादी का सपना हर लड़की का होता है और शादी के दिन खुद को अपनी ड्रीम ड्रेस में देखकर आप फूले नहीं समा रही हैं। आखिर आपने इस ड्रीम ड्रेस में फिट आने और पतला दिखने के लिए इतनी मेहनत जो की है। लेकिन शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद आपका वजन बढ़ने लगता है और आपकी वह ड्रीम ड्रेस आपसे दूर होती जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप आलसी हो जाती हैं और अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देती हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा ही है, तो यहां हम ऐसी 6 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे परहेज करके शादी के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा और आप पतली ही रहेंगी।

2) कम कैलोरी वाला भोजन

हम भारतीय लोगों को स्वादिष्ट खाना पसंद है और इसे पकाते समय हम कैलोरी पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। जबकि सच तो यह है कि फिट रहने के लिए जरूरी है कि हम कम कैलोरी वाला भोजन खाएं और स्वस्थ रहें। ऐसे में फैट वाले भोजन से दूरी बना कर रखना बेहद जरूरी है। अगर इस तरह का भोजन खाने का मन ही करता है, तो उसे सप्ताह में किसी एक दिन के लिए तय कर लें। अपने घर में सबको बताएं कि कम कैलोरी वाले भोजन को भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

Advertisement

3) फ्रिज में रखें ताजा भोजन

यदि आप दोनों कामकाजी महिला हैं, तो जाहिर सी बात है कि फ्रिज में भोजन स्टोर करके रखती होंगी। फ्रिज में स्वस्थ चीजें जरूर रखा करें, जिसमें भोजन, फल और सब्जियां शामिल हों। इस तरह से आप जब भी फ्रिज खोलेंगी, आपको स्वस्थ चीजें ही खाने के लिए मिलेंगी। और हां, आप तले भुने भोजन से दूर रहेंगी।

4) वर्कआउट है जरूरी

हमें वर्कआउट करने की सख्त जरूरत रहती है, जिसे हम अकसर अनदेखा कर देते हैं। रोजाना कम से कम 40 मिनट का वर्क आउट बहुत जरूरी है ताकि पसीना निकल सके। यानी सप्ताह में 4 से 5 घंटे का वर्क आउट। यदि आप हॉलिडे पर हैं, तो भी अपने वर्क आउट रूटीन को फॉलो करना चाहिए, भले ही यह 15 से 20 मिनट के लिए ही क्यों न हो। वीकेंड पर यदि सुबह नहीं हो पाता है, तो शाम को वर्क आउट करें या जल्दी सुबह जाग कर करें। यदि 40 मिनट नहीं कर पा रहे हैं, तो 15 मिनट ही करें, लेकिन करें जरूर। आप अपने साथ अपने पति को भी वर्क आउट के लिए तैयार कर सकती हैं और यह दोनों के लिए बेहतर रहेगा।

Advertisement

5) कपल गतिविधियां

शादी के बाद वीक डेज में काम करने के बाद मन करता है कि पति और पत्नी साथ में समय बिताएं। इसके लिए रेस्टोरेंट ही समझ आता है, जहां अमूमन फुल कैलोरी वाला भोजन मिलता है। आप चाहें तो इसकी जगह और भी रास्ते तलाश सकती हैं अपने पति के साथ समय बिताने के लिए। आप चाहें तो साथ में डांस क्लास जॉइन कर लें या फिर योग क्लास, इस तरह से दोनों को साथ में समय बिताने का मौका भी मिलेगा और तला-भुना भोजन खाने से आप बचे रहेंगे। यदि ऐसा नहीं हो सकता है, तो आप दोनों साथ में वॉक के लिए जाया करें या घर पर ही साथ में वर्क आउट करें।

6) झगड़े में भोजन से दूरी

यह आम बात है कि पति और पत्नी के बीच झगड़े हों, लेकिन इस झगड़े के दबाव से खुद को दूर रखने के लिए भोजन को अपना हथियार ना बनाएं। तनाव और दबाव से दूर रहने के लिए महिलाएं अमूमन चॉकलेट, कैंडी और फैट वाले भोजन खाती हैं और पुरुष ड्रिंक करते हैं। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए खुद को अभिव्यक्त करना जरूरी है लेकिन बात करते समय शांति बनाए रखना जरूरी है। सही तरह से बातचीत की जाए, तो झगड़े भी जल्दी सुलझ जाते हैं और प्यार पहले से ज्यादा बढ़ जाता है।

Advertisement

7) फिटनेस के लिए प्रेरणा

शादी के बाद लोग आप दोनों को खाने पर बुलाते हैं, आप भी अपने दोनों ओर के दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट जाती हैं। जाहिर सी बात है कि आप चाहते हुए भी मना नहीं कर पाएंगी। इन पार्टियों में केवल हेल्दी खाना खाएं और वर्क आउट को प्राथमिकता दें।

Advertisement
Tags :
Advertisement