For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर महिलाओं में बढ़ रही जागरूकता, आप भी आज ही चुनें अच्छी स्कीम: Women Health Insurance

03:00 PM Apr 23, 2024 IST | Abhilasha Saksena
हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर महिलाओं में बढ़ रही जागरूकता  आप भी आज ही चुनें अच्छी स्कीम  women health insurance
Women Health Insurance
Advertisement

Women Health Insurance: पिछले कुछ समय से महिलाओं में अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। वो अपनी डाइट से लेकर समय पर रेगुलर चेक अप तक हर चीज़ का ध्यान रख रही हैं और इसी वजह से वो अपने लिये हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर भी सजग हो रही है। ख़ासतौर, पर वर्किंग वुमन तो अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस ज़रूर ले रही हैं। कुछ सालों में हेल्थ इन्शुरन्स लेने वाली महिलाओं कि संख्या में 40 प्रतिशत की वर्द्धि हुई है। अगर आपने भी अभी तक हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया है तो अब बिलकुल देर मत करिए और तुरंत ही ख़ुद को इन्शुर्ड करवाइए। जानते हैं महिलाओं के लिए कौन से हेल्थ इंश्योरेंस सबसे बेस्ट हैं।

Also read: क्या खाली पेट कॉफी पीनी चाहिए?मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी खुश रहना

स्टार महिला देखभाल बीमा योजना 

Women Health Insurance
Enjoying motherhood

यह स्टार स्वास्थ्य बीमा योजना गर्भवती महिलाओं सहित महिलाओं को व्यापक कवरेज प्रदान करती है। परिवार में पुरुष सदस्यों और बच्चों को कवर करने के लिए पॉलिसी को बढ़ाया भी जा सकता है।यह महिला-केंद्रित चिकित्सा खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करता है, जिसमें प्रसव व्यय, सहायक प्रजनन उपचार, गर्भाशय भ्रूण सर्जरी/मरम्मत, प्रसवपूर्व देखभाल, आकस्मिक गर्भपात और स्वैच्छिक नसबंदी शामिल है। इसमें नवजात शिशु के खर्चों को भी शामिल किया गया है, जिसमें टीकाकरण खर्च और बाल चिकित्सा परामर्श शामिल हैं। 5 लाख से 1 करोड़ तक का कवरेज लिया जा सकता है। यह योजना अस्पताल में भर्ती होने के खर्च, एम्बुलेंस शुल्क, ओपीडी उपचार और आयुष उपचार के लिए भी कवरेज प्रदान करती है।

Advertisement

बजाज आलियांज महिला विशिष्ट गंभीर बीमारी योजना 

health care
Proper health care is must

यह स्वास्थ्य बीमा योजना 8 गंभीर बीमारियों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है, जिनसे महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं। यह योजना केवल बीमाधारक के परिवार की महिला सदस्यों द्वारा ही खरीदी जा सकती है। यह कई तरह के कैंसर के अलावा बच्चों में कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें 50 हज़ार से 3 लाख तक का बीमा मिलता है। यदि बीमाधारक को सूचीबद्ध गंभीर बीमारियों का पता चलता है तो यह बच्चों के शिक्षा बोनस का भुगतान करता है।

केयर जॉय प्लान  

यह इंश्योरेंस विशेष रूप से माताओं और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए है। यह नॉर्मल और सिजेरियन दोनों तरह की डिलीवरी के खर्च को कवर करती है। इसमें आप 3 लाख और 5 लाख का कवर ले सकते हैं। यह प्लान देशभर के 19 हज़ार से अधिक अस्पतालों में कैशलेस बीमा सुविधा प्रदान करता है।

Advertisement

Pregnancy
For Happy Pregnancy

माई हेल्थ महिला सुरक्षा पॉलिसी  

यह विशेष रूप से महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनायी गई एचडीएफ़सी की एक बहुत ही बढ़िया पालिसी है। पॉलिसी को 18 वर्ष से 65 वर्ष की महिलायें अपनी आवश्यकता के अनुसार 1 वर्ष, 2 वर्ष या 3 वर्ष की अवधि के लिए खरीद सकते हैं। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार 1 लाख से रु. 1 करोड़ तक का प्लान चुन सकती हैं।इस एकल पॉलिसी में आप अपने परिवार की सभी महिलाओं जैसे बेटी, माँ, सास, बहन आदि के लिए कवर ले सकती हैं।

Satisfied woman
Satisfied woman

तो, आप भी बिना देरी किए आज ही अपने लिए इनमें से किसी एक स्वास्थ्य बीमा का चयन ज़रूर करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement