For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आयुर्वेद से जानें डेंटल केयर का सही तरीका, दांत होंगे लोहे से मजबूत: Ayurvedic Dental Care

05:15 PM May 13, 2023 IST | Vandana Pandey
आयुर्वेद से जानें डेंटल केयर का सही तरीका  दांत होंगे लोहे से मजबूत  ayurvedic dental care
Advertisement

Ayurvedic Dental Care: आयुर्वेद में सेहतमंद रहने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। आयुर्वेद में कई तरह नेचुरल नुस्खों की जानकारी मिलती हैं, जिससे आप खुद को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं। शरीर के साथ-साथ दातों की केयर करना भी उतना ही जरूर है। दांत आपके पाचन की प्रक्रिया का पहला हिस्सा है। अगर आप खाना ठीक से चबाएंगे नहीं, तो इसे पचाना भी बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

यह भी देखें-मोटे हैं गाल तो रोजाना करें ये फेशियल एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन-To Get Perfect Jawline

ऐसे में अपने प्यारे और खूबसूरत दांतों की केयर हर किसी के लिए जरूरी हो जाती है। दांतों को खूबसूरत और चमकदार बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद में बताए गए इन खास नुस्खों को आजमाकर आप भी नेचुरल तरीके से अपने दांतों की केयर कर सकते हैं।

Advertisement

View this post on Instagram

Advertisement

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

आयुर्वेदिक तरीकों से दांतों की देखभला करने के तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है। आइए जानें डॉक्टर से डेंटल केयर का सही तरीका।

Advertisement

नमक के पानी से करें कुल्ला

Ayurvedic Dental Care
rinse with salt water

अपने दांतों को बैक्टीरिया से बचाए रखने के लिए नमक का इस्तेमाल सदियों पुराना तरीका है। इसके लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाएं और इससे कुल्ला करें। इस पानी की मदद से आपके मुंह की बदबू और बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं। आप इस नुस्खे को दिन में दो बार आजमा सकती हैं। नमक दांतो पर स्क्रब की तरह काम करता है और उन्हें चमक देने का भी काम करता है।

ऑयल पुलिंग करें

do oil pulling
do oil pulling

तेल की मदद से भी आपके मुंह और दांतों में जमी गंदगी को साफ किया जा सकता है। इसके लिए सरसों का तेल मुंह में भरें और इसे मुंह के अंदर घुमाएं। कुछ देर के बाद कुल्ला कर लें। इस तरीके से दांतों के बैक्टिरिया तो दूर होते ही हैं, साथ ही दांतों में चमक भी आती है। आप चाहें तो तिल के तेल से भी ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। ऑयल पुलिंग करने से मुंह की गंदी बदबू का समस्या से भी राहत मिलती है।

घी से करें दांतों की सफाई

अगर दांतों की सही से सफाई ना की जाए, तो उसमें प्लाक जमने लगता है। इससे दांतों की खूबसूरती खराब हो सकती है। इससे आपके दांत देखने में बहुत ही खराब लग सकते हैं। ऐसे में घी की मदद से दांतों की सफाई करने से उसमें जमा प्लाक दूर हो सकता है। साथ ही ये आपके मसूड़ों को साफ करने का भी काम करता है।

हल्दी से करें दांतों की सफाई

Clean teeth with turmeric
Clean teeth with turmeric

जिन लोगों को मसूड़ों में सूजन की समस्या रहती है, उनके लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी सूजन की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में हल्दी से अपने मसूड़ों पर मसाज करें। इससे आपको दर्द और सूजन से काफी राहत मिलेगी। हल्दी के इस्तेमाल से दांतों को बैक्टिरिया नष्ट होते हैं।

इन सभी आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमाकर आप भी अपनी ओरल हेल्थ का खास ख्याल रख सकती हैं। इन आयुर्वेदिक टिप्स की मदद से आपके मुंह की बदबू, सूजन और दांतों के दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement