For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आयुर्वेदिक दवा है कुचला, जानिए इससे होने वाले फायदे और नुकसान: Nux Vomica

09:30 AM Jan 27, 2024 IST | Nikki Mishra
आयुर्वेदिक दवा है कुचला  जानिए इससे होने वाले फायदे और नुकसान  nux vomica
Nux Vomica
Advertisement

Nux Vomica : नक्स वोमिका यानि कुचला आयुर्वेदिक औषधि है, जो स्ट्राइक्नोस नक्स-वोमिका पेड़ से प्राप्त होता है। यह कई तरह की समस्याओं का प्राकृतिक उपचार करने में प्रयोगी होता है। बता दें कि इसके बीजों में स्ट्राइकिन और ब्रुसीन दोनों होते हैं, जो बड़ी मात्रा में जहरीले होते हैं। लेकिन यह कई तरह की समस्याओं का इलाज भी कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुचला के प्रयोग से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कुचला का सेवन करने से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं?

Also read : रोजाना खाली पेट आंवला खाने के होते हैं ये लाभ

Nux Vomica
pain

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नक्स वोमिका यानि इसकी पत्तियों के अर्क में एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) गुण होता है। साथ ही यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके प्रयोग से शरीर में होने वाले दर्द और सूजन से आराम पा सकते हैं। साथ ही यह अर्थराइटिस के अन्य लक्षणों में सुधार कर सकता है।

Advertisement

lowers sugar level
It lowers sugar level

साल 2012 के एक अध्ययन से यह पता चलता है कि नक्स वोमिका की मदद से डायबिटीज रोगियों की समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। यह इसके बीजों में ब्लड शुगर की मात्रा को कम करने का गुण होता है। साथ ही यह डायबिटीज के अन्य लक्षणों को कम कर सकता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को भी कंट्रोल करता है।

relief from cold and flu
relief from cold and flu

इन्फ्लूएंजा या फ्लू के संक्रमणों को कम करने में कुचला फायदेमंद होता है। वायरस पर उनके संभावित प्रभाव के लिए विभिन्न प्रकार के पौधों का परीक्षण किया। नक्स वोमिका पौधे के तने की छाल के अर्क में फ्लू से लड़ने की उच्चतम क्षमता देखी गई।

Advertisement

एलर्जी की परेशानी को दूर करने में फायदेमंद होता है।
यह बुखार और अनिद्रा की समस्याओं से राहत दिला सकता है।
हाथ या पैर में सुन्नता को कम कर सकता है।
इससे हैंगओवर के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है।
पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे सीने में जलन और मतली
सिरदर्द और माइग्रेन
कब्ज़ की परेशानी
चिड़चिड़ापन या मनोदशा
तनाव
पीठ दर्द
मासिक धर्म संबंधी समस्याएं
पुरुष बांझपन, इत्यादि।

कुचला का बिना डॉक्टरी सलाह या फिर अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जो निम्न हैं
चेहरे की मांसपेशियां कठोर होना
ऐंठन और चिंता
बेचैनी होना
स्किन का रंग नीला पड़ना
उत्तेजना, इत्यादि

Advertisement

vomiting
vomiting

कुचला स्वास्थ्य संबंधी कई विकार को दूर कर सकता है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
Advertisement