For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शादी पार्टी हो या फंक्शन, इस तरह की नेट साड़ी के डिजाइन रहते हैं परफेक्ट: Net Saree Design

10:30 AM Mar 15, 2024 IST | Anjali Mrinal
शादी पार्टी हो या फंक्शन  इस तरह की नेट साड़ी के डिजाइन रहते हैं परफेक्ट  net saree design
Net Saree Design
Advertisement

Net Saree Design : साड़ी पहनना लगभग सभी लोगों को पसंद होता है और साड़ी एक ऐसा फैशन ट्रेंड होता है जो एवरग्रीन है। इसमें आपको हर तरह के लेटेस्ट और स्टाइलिंग डिजाइन रोजाना ही देखने को मिल जाते हैं। आज के समय में अधिकतर लोग सेलिब्रिटी के लुक से बहुत ही ज्यादा इंस्पायर होते हैं और उसे रीक्रिएट करना भी पसंद करते हैं। अगर ट्रेड की बात की जाए तो नेट की साड़ी को हमेशा ही बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपके घर में भी शादी पार्टी या फंक्शन है तो आप इस तरीके की नेट फैब्रिक से बनी हुई साड़ी के लेटेस्ट डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं और खुद को स्टाइलिश बना सकते हैं।

Also read : सेलिब्रिटी की तरह करें साड़ी ड्रेप इन बातों का ध्यान रखकर

पर्ल डिजाइन वाली नेट की साड़ी

Net Saree Design
net saree with pearl designs

अगर आप कोई सटल कांबिनेशन पहनना पसंद करते हैं तो इसके लिए पर्ल वर्क बहुत ही ज्यादा एलिमेंट लुक होता है। इस तरीके की साड़ी लगभग ₹4000 तक मार्केट में आसानी से मिल जाती है। यह साड़ी एक डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। इस तरह की साड़ी के साथ आप ग्रीन एमेरल्ड स्टोन वाली ज्वेलरी भी पहन सकते हैं। वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है।

Advertisement

फ्लोरल डिजाइन वाली नेट की साड़ी

Net saree with floral designs
Net saree with floral designs

अगर आप क्लासिक लुक पाना चाहते हैं तो फ्लोरल डिजाइन की सेल्फ वर्क साड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह साड़ी एक डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। अगर आप इसी तरीके की साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह आपको लगभग 3500 रुपए तक आराम से मिल जाती है। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश होती है। इस तरह की साड़ी के साथ अगर आप लुक को पूरा करना चाहते हैं तो पेस्टल कलर की ज्वेलरी पहन सकते हैं। वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है।

सीक्वेंस डिजाइन वाली नेट की साड़ी

sequence work saree
net saree with sequence work

इस तरह की साड़ी पहनने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। यह एक डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई साड़ी है। अगर आप इस तरीके की साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह लगभग आपको ₹2000 से लेकर ₹3000 तक बहुत ही आराम से मिल जाती है। इस तरीके की साड़ी के साथ आप डायमंड इयररिंग्स पहन सकती हैं। वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसी के साथ आप ओपन स्लीक हेयर स्टाइल का चुनाव भी कर सकते हैं।

Advertisement

ब्लैक कलर की नेट साड़ी

Black net saree
Black net saree

ब्लैक कलर सबको बहुत ही ज्यादा पसंद होता है और इसके जरिए आपको क्लासी लुक भी मिलता है। अगर आप इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 3500 रुपए तक आसानी से मिल जाती है। यह एक डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। इस तरीके की चिकनकारी स्टाइल वाली साड़ी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आप अपने लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाना चाहते हैं तो पर्ल डिजाइन साड़ी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस तरीके की नेट की साड़ी आप अपने भाई की शादी या फिर पार्टी किसी भी फंक्शन में पहन सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं और पहनने में उतने ही ज्यादा परफेक्ट लुक देती है। तो इस बार किसी शादी पार्टी या फंक्शन में जाना है तो नेट की साड़ी को कर सकते हैं ट्राई, और अपनी खूबसूरती में लगा सकते हैं चार चांद।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement