For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बीच पार्टी में दिखना है ग्लैमरस, तो कटरीना कैफ के इन स्विमवियर से लें आइडिया: Beach Dresses

02:00 PM Mar 02, 2023 IST | Swati Kumari
बीच पार्टी में दिखना है ग्लैमरस  तो कटरीना कैफ के इन स्विमवियर से लें आइडिया  beach dresses
Advertisement

Beach Dresses: गर्मियों के मौसम में बीच पर जाने का आनंद ही कुछ और होता हैं। इस सीजन में महिलाएं बीच पर एंजॉय जरूर करना चाहती होंगी। इसके लिए आपने कई तैयारियां भी की होगी। अगर आप अपने वैकेशन पर लेटेस्ट आउटफिट को लेकर कुछ कंफ्यूज है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के कुछ ऐसे बीचवियर के आईडिया देने वाले हैं, जिसे आप अपने वेकेशन पर रीस्टाइल करके पहन सकती हैं। अभिनेत्री कटरीना कैफ बॉलीवुड में अपने शानदार फैशन सेंस और लुक्स के लिए काफी पॉपुलर है। आइए देखते हैं कि आप कटरीना के कौन से बीच वियर को ट्राई कर सकती हैं।

यह भी देखे-जा रही हैं मालदीव तो फॉलो करें सारा, श्रद्धा, जाह्नवी के ये फैशन ट्रेंड्स, दिखेंगी कूल

Beach Dresses: मल्टीकलर स्विमवियर

अगर आप अपने वैकेशन को कलरफुल लुक चाहती हैं, तो आप कटरीना कैफ के इस मल्टीकलर स्विमवियर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यह आपके बीच लुक के लिए परफेक्ट है। इसे आप अपने बीच वियर कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आप इस स्विमवियर के साथ सिंपल हैट को भी पेयर अप करके पहन सकती हैं।

Advertisement

ब्लू मोनोकनी

आप अगर अपने वैकेशन पर बिकिनी पहनने में कतरा रही हैं, तो आप कटरीना कैफ के इस स्विमसूट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप देख सकती हैं कि कटरीना समंदर के किनारे ब्लू मोनोकनी में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अपने वैकेशन पर बिकिनी के बजाय मोनोकनी ट्राई कर सकती हैं।

जूट स्विमवियर

अभिनेत्री कटरीना कैफ के स्विमवियर लुक्स कमाल के होते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने स्विमवियर फैशन स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अभी कटरीना कुछ समय पहले माल्दीव्स में छुट्टियों के दौरान जूट के हॉट स्विमवेयर में नज़र आई थीं। आप कैटरीना के इस हॉट स्विमवियर को अपने वैकेशन पर पहन सकती हैं, क्योंकि ये ज्यादा रिवीलिंग नही है।

Advertisement

वन साइड स्ट्रैप स्विमवियर

समर का सबसे हॉटेस्ट रंग येलो माना जाता है। आप भी कैटरीना कैफ के यलो कलर की बिकिनी से इंस्पिरेशन लेकर अपने वेकेशन पर ट्राई कर सकती हैं। कैटरीना का यह लुक काफी अलग है, क्योंकि उन्होंने वन साइड स्ट्रैप स्विमवियर पहना है, जो आपको भी एलिगेंट लुक देगा।

रेड एंड ब्लू स्विमवियर

बीच किनारे अपने पार्टर संग एंजॉय करने के लिए आप को-ऑर्ड बिकिनी पहन सकती हैं। अभिनेत्री कटरीना ने भी कुछ इसी तरह की रेड एंड ब्लू कलर की बिकिनी पहनी है। उन्होंने इस आउटफिट के साथ अपना लाइट मेकअप रखा है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही है।

Advertisement

ब्लैक मोनोकनी

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अभी हाल में ही पति विक्की कौशल के साथ हॉलीडे पर मालदीव्स गई थी। जहां उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकनी पहनी थी। इस स्विमवियर में कटरीना अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही थी। आप भी अपने वैकेशन पर ब्लैक कलर की मोनोकनी को पहन सकती हैं, क्योंकि ये सिंपल होने के साथ ही साथ एलिगेंट भी है।

स्विमवियर विद श्रग

आप अपने वैकेशन पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो कटरीना कैफ की ये ब्लू, वाइट एंड ग्रीन कॉम्बिनेशन की स्विमवियर पहन सकती हैं। कटरीना की तरह आप भी अपने स्विमवियर के साथ श्रग या व्हाइट शर्ट को पेयर अप करके पहन सकती हैं। आप चाहे तो इस स्विमवियर के साथ कोई फैंसी हैट पहन सकती हैं।

आप अपने वैकेशन को यादगार बनाना चाहती हैं, तो कटरीना कैफ के इन सभी स्विमवियर को ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि यह आपको एलिगेंट लुक देगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement