For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बेडरूम में क्यों नहीं लगाना चाहिए शीशा, यहां जानिए: Mirror Vastu Tips

06:00 PM Oct 01, 2023 IST | Deepshikha
बेडरूम में क्यों नहीं लगाना चाहिए शीशा  यहां जानिए  mirror vastu tips
Mirror Vastu Tips
Advertisement

Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिसको सही स्थान और सही दिशा में रखना ही शुभ होता है।गलत दिशा में रखी हुई चीजें व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम देती है। बहुत सी ऐसी वस्तुएं होती हैं जिसे घर में या बेडरूम में ना रखने की सलाह दी जाती। वास्तु शास्त्र के अनुसार दर्पण से भी ऊर्जा निकलती है, लेकिन इस ऊर्जा का सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़े इसके लिए जरूरी है कि दर्पण सही स्थान पर हो क्योंकि दर्पण में हम अपने आपको देखते हैं और सकते संवरते है।इसलिए ये ऐसी जगह पर हो जहां पर ये हमारे पूरे प्रतिबिंब को दिखा सके।

हममें से लगभग हर किसी के बेडरूम में शीशा लगा हुआ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तुशास्त्र में बेडरूम में शीशा ना लगाने की सलाह दी जाती है।

बेडरूम वास्तु में शीशा

Mirror Vastu Tips
Bedroom Mirror Vastu Tips

वास्तु अनुसार सुख शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेडरूम में शीशा ना लगाने की सलाह दी जाती है।लेकिन आजकल इंटीरियर में बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल भी रखा जाता है। इसलिए अगर ये वास्तु अनुसार अगर ना रखा जाए, तो इसके गलत प्रभाव आपके स्वास्थ्य और संबंधों पर पड़ते हैं। इसलिए अगर आपके बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल है तो आपको इसे उत्तर या पूर्व के दीवार से सटा कर रखें। इसके साथ ही इसे ऐसे रखें कि सोते वक़्त इसमें आपके प्रतिबिंब ना बने।रात को ड्रेसिंग टेबल के शीशे को ढंक कर ही सोए।

Advertisement

कैसा हो शीशा?

Mirror Vastu
Mirror Vastu

अगर आपको घर में या बेडरूम में दर्पण लगाना है, तो सामान्य आकर चौकोर ही लगाएं। गोल दर्पण लगाने से परहेज ही करें तो सही है। नुकीले या टूटे दर्पण का प्रयोग ना करें क्योंकि वास्तु में ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है।

बेडरूम में शीशा के उपाय

Bedroom Mirror Vastu Upay
Bedroom Mirror Vastu Upay

हमारे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहे इसलिए बेडरूम को वास्तु अनुसार व्यस्थित होना जरूरी है।लेकिन अगर बेडरूम में शीशा है तो ये कुछ टिप्स और उपाय हैं जिनसे इसके वास्तु दोष से बचा जा सकता है।

Advertisement

*बेडरूम में बेड से दूर आप ड्रेसिंग टेबल रख सकते हैं, लेकिन अगर आपके बेड में ही शीशा लगा हुआ है तो आपको इसे तुरंत हटवा लेना चाहिए क्योंकि इससे व्यक्ति की आयु में कमी आती है।

*बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी दरवाजे या खिड़की के पास ना रखें क्योंकि इससे बाहर से आने वाले प्रकाश को परावर्तित कर बेडरूम में नेगेटिविटी फैलाएगा।

Advertisement

*कभी भी मिरर की प्लेसमेंट ऐसे ना करें कि आपका प्रतिबिंब सोते वक़्त दर्पण में बने।क्यूंकि,इससे स्वास्थ्य हानि होती है।और आयु में भी कमी होती है और बेकार की परेशानियां भी घर कर लेती हैं। पति पत्नी में कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोनों को ही घेर लेती है।बेडरूम में ये बहुत बड़ा वास्तु दोष है।इसलिए दर्पण कभी भी बेड के सामने ना लगाएं।

उम्मीद है, इस वास्तु उपाय को जानने के बाद आप अपने बेडरूम में लगे शीशे को सही जगह पर रखकर अपने बेडरूम का वास्तु दोष को हटा सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement