बेडरूम की दीवारें सजाने के लिए अपनाएं ये शानदार तरीके: Home Decor Tips
Home Decor Tips: घर एक ऐसी जगह है, बाहर से आकर जहाँ इंसान को सुकून का एहसास होता है। वहीं घर में सबसे अहम रोल बेडरूम का होता है। ये एक ऐसा कमरा होता है जहाँ बस आराम मिलता है। यूँ तो पूरे घर को सजाने के लिए लोग कई तरह के आइडियाज को फॉलो करते है लेकिन अपने बेडरूम को सजाने के लिए अक्सर महिलाएं बाजार से महंगे शोपीस उठा लाती है या फिर दीवारों पर कुछ आर्ट क्रिएट करवा कर एक अतरंगी लुक दे देती है। लेकिन इन सब में अक्सर बेडरूम की मेन दिवार यानी बेड के उपर की दीवार को भूल जाती है जो पूरे बेडरूम को खाली बना देता है। अगर आप भी अपने बेडरूम की दिवार को यूनिक तरीके से सजाने के आइडियाज को तलाश रही है तो आज हम आपको बताएँगे कि कैसे आप अपने बेडरूम के दीवारों के स्पेस को अलग तरीके से डेकोरेट कर सकती है।
बेड वॉल विद ओपन शेल्फ

बेडरूम में अगर आप अपने बेड की वॉल को अलग लुक देना चाहते है तो आप अपने बेड वाल के उपर एक ओपन शेल्फ आर्गनाइज्ड करा सकते है। ये ओपन शेल्फ आपको कई तरह के शो पीस को रखने और इसके साथ ही कई तरह की क्रिएटिविटी के लिए कई ऑप्शन दे देता है।
एंटीक वॉल हैंगिंग

बेडरूम की वॉल को अगर आप कुछ वेस्टर्न लुक देना चाहते है, तो आप कुछ इस तरह के कई एन्टीक वाल हैंगिंग डेकोरेटिव आइटम्स को अस्सेम्ब्ल कर लगवा सकते है। ये आपके वॉल को बिलकुल अलग लुक देगा। इसके साथ ही कोई भी आपके बेडरूम में आएगा, तो आपके रूम की तारीफ करते नहीं थकेगा।
पर्दे से दें लुक

अगर आप अपने बेडरूम को एक रॉयल लुक देना चाहते है तो आप परदे के जरिये इसे एक रॉयल लुक दे सकते है। इसके लिए आपको बेड के वॉल पर एक कंबाइंड परदे का पैनल लगवाना है और एक आलीशान रॉयल लुक वाला पर्दे लेकर उसे लगवा देना है। पर्दे को बेड के सिराने के दोनों तरफ टक कर देना है। इस तरह से आपका रूम किसी राजा महाराजा के घराने जैसा नज़र आएगा।
टेक्सचर

बेडरूम की दीवारों को प्लेन कर केवल बेड की दिवार को किसी टेक्सचर से डिजाईन कर आप बेडरूम को अलग लुक दे सकते है। इसके साथ ही दीवार पर कोई एक वॉल हैंगिंग शो पीस हैंग कर उसे डिसेंट लुक देकर अपने रूम को अलग बना सकते है।
वुडेन पैनल

अगर आप अपने बेडरूम को बिलकुल मॉडर्न लुक देना चाहते है, तो आप अपने बेड वॉल को वुडेन पैनल से डिजाईन करा सकते है। वुडेन पैनल के डिजाइन मार्केट में कई तरह के मौजूद है। आप अपने रूम और पसंद के अनुसार रूम में इस पैनल को लगवा सकते है। इसके साथ ही आप चाहे तो इसे प्लेन रख सकते है या फिर इसमें अलग-अलग तरह के ओपन शेल्फ भी लगवा सकते है। इस पैनल के अंदर ही लैंप लग जाते है। इसलिए आपको रूम में नाईटलैंप के लिए अलग से स्पेस रखने की भी जरूरत नहीं होती है।