For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सोफा बनवाने से पहले जान लें साल 2024 के टॉप 8 कलर पैलेट, घर का लुक बदल देंगे ये रंग: Trendy Sofa Color Palette

05:30 PM Apr 22, 2024 IST | Ankita Sharma
सोफा बनवाने से पहले जान लें साल 2024 के टॉप 8 कलर पैलेट  घर का लुक बदल देंगे ये रंग  trendy sofa color palette
Trendy Sofa Color Palette
Advertisement

Trendy Sofa Color Palette: घर बनाना जितना बड़ा काम है, उतना ही मुश्किल काम है उसे सजाना। अगर आप भी अपने घर का इंटीरियर करने जा रहे हैं तो कुछ बातों और ट्रेंड्स का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। खासतौर पर जब बात सोफों की हो तो लेटेस्ट फैशन की जानकारी आपको होनी चाहिए। क्योंकि सोफे आप बार-बार नहीं बदल सकते हैं। साल 2024 में सोफों के कुछ कलर्स दुनियाभर में टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। इन कलर्स को इंटरनेशनल इंटीरियर डेकोरेटर की ओर से रिकमेंड किया जा रहा है। कौनसे है सोफे के ये कलर्स, आइए जानते हैंं।

ग्रे कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है और टॉप लिस्ट में शामिल है। इस कलर के सोफे हर मौसम में अच्छे लगते हैं। खास बात ये है कि इस कलर में ट्रेडिशनल से लेकर ट्वीड और मॉडर्न सभी स्टाइल के सोफे अच्छे लगते हैं। यह एक ऐसा न्यूट्रल टोन है जो किसी भी रंग की दीवार के साथ अच्छा लगता है।

Advertisement

क्रीम कलर के सोफे काफी रॉयल लगते हैं। इससे आपके ड्राइंग रूम की छोटी स्पेस भी बड़ी नजर आती है। खास बात ये है कि इस रंग के सोफों को आप किसी भी दूसरे रंग के सोफों के साथ जोड़कर एक शानदार कॉम्बिनेशन बना सकते हैं। इन दिनों क्रीम के साथ ग्रे और लाइट ब्लू का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जा रहा हैै।

अगर आप सोफों के लिए कुछ डिफरेंट और क्लासिक चुनना चाहते हैं तो पिंक कलर को आप इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। पिंक कलर आपके घर के इंटीरियर में जान डाल देगा। इस कलर के सोफे काफी कूल और खूबसूरत लगते हैं। फैब्रिक आप अपनी पसंद का चुन सकते हैं।

Advertisement

घर को रॉयल लुक देना है तो ब्लैक कलर के सोफे आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं। ये आपके बोल्ड और क्लासिक मूड को दिखाते हैं। हालांकि अगर आप ब्लैक कलर के सोफे पसंद कर रहे हैं तो ड्राइंग रूम का इंटीरियर भी वैसा ही रखें। वुडन फ्लोर, ब्रास शोपीस, बरगंडी कलर के कुंशन आदि को भी इंटीरियर का हिस्सा बनाएं।

साल 2024 के टॉप कलर पैलेट में ऑरेंज कलर शामिल है। इस कलर के सोफे आपके घर के इंटीरियर में चार चांद लगा देंगे। इससे स्पेस बड़ा और रोशनीदार नजर आता है। यह आपके वार्मिंग अंदाज को दिखाता है। इस पॉप अप कलर से आप घर को नया लुक दे सकते हैं।

Advertisement

ग्रीन और ब्लू के कॉम्बिनेशन से बना नीलमणि जैसा चमकता टील कलर साल 2024 में काफी ट्रेंडिंग है। इस कलर के सोफे आपके लिविंग रूम को आकर्षक बना देंगे। अगर ट्रेडिशनल से हटकर घर को कुछ अलग लुक देना चाहते हैं तो आप इस कलर के सोफों को चुन सकते हैं।

आमतौर पर लोग गंदे होने के डर से व्हाइट कलर के सोफे लेना पसंद नहीं करते हैं। उन्हें डर होता है कि बच्चे या फिर पेट्स इन्हें गंदा कर देंगे। हालांकि आज भी व्हाइट कलर के सोफे रॉयल और क्लासिक च्वाइस माने जाते हैं। इनसे आपका घर खुला खुला नजर आता है। आप इन्हें पेस्टल कुशन या थ्रो के साथ सजा सकते हैं।

नेवी ब्लू कलर के सोफे इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण ये है कि ये अधिकांश वॉल कलर्स के साथ अच्छे लगते हैं। अपने चटख रंग के कारण ये मेहमानों का ध्यान भी अपनी ओर खींच लेते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement