भगवान शिव को चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र का है सेहत से गहरा नाता, आप भी जानें गुण
Bel Patra Benefits In Hindi: बेलपत्र यानी बेल के पत्तों का भारत में बहुत महत्व है। ये हमारी धार्मिक आस्था से जुड़े हैं, क्योंकि इन्हें भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। हालांकि बहुत कम लोग यह जानते हैं कि ये पत्ते सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर होता है। साथ ही इनमें विटामिन ए, सी, बी1 और बी 6 जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। यही कारण है कि ये कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को खत्म कर देते हैं। इन्हें रोज खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह हार्ट और लीवर प्रॉब्लम को भी ठीक करते हैं।
अपनी डेली डाइट में शामिल करें बेलपत्र

बेलपत्र गुणों का खजाना है, इसलिए इसे डेली डाइट में शामिल करने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम ठीक हो सकती है। खास बात यह है कि इसे किसी भी टाइम खाया जा सकता है। अगर इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो फायदा अधिक मिलेगा। क्योंकि ऐसे में इसमें मौजूद पोषक तत्वों को शरीर आसानी से अवशोषित कर पाता है।
बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

बेलपत्र शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए बाॅडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। अगर आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तो रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र खाएं। इनमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इससे आपको सर्दी-खांसी से भी राहत मिलेगी। आप बार-बार बीमार भी नहीं होंगे।
मजबूत होता है पाचन तंत्र

बेलपत्र पेट की कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मददगार है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पेट की परेशानियां दूर होती है। अगर आप डेली सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन करते हैं तो आपको एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या से राहत मिलेगी। यह कब्ज की समस्या भी दूर करता है। जो लोग बवासीर की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं बेलपत्र पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
सुधारता है हार्ट की सेहत

दिल की सेहत सुधारने में बेलपत्र बहुत काम की चीज है। बेलपत्र में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल को खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक कम होता है। खास बात ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
शरीर को ठंडा रखने में मददगार

बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यह शरीर को ठंडक देता है। अगर आप बेलपत्र का सेवन करेंगे तो आपको लू नहीं लगेगी। इसलिए गर्मी का इसका उपयोग करना चाहिए। इससे मुंह में छाले भी सही होते हैं। आप सिर्फ कुछ बेलपत्र चबाएं और छाले पर इसका असर आपको दिखने लगेगा। यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
ऐसे करते हैं बेलपत्र का सेवन
अब सवाल यह है कि बेलपत्र का सेवन कैसे करें। इसके लिए आप बेल के पत्तों लें और इन्हें धोकर पानी में उबाल लें। फिर इन्हें छानकर पी लें। अगर आप काढ़ा नहीं पीना चाहते तो इन्हें सीधे चबाया जा सकता है। बेलपत्र में शहद मिलकर भी खा सकते हैं।