इन आसनों को रोज करने से बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म: Yoga for Metabolism
Yoga for Metabolism: आधुनिक समय में बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आने लगे हैं। इन बदलावों में कई तरह की समस्याएं भी शामिल हैं। खानपान की गलत आदतों और स्थिर जीवनशैली की वजह से न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है, बल्कि इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म भी कमजोर होने लगा है। मेटाबॉलिज्म अगर सही तरीके से कार्य न करे, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में शरीर का वजन बढ़ना शामिल है।
आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे तो अपने मेटाबॉलिज्म को जरूर बूस्ट करें। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए अपने खानपान पर ध्यान दें। कुछ योग की मदद से भी मेटाबॉलिज्म बूस्ट की जा सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
हलासन मेटाबॉलिज्म को करे बूस्ट

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए आप हलासन योग का भी अभ्यास कर सकते हैं। यह योग आपके पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही आपके शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकता है। नियमित रूप से हलासन योग के अभ्यास से आप शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा यह योग सिरदर्द, कमजोर इम्यूनिटी से जूझ रहे मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
उष्ट्रासन योग का करें अभ्यास

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप उष्ट्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग की मदद से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। साथ ही यह आपके शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकता है। उष्ट्रासन योग के अभ्यास से थायराइड ग्रंथि उत्तेजित होती है, जो आपके शरीर के हार्मोन को बैलेंस कर सकता है। इससे आपके समग्र शरीर को काफी लाभ मिलेगा।
सर्वांगासन का करें अभ्यास
शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप सर्वांगासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से आपके जांघ, हिप्स और पेट की चर्बी कम हो सकती है साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूकी प्रदान कर सकता है। शरीर की कमजोर मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी सर्वागासन योग कर सकते हैं।

शलभासन का अभ्यास
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में शलभासन योग आपके लिए काफी अच्छा विकप्ल हो सकता है। इस योग से रीढ़ की हड्डियों की मजबूती को भी बढ़ावा मिलता है। यह योग मुद्रा टिड्डे के समान होती है।

गरुड़ासन का करें अभ्यास
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए आप गरुड़ासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से आपके शरीर का बढ़ता वजन भी कंट्रोल हो सकता है। साथ ही घुटनों और शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द से भी आराम दिला सकता है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने से लेकर शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में ये योग आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार योग का अभ्यास करने जा रहे हैं, तो किसी एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।