For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

स्किन को रिजनरेट करते हैं बेसन के ये फेसपैक: Besan Face Pack

06:00 PM Mar 23, 2023 IST | Rajni Arora
स्किन को रिजनरेट करते हैं बेसन के ये फेसपैक  besan face pack
Advertisement

Besan Face Pack: त्वचा को मुलायम, बेदाग और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं सदियों से उबटन के रूप में बेसन का इस्तेमाल करती रही हैं। स्किन केयर रूटीन में बेसन से बने कई तरह के फेस पैक भी काफी प्रचलन में हैं। बेसन में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर कर त्वचा को रिजनरेट करने का काम करते हैं। बेसन के नियमित उपयोग से हाइपरपिगमेंट के कारण काली हुई त्वचा की रंगत में निखार आता है। एल्काइन गुणों से भरपूर बेसन स्किन के लिए क्लिंजर का भी काम करता है। साथ ही यह स्किन की टोन और पीएच बैलेंस को बनाए रखता है। तैलीय त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालकर नमी बनाए रखने और कील-मुंहासे जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। आप भी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए आसानी से घर पर बेसन के पैक बना सकती हैं।

Besan Face Pack:बेसन और एलोवेरापैक

सामग्री– बेसन- 1 चम्मच, ऐलोवेरा जैल- 1 चम्मच
विधि– एक कटोरी में बेसन और ऐलोवेरा जैल को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि बेसन की गुठलियां न बनें और स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
कैसे लगाएं– तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और हल्दी पैक

Besan Packs
Besan and Haldi Pack

सामग्री– बेसन- 2 चम्मच, हल्दी- 1 चुटकी, गुलाब जल- थोड़ा-सा या एक चम्मच ताजी मलाई
विधि– एक कटोरी में बेसन और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गुलाब जल मिलाकर बराबर हिलाते हुए स्मूथ पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं– तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर एक लेयर की तरह लगाएं। 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो पैक तैयार करने के लिए मलाई का उपयोग करें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

Advertisement

बेसन और टमाटर पैक

सामग्री– बेसन- 2 चम्मच, पका हुआ टमाटर-1 छोटा
विधि- टमाटर को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। टमाटर के पल्प को कटोरी में निकालें। इसमें बेसन डालें, अच्छी तरह मिलाकर पैक तैयार करें। ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न हों।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर 10-12 मिनट के लिए लगाएं। सूखने पर त्वचा को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और केले का पैक

Besan Mask
Banana and Besan Face Pack

सामग्री- बेसन- 2 चम्मच, पके केले के टुकडे़- 4-5, गुलाब जल या कच्चा दूध-थोड़ा-सा
विधि- एक कटोरी में केले को अच्छी तरह पीस लें। इसमें बेसन डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। पैक को स्मूथ बनाने के लिए जरूरतानुसार दूध या गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में एक से दो बार लगाएं।

Advertisement

बेसन, हल्दी और दही पैक

सामग्री- बेसन- 2 चम्मच, दही- 1 चम्मच, हल्दी-एक चुटकी, नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि- एक कटोरी में सारी चीजें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि बेसन की गुठलियां न बनें और स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और ग्रीन टी पैक

Besan or Green
Besan or Green Tea Pack

सामग्री- बेसन- 2 चम्मच, ग्रीन टी बैग-1, गर्म पानी- एक-चैथाई कप
विधि- गर्म पानी में ग्रीन टी बैग 5-10 मिनट डुबो कर रखें। बैग निकालकर ग्रीन टी को ठंडा होने दें। इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।

Advertisement

बेसन और पपीता पैक

सामग्री- बेसन- 1 चम्मच, पके हुए पपीते के टुकड़े- 4-5 , गुलाब जल
विधि-कटोरी में पपीते के टुकड़ों को चम्मच से अच्छी तरह पीस लें। इस पल्प में बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। सूखने पर चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और एग व्हाइट पैक

Egg white and Besan
Egg white and Besan Face Pack

सामग्री- बेसन- 2 चम्मच, एग व्हाइट- 1, शहद- आधा चम्मच
विधि- एक कटोरी में एग व्हाइट को थोड़ा फूलने तक अच्छी तरह फेंटे। इसमें बेसन और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाए ।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और आलू/खीरा पैक

सामग्री- बेसन- 2 चम्मच, आलू या खीरा का रस
विधि- आलू या खीरा को कद्दूकस कर लें। एक कटोरी में कद्दूकस किए आलू या खीरा के पल्प को अच्छी तरह निचोड़ कर रस निकाल लें। इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें ताकि उसमें कोई गांठ न रहें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। सूखने पर चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी पैक

Multani and Besan
Multani and Besan Face Pack

सामग्री- बेसन- 1 चम्मच, पिसी मुल्तानी मिट्टी-2 चम्मच, गुलाब जल
विधि- एक कटोरी में बेसन और मुल्तानी मिट्टी को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गुलाब जल मिलाकर बराबर हिलाते हुए स्मूथ पेस्ट बना लें ताकि गुठलियां न बनें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

बेसन और चंदन पाउडर पैक

सामग्री- बेसन- 1 चम्मच, चंदन पाउडर-1, हल्दी- 1 चुटकी, गुलाब जल- 2 चम्मच
विधि- एक कटोरी में सारी चीजें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि बेसन की गुठलियां न बनें और स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ की त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए सूखने दें। चेहरे को नाॅर्मल पानी से धो लें। यह पैक सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement