बाज़ार से भी बढ़िया बेसन के लड्डू बनाने के लिए इन वीडियो से लें मदद: Besan Laddu Recipe
Besan Laddu Recipe: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और अगर मिठाइयों की बात कि जाये तो बेसन के लड्डू से ऊपर और कोई मिठाई नहीं आती। इसलिए हर घर में आप किसी भी त्योहार पर बेसन के लड्डू ज़रूर पाते हैं। अभी गणेश उत्सव आने वाला है और इसमें तो बेसन के लड्डू का महत्व सबसे ज्यादा है। बेसन के लड्डू लोग घर पर बनाते तो हैं लेकिन अधिकांश लोगों की शिकायत रहती है कि वो बाज़ार जैसे लड्डू नहीं बना पाते। अगर आपके साथ भी ऐसी कुछ दिक़्क़त आती है तो आप एक बार ये वीडियो देख लीजिए और फिर देखिए बाज़ार से भी बढ़िया लड्डू बनेंगे घर पर।

परफ़ेक्ट बेसन के लड्डू बनाना है तो आप कबिता किचन का यह वीडियो ज़रूर देख लें। सबसे पहले एक कप घी में 2 कप बेसन को धीमी आँच पर 20 मिनट तक भून लें। अब इसमें इलाइची पाउडर और चीनी मिला दें। अब इसके गोल लड्डू बना लें और ऊपर से पिस्ता से सजा लें। उनके इस वीडियो को 3.7 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
बेसन के बनाए के लिए आप फ़ूड लवर का यह वीडियो भी देख सकते हैं। लड्डू बनाने के लिए इन्होंने बताया है कि बारीक बेसन का इस्तेमाल करना है। इन्होंने इसमें उपयोग में आने वाले भूरा को भी बनाना सिखाया है। बेसन को भूनने के बाद इसमें भूरा मिलाकर इसके लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 14 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
श्यामली किचन का यह वीडियो देखकर भी आप बेसन के लड्डू आसानी से बना सकते हैं। इन्होंने बेसन के साथ सूजी भी मिलायी है। पहले बेसन को भून लिया है फिर सूजी डालकर भून ली है। अब चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिला लें और इसको थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसके लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 204 हज़ार लोग देख चुके हैं।
मसाला किचन का यह वीडियो भी आपकी बेसन के लड्डू बनाने में काफ़ी मदद कर सकता है। इन्होंने पहले बेसन में थोड़ा सा दूध और घी मिक्स किया है। अब इसको छननी से छान लिया है। अब इसको घी में भून लें। इसमें दो चम्मच चीनी और शक्कर का बूरा मिला दें। अब इसको एक घंटे तक रहने दें। एक घंटे बाद लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 5.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
कुक विद् पारुल का यह वीडियो भी बेसन के लड्डू बनाने के लिए बहुत काम का है। इन्होंने हलवाई जैसे दानेदार लड्डू बनाने के लिए ख़ास टिप्स भी दी हैं। इन्होंने पहले घी में बेसन को भून लिया हैं और उसके बाद ख़रबूज़े के बीज को भी रोस्ट करके उपयोग किया है। चीनी की जगह भूरे का इस्तेमाल किया है। उनके इस वीडियो को 1. 1 मिलियन लोग देख चुके हैं।