For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

भारत में बनने वाली कुछ बेस्ट चटनिया

सभी भारतीय भोजन के साथ चटनी को खूब चाव से खाया जाता है और खाया जाए भी क्यों न यह हमारे खाने के स्वाद को दोगुना जो कर देती हैं। अगर आप भी हैं चटनियों के शौकीन तो आज कुछ भारतीय चटनियों की रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
06:57 PM May 18, 2021 IST |
भारत में बनने वाली कुछ बेस्ट चटनिया
Advertisement

चाहे आप रोटी खा रहे हों या छोले भटूरे, कुछ चटनियां ऐसी होती हैं, जो आप किसी भी खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। चटनी हमारे भोजन में एक फ्लेवर और थोड़ा सा खट्टापन एड कर देती है, जिससे हमारा स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। अगर आप भी खाने के साथ चटनी लेना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए बहुत सी अलग-अलग स्वादों की चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपको जरूर खानी चाहिए। तो आइए जानते हैं कुछ स्वादिष्ट भारतीय चटनियों के नाम और उनकी रेसिपी

धनिया की चटनी 

अगर आप कबाब या अन्य स्टार्टर्स के साथ कोई चटनी ट्राई करना चाहते हैं तो धनिया की चटनी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। हर घर में इसको अपने अपने तरीके से अलग-अलग ढंग से बनाया जाता है और अगर आप इस चटनी का थोड़ा क्रीमी टेक्सचर बनाना चाहते हैं तो आप इसमें थोड़ी दही का प्रयोग कर सकते हैं। यह चटनी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है, उतनी ही बनाने में भी आसान होती है।

Advertisement

टमाटर 

चटनी को अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है और इसका थोड़ा सा मीठा स्वाद होता है। आप इसे इडली, डोसा और वड़ा के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इस चटनी को खाने के बाद आपका सारा मूड रिफ्रेश हो जाता है और इसे आप किसी भी सीजन में और किसी भी डिश के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह एक फ्लेवर से भरपूर चटनी होती है, जो भारत में खूब चाव से खाई जाती है।

Advertisement

मूली और अखरोड की चटनी 

अगर आप कश्मीरी फूड के दीवाने हैं तो यह चटनी आपके लिए ही बनी है। अखरोट के मिले होने के कारण यह चटनी बहुत ही क्रंची भी होती है। इस चटनी को बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ती है और यह बहुत आसानी से और कम समय में बन जाती है इसलिए आप इस चटनी को जल्दी-जल्दी में भी बना सकते हैं। जल्दी में बनी होने का यह मतलब बिल्कुल भी नही है कि इसके स्वाद में कोई कमी आने वाली है।

Advertisement

आम पचादी 

लाल मिर्च और सरसों के बीजों के साथ सजाई गई यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके मन को जरूर मोह लेगा। इसके खट्टे-मीठे स्वाद का कारण है, इसमें आम के साथ गुड़ का प्रयोग करना। इसमें थोड़ा मसालों का जायका बढ़ाने के लिए लाल मिर्च और सरसों के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी किसी नई चटनी के साथ खाना परोसना चाहते हैं तो इस चटनी को जरूर बनाएं।

ओलिव गुड़ चटनी 

क्या आप जानते हैं कि ऑलिव असम में उगाए जाते हैं? यह असमी ऑलिव और गुड़ के साथ बनने वाली एक चटनी है। आपके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए व इस चटनी की प्रसिद्धि को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए, इसमें शहद भी ऐड किया जाता है। इस चटनी के स्वाद के तो क्या ही कहने हैं! एक बार आपको यह चटनी अपने घर पर जरूर ट्राई करनी चाहिए।

नारियल और अदरक की चटनी 

इमली, मिर्च और अदरक के साथ बनी यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और अगर आप कुछ गर्मा गर्म खाना खा रहे हैं तो आपको उस खाने के साथ आपको यह ठंडी चटनी जरूर खानी चाहिए। इसमें इमली के मिले होने के कारण इसका स्वाद थोड़ा सा खट्टा भी होता है।

यह कुछ चटनियां बहुत आसानी से बन जाती हैं और भारतीय लोगों की मन पसंद भी होती हैं इसलिए आपको यह चटनी कभी न कभी तो अपने घर में जरूर बनानी चाहिए। चाहे आप उत्तरी भारत के निवासी हों या दक्षिणी या पूर्वी पूरे भारत की सभी मील्स के साथ आप इन चटनियों का मजा ले सकते हैं। कुछ खट्टी मीठी तो कुछ तीखी इन चटनियों का स्वाद आपके खाने को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देगा।

यह भी पढ़ें -वैशाख माह में जरूर करें यह काम, खुश होंगे भगवान विष्णु

Advertisement
Tags :
Advertisement