हर्ष लिंबाचिया के साथ आलीशान घर में रहती हैं भारती, ऐसा है अपार्टमेंट: Bharti and Harsh's Home
Bharti and Harsh's Home: कॉमेडियन भारती सिंह इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक शानदार मुकाम हासिल किया है और बड़े-बड़े सितारे उनकी कॉमेडी की दाद देते दिखाई देते हैं। कॉमेडी करने के साथ-साथ भारती सिंह को कई शो होस्ट करते हुए भी देखा जाता है।
भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की है जो खुद भी एक लेखक और होस्ट हैं। दोनों का एक प्यारा सा बेटा भी है जिसका नाम लक्ष्य है और वह उसे प्यार से गोला बुलाते हैं। भारती सिंह हमेशा अपनी हाजिर जवाबी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस के बीच हमेशा उत्सुकता देखने को मिलती है। अपने पति हर्ष के साथ भारती एक आलीशान घर में रहती हैं चलिए आज हम आपको उनके घर के बारे में बताते हैं।
Also read: भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, कॉमेडियन ने किया स्वागत: Bharti New Puppy
भारती और हर्ष ने अपने घर को काफी खूबसूरती से सजाया हुआ है। लिविंग रूम से लेकर किचेन तक में बेहद यूनिक आइटम रखे हुए हैं। भारती ने घर पर एक छोटा और प्यारा सा मंदिर भी बनाया हुआ है। घर की बालकनी इतनी बेहतरीन है कि वहां बैठकर चाय की चुस्कियां लेने का अपना ही मजा है। वीडियो में भारती ने जिस तरह फैंस को अपने घर के कोना- कोना दिखाया। वो सच में दिल खुश कर देने वाला है।
ऐसा है लिविंग रूम
![Bharti and Harsh's Home](https://grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-2024-05-21T155517.280-1024x576.webp)
भारती सिंह के घर का एंट्रेंस काफी शानदार है जहां पर मोटिवेशनल कोट लगे हुए हैं। इसके बाद उनके लिविंग रूम में दो बड़े-बड़े काउच लगे हुए हैं। यहां पर एक अलमारी भी बनी हुई है जिसमें भारतीय और उनके दोस्तों की तस्वीर लगी हुई है।
खूबसूरत है बालकनी
![balcony](https://grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-2024-05-21T155657.890-1024x576.webp)
भारती सिंह के घर की बालकनी भी बहुत खूबसूरत है जहां पर दो कुर्सियां लगी हुई दिखाई देती है। यहां पर एक राउंड टेबल भी लगी हुई है जिस पर बैठकर मुंबई के नजारों का आनंद लिया जा सकता है।
ऐसा है बेडरूम
![bedroom](https://grehlakshmi.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-2024-05-21T155821.778-1024x576.jpg)
भारती सिंह के घर का बेडरूम भी काफी शानदार है। यहां पर दो बड़े कोच रखे हुए हैं और भारती और हर्ष अपना काम खत्म करने के बाद यही बैठकर टीवी देखते हैं।
वर्क प्लेस
भारती के घर में एक जगह ऐसी भी है जहां पर हर्ष बैठकर अपना काम करते हैं। यहां पर उनके काम करने के सारे सामान रखे हुए हैं और यह बहुत ही शांति भरी जगह है।