For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ भुवनेश्वर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Apr 19, 2024 IST | Ankita A
20  भुवनेश्वर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bhumeshwar Me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Bhumeshwar Me Ghumne ki Best Jagah: ओडिशा का भुवनेश्वर शहर एक प्राचीन शहर है, इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता हैI भुवनेश्वर शहर हिंदू, बौद्ध और जैन विरासत का एक अनोखा संगम है, जिसके कारण यहाँ कलिंग युग के कुछ बेहतरीन मंदिर हैंI यहाँ एक नहीं बल्कि कई प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे देखने के लिए केवल देशभर से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से यहाँ पर्यटक आना पसंद करते हैंI आइए इस शहर के बारे में और विस्तार से जानते हैं, ताकि जब आप यहाँ घूमने के लिए आएं तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना होI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
लिंगराज मंदिर (Lingaraja Temple)8.9
हीराकुंड बांध (Hirakud Dam)288.7
परशुरामेश्वर मंदिर (Parshurameshwar Temple)8.3
राजरानी मंदिर (Rajrani Temple)8.2
बिन्दु सरोवर (Bindu Sarovar)8.3
ब्रह्मेश्वर मंदिर (Brahmeshwar Temple)9.4
सतकोसिया गॉर्ज वन्यजीव अभयारण्य, टिकरपाड़ा (Satkosia Gorge Wildlife Sanctuary, Tikarpada)107
मुक्तेश्वर मंदिर (Mukteshwar Temple)8.7
ओडिशा राज्य जनजातीय संग्रहालय (Odisha State Tribal Museum)3.5
नंदनकानन प्राणी उद्यान (Nandankanan Zoological Park)11.9
श्री राम मंदिर (Shri Ram Mandir)5.5
चौसठ योगिनी मंदिर (Chausath Yogini Temple)14.2
बीजू पटनायक पार्क (Biju Patnaik Park)6.7
प्राकृतिक इतिहास का क्षेत्रीय संग्रहालय (Regional Museum of Natural History)1.9
एकाम्र कानन (Ekamra kanan)3.3
केदार गौरी मंदिर (Kedar Gauri Temple)8.4
डेरास बांध (Deras Dam)20.2
वैताल देउल मंदिर (Vaital Deul Temple)8.3
निक्को पार्क (Nikko Park)2.6
पथानी सामंत तारामंडल (Pathani Samanta Planetarium)1.8
20+ भुवनेश्वर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bhumeshwar Me Ghumne ki Best Jagah
Lingaraja Temple

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर का सबसे पुराना और सबसे बड़ा मंदिर हैI यह मंदिर तीन लोकों के भगवान त्रिभुवनेश्वर को समर्पित हैI इस मंदिर का संदर्भ 'ब्रह्म पुराण' नामक प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथ में भी किया गया हैI ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में राजा जजाति केशरी के द्वारा करवाया गया थाI यह मंदिर कलिंग शैली की वास्तुकला के अनुसार बनाया गया है और इसका 54 मीटर ऊंचा मुख्य शिखर गहरे रंग के पत्थरों से बना हैI

लिंगराज मंदिर में प्रवेश करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर दर्शन करने के लिए सुबह 6 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता हैI

Advertisement

Hirakud Dam
Hirakud Dam

हीराकुंड बांध, शहर से तक़रीबन 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह बांध ओडिशा के संबलपुर में शक्तिशाली महानदी के ऊपर बनाया गया हैI यह बांध भुवनेश्वर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे लम्बा मानव निर्मित बांध हैI

हीराकुंड बांध एक ऐसी जगह है, जहाँ पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Advertisement

Parshurameshwar Temple
Parshurameshwar Temple

परशुरामेश्वर मंदिर, ओडिशा वास्तुकला का एक खूबसूरत नमूना हैI यह मंदिर देउल (टावर) और जगमोहन (हॉल) को प्रदर्शित करता है, जो उस समय ओडिशा में प्रचलित मंदिर वास्तुकला की उत्कृष्ट विशेषताएं हुआ करती थींI यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहाँ उनके परशुरामेश्वर के रूप की पूजा की जाती हैI इस मंदिर में भगवान शिव, भगवान गणेश, देवी पार्वती समेत कई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी गई हैंI

इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह मंदिर भक्तों के लिए सुबह 5 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Advertisement

Rajrani Temple
Rajrani Temple

राजरानी मंदिर एक हिंदू मंदिर है, जिसे यहाँ के स्थानीय लोग 'प्रेम मंदिर' के नाम से भी संबोधित करते हैंI इस मंदिर को सोमवासी शासन के अंत में बनवाया गया थाI इस मंदिर के गर्भगृह के अंदर कोई भी चित्र नहीं हैं, इसलिए यह मंदिर हिंदू धर्म के किसी विशेष संप्रदाय से जुड़ा नहीं हैI

राजरानी मंदिर के अन्दर जाने के लिए आपको प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI यहाँ भारतीयों को 5 रूपए और विदेशियों को 250 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Bindu Sarovar
Bindu Sarovar

बिन्दु सरोवर या बिन्दु सागर झील ओडिशा की सबसे पवित्र झीलों में से एक है और यह भुवनेश्वर में जल निकाय का सबसे बड़ा स्रोत्र भी हैI यह झील लगभग 1,300 फीट लंबी और तक़रीबन 700 फीट चौड़ी है और इसके बीच में कई तीर्थस्थलों वाला एक छोटा सा द्वीप भी बना हुआ हैI

यहाँ पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह सरोवर घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है और यह पूरे दिन खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI

Brahmeshwar Temple
Brahmeshwar Temple

ब्रह्मेश्वर मंदिर का निर्माण 9 वीं शताब्दी में सोमवासी राजवंश के राजा उद्योतकेशरी के द्वारा किया गया थाI यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित किया गया हैI यहाँ देशभर से हिंदू तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए आते हैंI इस मंदिर में तांत्रिक पूजा की भी काफी ज्यादा भीड़ उमड़ती हैI

ब्रह्मेश्वर मंदिर में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI भक्त सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक यहाँ दर्शन करने के लिए आ सकते हैंI

Gorge Wildlife
Satkosia Gorge Wildlife Sanctuary, Tikarpada

सतकोसिया गॉर्ज वन्यजीव अभयारण्य शहर से तक़रीबन 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह अभ्यारण्य मगरमच्छों सहित जंगली जानवरों की कई प्रजातियों का भी घर माना जाता हैI यहाँ बाघ, तेंदुए, रीसस मकाक, गौर, चित्तीदार हिरण, हाथी, चार सींग वाले मृग, स्लॉथ, घड़ियाल, सांप, कछुए और कई अन्य प्राणी भी दिखाई देते हैंI आप इस अभयारण्य में ट्रैकिंग व कैंपिंग का भी रोमांचक अनुभव प्राप्त कर सकते हैंI

यहाँ आपको 100 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

Mukteshwar Temple
Mukteshwar Temple

मुक्तेश्वर मंदिर सोमवमसी राजवंश द्वारा निर्मित सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता हैI यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है और इसका निर्माण 10 वीं शताब्दी में किया गया थाI इस मंदिर की सुंदरता के कारण इसे 'ओडिशा का रत्न' भी माना जाता हैI

यहाँ भक्त निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI यह धाम सुबह 6:30 बजे से शाम के 7:30 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता हैI

Odisha State Tribal Museum
Odisha State Tribal Museum

भुवनेश्वर में स्थित ओडिशा राज्य जनजातीय संग्रहालय की स्थापना 1953 में की गई थीI इस संग्रहालय को "मानव संग्रहालय" की अवधारणा पर तैयार किया गया है और इसे 'आदिवासी संग्रहालय' के नाम से भी जाना जाता हैI इस संग्रहालय में जनजातीय समूहों से जुड़ी चीजों को रखा गया हैI

यह संग्रलाहय घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI पर्यटक यहाँ सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक आ सकते हैंI

Zoological Park
Nandankanan Zoological Park

नंदनकानन प्राणी उद्यान भुवनेश्वर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह उद्यान चंदका के जंगलों के बीच में स्थापित हैI यह उद्यान तक़रीबन 4.37 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह कई वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियों का प्राकृतिक आवास स्थल भी हैI

यहाँ 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 10 रूपए और बड़ों के लिए 50 रूपए का टिकट लगता है, साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए 100 रूपए का टिकट लगता हैI

Shri Ram Mandir
Shri Ram Mandir

हाल ही में इस मंदिर का निर्माण किया गया हैI खारवेल नगर के जनपथ में स्थित यह मंदिर भगवान राम को समर्पित हैI इस मंदिर में भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण की पूजा की जाती हैI साथ ही मंदिर परिसर में भगवान हनुमान, भगवान शिव और कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी रखी गई हैंI

यहाँ सभी तरह के भक्त निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI

Ekamra kanan
Ekamra kanan

एकाम्र कानन, नयापल्ली में स्थित एक वनस्पति उद्यान है, जो लगभग 512 एकड़ में फैला हुआ हैI यह उद्यान हरियाली से पूर्ण है और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैI इस उद्यान में एक गुलाब उद्यान और विभिन्न प्रकार के फूलों वाली एक नर्सरी भी हैI स्थानीय लोग यहाँ पिकनिक मनाने के लिए आते हैंI

इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहाँ बुजुर्गों के लिए कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यहाँ 10 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए 10 रूपए का प्रवेश टिकट और बड़ों के लिए 25 रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI

 Yogini Temple
Chausath Yogini Temple

भुवनेश्वर में घूमने के लिए चौसठ योगिनी मंदिर एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैI यहाँ का चौसठ योगिनी मंदिर देश के प्रमुख चार चौसठ योगिनी मंदिरों में से एक हैI यह मंदिर भार्गवी नदी के तट पर स्थित हैI इस मंदिर का निर्माण भौमा राजवंश की रानी हीरादेवी के द्वारा करवाया गया थाI

इस मंदिर के द्वार हर दिन सुबह 6 बजे से शाम के 7 बजे तक खुले रहते हैं और यहाँ किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

Kedar Gauri Temple
Kedar Gauri Temple

भुवनेश्वर का केदार गौरी मंदिर अष्टशंभू मंदिरों में से एक हैI यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैI यह मंदिर मुक्तेश्वर मंदिर के ठीक पीछे स्थित हैI केदार मंदिर एक दक्षिणमुखी मंदिर है और इसके इष्टदेव शिव लिंग के रूप में केदारेश्वर हैंI

केदार गौरी मंदिर में आने वाले भक्तों को दर्शन के लिए किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Biju Patnaik Park
Biju Patnaik Park

बीजू पटनायक पार्क बरहामपुर में स्थित है और यह पार्क राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को समर्पित हैI यह पार्क तक़रीबन 23 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।I इस पार्क में आने वाले पर्यटकों के लिए जॉगिंग ट्रैक, खुली हवा में व्यायाम शाला, संगीतमय फव्वारे, रोज़ेरियम और रॉकरीज़ की भी सुविधा उपलब्ध हैI

यह पार्क सभी के लिए निशुल्क हैI यह सुबह 4 बजे से दिन के 12 बजे तक और फिर 3 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI

 Museum of Natural History
Regional Museum of Natural History

यह संग्रहालय 20 साल पुराना संग्रहालय हैI इसका निर्माण 2004 में भारत सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया थाI यह संग्रहालय दुर्लभ प्राकृतिक प्रदर्शनों का दावा करता हैI यहाँ दुर्लभ और विलुप्त जानवरों के कंकालों का अविश्वसनीय संग्रह है, जो दुनियाभर के जीवाश्म विज्ञानियों और शोधकर्ताओं को आकर्षित करता हैI

इस संग्रहालय में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI यह संग्रहालय प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है, इसलिए यहाँ सोमवार को आने से बचेंI

Deras Dam
Deras Dam

यह ओडिशा का तीसरा सबसे बड़ा बांध हैI यह बांध भुवनेश्वर से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर चंदका राष्ट्रीय उद्यान के अन्दर स्थित हैI इस बांध का निर्माण मुख्य रूप से एक सिंचाई परियोजना के लिए किया गया था, लेकिन इसके आस-पास की सुंदरता के कारण यह एक पर्यावरण पर्यटन स्थल बन गयाI

डेरास बांध को देखने के लिए प्रति व्यक्ति 40 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

Vaital Deul Temple
Vaital Deul Temple

वैताल देउल मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी के अंत में किया गया थाI यह मंदिर ओडिशा के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता हैI  यह मंदिर देवी चामुंडा यानी माँ काली को समर्पित हैI इस मंदिर में एक विशिष्ट अर्ध-बेलनाकार आकार की छत हैI इस मंदिर में एक जंगले के पीछे चामुंडा देवी की मूर्ति रखी गई हैI

इस मंदिर में श्रद्धालुओं को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर दर्शन के लिए सुबह 7 बजे खुल जाता है और रात 8 बजे बंद होता हैI

Nikko Park
Nikko Park

एन्जॉय करने के लिए निक्को पार्क एक बेहतर स्थान हैI इस पार्क को 1997 में बनाया गया थाI यह पार्क स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थान हैI इस पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पार्क के अन्दर एक कृत्रिम झील भी बनाया गया हैI पर्यटक इस झील में नाव की सवारी करने का भी आनंद उठा सकते हैंI

निक्को पार्क में आपको एंट्री फीस का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ प्रति व्यक्ति 400 रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI

Pathani Samanta Planetarium
Pathani Samanta Planetarium

पथानी सामंत तारामंडल आचार्य विहार चौराहे के ठीक पास में ही स्थित हैI  इसका नाम पथानी सामंत तारामंडल प्रसिद्ध खगोलशास्त्री पथनी सामंत के नाम पर रखा गया हैI विज्ञान और पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए यह एक बेहतरीन स्थान हैI

यहाँ बड़ों के लिए 30 रूपए का प्रवेश शुल्क और बच्चों के लिए 20 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI

भुवनेश्वर शहर, बंगाल की खाड़ी के किनारों पर स्थित हैI यही कारण है कि यहाँ मानसून के मौसम में बहुत ज्यादा बारिश होती हैI यहाँ घूमने आने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता हैI सर्दियों में यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना रहता हैI

सड़कमार्ग से- अगर आप सड़कमार्ग का इस्तेमाल कर भुवनेश्वर पहुंचना चाहते हैं तो आप राज्य के नेशनल हाईवे के माध्यम से यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैंI यह राज्य मार्ग पूरे शहर को भारत के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ता हैI  यहाँ के लिए कई सारी प्राइवेट बसों की अच्छी सुविधा उपलब्ध हैI आप एसी और नॉन-एसी बसों दोनों में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैंI इसके अलावा उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा भी यहाँ कई बसें चलती हैंI
हवाईमार्ग से- अगर आप हवाईमार्ग से भुवनेश्वर पहुंचना चाहते हैं तो यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा बीजू पटनायक हवाई अड्डा हैI देश के सभी बड़े शहरों से यहाँ के लिए फ्लाइट सेवा उपलब्ध हैI

रेलमार्ग से- अगर आप रेलमार्ग से भुवनेश्वर पहुंचना चाहते हैं तो यहाँ के लिए देश के सभी शहरों से ट्रेनें भी चलती हैंI आप यहाँ ट्रेन से आराम से पहुँच सकते हैंI

मेफेयर लैगून

मेफेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड, 8-बी, जयदेव विहार, भुवनेश्वर, ओडिशा

विवांता भुवनेश्वर

डीएन रेगालिया मॉल के पास, पतरापाड़ा, भुवनेश्वर, ओडिशा

स्वोस्ती प्रीमियम

पी1, जयदेव विहार, नंदनकानन रोड, भुवनेश्वर, ओडिशा

FAQ | भुवनेश्वर में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भुवनेश्वर घूमने में कितना दिन लगता है?

भुवनेश्वर शहर आप 2 से 3 दिन में बड़े आराम से घूम सकते हैंI

भुवनेश्वर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

भुवनेश्वर घूमने के लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपयों की जरूरत पड़ेगीI

भुवनेश्वर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

भुवनेश्वर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता हैI इस मौसम में यहाँ घूमने में काफी ज्यादा मज़ा आता हैI

मुझे भुवनेश्वर में कहाँ रहना चाहिए?

भुवनेश्वर में रहने के लिए काफी अच्छी-अच्छी जगहें उपलब्ध हैंI यहाँ आपको कई सस्ते व महंगे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपनी पसंद के अनुसार अच्छे होटल का चुनाव आसानी से कर सकती हैंI

रात के समय भुवनेश्वर में घूमने के लिए कौन सी जगह है?

भुवनेश्वर में रात के समय देखने के लिए ज्यादा चीजें उपलब्ध नहीं हैI आप चाहें तो रात के समय यहाँ के क्लब में जा सकते हैं और यहाँ की नाईट लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैंI

हम रात में भुवनेश्वर में क्या कर सकते हैं?

भुवनेश्वर में रात के समय देखने के लिए ज्यादा कुछ खास नहीं हैI रात के समय आप यहाँ के लोकल फूड्स का आनंद ले सकते हैंI

Advertisement
Advertisement