For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बायोटिन पाउडर क्या है, जानिए बालों को इससे होने वाले फायदे: Biotin Powder Benefits

Biotin Powder : बायोटिन पाउडर के सेवन से बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। इसके प्रतिदिन सेवन से बालों का झड़ना रुक सकता है। साथ ही बाल लंबे व चमकदार बन सकते हैं।
02:00 PM Oct 29, 2023 IST | Nikki Mishra
बायोटिन पाउडर क्या है  जानिए बालों को इससे होने वाले फायदे  biotin powder benefits
Biotin Powder Benefits
Advertisement

Biotin Powder Benefits: आज के समय में ज्यादातर लोग बालों की समस्या से परेशान है। असमय बालों का सफेद होना और बाल झड़ना, ये एक आम परेशानी हो गई है। इसका कारण खराब जीवनशैली और शरीर में पोषक तत्वों की कमी है। बालों की समस्या के समाधान के लिए बाजार में ऐसे हजारों प्रोडक्ट है जो इस समस्या का समाधान करने का दावा करते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट काफी कैमिकलयुक्त होते हैं। इसलिए इनके इस्तेमाल से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। बालों की ग्रोथ के लिए बायोटिन पाउडर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। बायोटिन एक तरह का विटामिन है जो पानी में घुलनशील होता है। इसे विटामिन बी 7 या विटामिन H के नाम से भी जानते हैं।

शरीर में इस विटामिन की कमी से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। साथ ही बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। जो लोग डाइट में इस विटामिन को पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें बायोटिन पाउडर का सेवन करने से लाभ मिलेगा। यह बाजार में भी उपलब्ध है, लेकिन इसे आप घर पर भी बना सकते हैं।

कैसे बनाएं बायोटिन पाउडर

बायोटिन पाउडर बनाने के लिए सामग्री

Advertisement

जई, बादाम, मूंगफली, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, सूखा, नारियल, केले का पाउडर, कोको पाउडर और गुड़ पाउडर

इस तरह बनाएं बायोटिन पाउडर

Advertisement

घर पर बायोटिन पाउडर बनाने के लिए जई, बादाम, मूंगफली, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी और सूखे नारियल को सूखा भून लें। जब ये सभी भुनी सामग्री ठंडी हो जाए, उसके बाद इन सभी को मिक्सी में पीस लें। इसके बाद केले का पाउडर, कोको पाउडर और गुड पाउडर को पीसी सामग्री में अच्छे से मिलाकर एक कंटेनर में भरकर रख दें।

Biotin Powder Benefits
Biotin Powder Benefits-Biotin Powder Ingridients

कितनी मात्रा में लें बायोटिन पाउडर

Advertisement

10 वर्ष से ज्यादा उम्र व्यक्ति को प्रतिदिन 30 से 80 एमसीजी बायोटिन की जरूरत होती है। बच्चों के लिए ये 10 से 20 एमसीजी बताया गया है। वहीं, गर्भवती महिलाएं भी प्रतिदिन बायोटिन ले सकती है। हालांकि, बायोटिन पाउ़डर कितना लेना है ये शरीर की कंडीशन पर भी निर्भर करता है। इसलिए इसका इसे कितनी मात्रा में लेना है, इसके लिए एक्सपर्ट की राय लें।

बायोटिन पाउडर के फायदे

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने में असरदार हो सकता है।
  • स्किन को चमकदार बनाता है।
  • शरीर में एनर्जी बनाता है।
  • मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देता है
  • इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है।
  • ब्लड शुगर लेवल ठीक रखने में भी मदद करता है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी इससे फायदा मिलता है।
hair fall
Biotin Powder Benefits for Hair

बायोटिन पाउडर से न सिर्फ आपके बालों को फायदा पहुंचता है, बल्कि यह समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। हालांकि. अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement