बॉलीवुड के इन 5 सेलिब्रिटी कपल्स से सीखिए रिश्ता निभाना: Bollywood Couple
Bollywood Couple: हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी ना किसी से प्रेरित होता है। प्रेरणा ऐसी चीज है जो हमें हमेशा दूसरों से ही मिलती है। किसी के लिए अपने माता-पिता तो किसी के लिए दादा-दादी आइडियल होते हैं वहीं कुछ के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आइडियल हैं। बॉलीवुड के कई ऐसे कपल है जो अन्य लोगों के लिए मिसाल हैं और एक दूसरे के लिए कुछ ना कुछ करते हुए कपल गोल्स सेट करते हुए दिखाई देते हैं।
यह भी देखे-बी टाउन की 7 सास बहू की वो जोड़ियां जो सोशल मीडिया पर करती हैं एक-दूसरे को सपोर्ट
Bollywood Couple: दीपिका-रणवीर
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार से तो सभी परिचित हैं। एक दूसरे से प्यार करने के बाद शादी के बंधन में बंधा ये कपल हमेशा ही चर्चा में बना रहता है और फैंस को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आती है।
जानकर हैरानी होगी लेकिन मूछों के लिए प्रसिद्ध फेमस हीरो ने अपने लेडीलव के लिए मूंछ तक कटवा डाली थी वह भी अपने प्यार के ही हाथों। जो ये साबित करता है कि किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई बार नामुमकिन चीजे भी मुमकिन बनानी पड़ती है, ताकि आपके साथी को खुशी मिल सके। यह दोनों बॉलीवुड के चर्चित और फैंस के फेवरेट कपल में से एक है और हमेशा ही एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।
विराट अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता रिश्ता कभी भी किसी से छुपा नहीं। शादी के बंधन में बंधने से पहले भी उन्होंने खुलकर एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया और फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया।
साल तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर इटली में चुपके से शादी रचा ली थी और तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने इन्हें बहुत पसंद किया था। अब इनकी जिंदगी में एक नन्हीं परी वामिका की एंट्री हो चुकी है जिसके साथ कपल को मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है।
अक्षय ट्विंकल

अक्षय कुमार कितने चर्चित एक्टर हैं यह तो सभी जानते हैं और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस होने के अलावा ट्विंकल लिखती भी हैं और उनके ढेर सारे फैंस है। अक्षय कुमार को कई बार ये बोलते हुए देखा जा चुका है कि उनकी पत्नी की फैन फॉलोइंग कितनी अच्छी है और लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं कि कई बार वह उन्हें भी इग्नोर कर देते हैं और यह उनके लिए गर्व से भरा हुआ पल होता है। कपल की ये बात सीख देती है कि पार्टनर की सक्सेस में आपका सपोर्ट और उसके लिए खुशी जाहिर करना कितना जरूरी होता है। ये चीज रिश्ते के बीच मजबूरी बनाए रखती है।
शाहिद-मीरा
बॉलीवुड सितारों की बात निकलती है तो लोगों के मन में लव मैरिज का ही ख्याल आता है। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज की है। उसके बावजूद भी इन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि इनका प्यार किसी लवबर्ड से कम है।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी उन्हीं में से एक है जिन्होंने अरेंज मैरिज की है। शादी के समय शाह दिन दोनों के सोचने का तरीका भले ही एक ना हो लेकिन आज तक इनका साथ यह साबित करता है कि रिश्ता कोई भी हो वह लंबे समय तक टिका रहता है बस उसे समय देने की जरूरत होती है।
विक्की-कटरीना

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कुछ समय पहले ही शादी की है और यह फैंस के फेवरेट कपल में से एक हैं। राजस्थान में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन उसके बाद से इन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है और अपने काम से समय निकाल कर यह दूसरे को वक्त दे ही देते हैं। इन दोनों का रिलेशनशिप कपल्स को कई तरह की सीख देता है। जिनमें से एक बात यह भी है कि जब तक आप अपने पार्टनर की हर बात को लेकर कंफर्म नहीं हो जाते हैं रिश्ते को ऑफिशियल ना करें। ऐसा करने से लोग आपको एक दूसरे के बारे में बहुत सी बातें बताएंगे जिनसे चीजें कॉम्प्लिकेटेड होती है।