OnePlus Nord 3 5G की सेल हुई शुरू, आज ही करें बुक: OnePlus Nord 3 5G Price
हाल ही में 5 जुलाई को वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट रखा गया था। लॉन्च के बाद से ही लोगों में इस फोन को लेकर काफी क्रेज देखा गया। आज यानी 15 जुलाई से आधिकारिक तौर पर OnePlus Nord 3 5G की बिक्री शुरू कर दी गई है। बहुत ही धांसू कीमत पर आप इस फोन को अपना बना सकते हैं। OnePlus Nord 3 5G को आप OnePlus की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं।
The all-new #OnePlusNord3 5G is hitting the shelves at midnight, tonight. Better yet, buy one on opening day (15th July) and get a Nord Buds worth ₹2,799 totally free!
Get in line! You deserve #PrettyMuchEverythingYouCouldAskFor
Know more: https://t.co/IPgfOh7UpP pic.twitter.com/HrwJtMGqoz— OnePlus India (@OnePlus_IN) July 14, 2023
Advertisement
OnePlus Nord 3 5G Price
अगर आप इसकी कीमत जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें OnePlus Nord 3 5G आपको इस फोन का 8 GB RAM + 128 GB Storage वाला वेरिएंट 33,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर मिल जाएगा। ये फोन आपको दो बहुत ही प्यारे कलर ऑप्शन्स Tempest Gray और Misty Green में मिलने वाला है। वहीं इस फोन का 16 GB RAM + 256 GB Storage वाला वेरिएंट आपको 37,999 रुपए की कीमत पर मिलने वाला है।
OnePlus Nord 3 5G की खासियत
इस फोन में आपको 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। वहीं इसके अंदर आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा रहा है। इस फोन के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसका मेन कैमरा 50 MP का है।
यह भी देखें-Tesla करेगा भारत में Electric Vehicle Factory और Export Hub का सेटअप: Electric Vehicle Factory
खास ऑफर
अगर आज ही आप इस फोन की बुकिंग करवाते हैं, तो इसके साथ आपको Nord Buds free मिलेंगे, तो इस ऑफर को हाथ से ना जाने दें।