For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दुल्हन की बजट फ्रेंडली मेकअप वैनिटी तैयार करने के लिए अपनाएं ये टिप्स: Bridal Makeup Vanity

02:00 PM Feb 17, 2023 IST | Anjali Mrinal
दुल्हन की बजट फ्रेंडली मेकअप वैनिटी तैयार करने के लिए अपनाएं ये टिप्स  bridal makeup vanity
Advertisement

Bridal Makeup Vanity: अक्सर मेकअप करना सभी लड़कियां बहुत ही ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए वह आए दिन नए-नए प्रोडक्ट भी ट्राई करती हैं। वही कुछ लड़कियां ऐसी भी मौजूद हैं जिन्हें शादी से पहले मेकअप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। अगर आप भी उन्हीं लड़की में से एक है, जिनकी शादी होने जा रही है लेकिन उन्हें मेकअप वैनिटी कैसे तैयार करें, इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप मेकअप वैनिटी बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखें।

Bridal Makeup Vanity:किस तरह का मेकअप स्टाइल आपको पसंद है?

Makeup Vanity Products
Bridal Makeup Vanity Products

कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो दुकानदार के सुझाव देने पर मेकअप प्रोडक्ट खरीद लेती है परंतु क्या आपको पता है कि वह अपना प्रोडक्ट केवल बेच रहे हैं, परंतु यह आपको तय करना है कि यह खरीदा हुआ प्रोडक्ट आपके मतलब का भी है या नहीं इसीलिए, सबसे पहले आप अपना मेकअप टेस्ट को अच्छी तरह से समझ ले और फिर दुकानदार के पास जाएं।

लिख कर रखें याद

Bridal Makeup Vanity Tips
Makeup Vanity Products

अगर आप बिगिनर है तो आपको मेकअप का सामान खरीदने से पहले एक लिस्ट जरूर तैयार कर लेनी चाहिए। जिसमें आप सभी अपनी जरूरत की चीजों को लिख लें। ऐसा करने से कोई भी चीज नहीं छूटती है और आपको बार बार सोचना भी नहीं पड़ता है। ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और छोटी बड़ी चीज ध्यान भी रहेगी इसीलिए याद करके आप हर छोटी बड़ी चीज जरूर लिखें।

Advertisement

प्रोडक्ट को इस तरह से चुने

Makeup Vanity Tips
Tips to Choose Makeup Products

क्या आप जानते हैं कि एक मेकअप प्रोडक्ट कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं जैसे कि मान लीजिए आप एक सिंपल सी लिपस्टिक खरीद रहे हैं उस लिपस्टिक को आप बहुत तरह से उपयोग में ले सकती हैं। जैसे की लिपस्टिक से ब्लश, कंटूर, यहां तक कि आई मेकअप भी किया जाता है। इसी तरह से एक आईशैडो पैलेट को भी कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, इसीलिए मेकअप खरीदते समय यह ध्यान रखें कि आप जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं उसका क्या क्या इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके पैसे काफी बचेंगे और फालतू के मेकअप प्रोडक्ट लेने से भी आप बच पाएंगे।

स्किन टोन के हिसाब से चुने मेकअप

Bridal Makeup Vanity
Choose Makeup according to Skin Tone

अक्सर हम मेकअप चुनते समय कोई भी प्रोडक्ट का चुनाव कर लेते हैं, परंतु हर स्किन के लिए अलग-अलग तरह के मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए अगर आप को इस बात की जानकारी नहीं है तो आप किसी एक्सपर्ट से राय ले सकते हैं या किसी अच्छे पार्लर में जाकर अपनी स्किन टोन के हिसाब से प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अगर आप किसी भी तरह का मेकअप अपनी स्किन पर अप्लाई करते हैं, तो उससे गलत प्रभाव होने की भी संभावना रहती है। इसीलिए हमेशा मेकअप का चुनाव करते समय अपने स्किन टोन का जरूर ध्यान रखें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement